Advertisement
शरणार्थियों की संख्या में गिरावट, मगर लाखों अब भी संकट में

इसी वर्ष हिंसा और उत्पीड़न से बचने के लिए लगभग 54 लाख लोगों ने अन्य देशों में शरण ली है.घर वापसीविस्थापित लोगों की वापसी में भी तेज़ी आई. वर्ष 2025 में 1 करोड़ 47 लाख विस्थापित लोग अपने क्षेत्रों या मूल देशों में लौटे. इनमें 44 लाख शरणार्थी और 1 करोड़ 3 लाख आन्तरिक रूप से विस्थापित लोग शामिल थे.अफ़ग़ानिस्तान, सूडान और सीरिया में वापसी के मामलों में तेज़ वृद्धि दर्ज की गई.60 साल पहले रिकॉर्ड दर्ज किए जाने की शुरुआत के बाद से, शरणार्थियों की यह दूसरी सबसे बड़ी वापसी रही. हालाँकि, एजेंसी ने आगाह किया कि इनमें से बहुत से लोगों की वापसी दबाव और अस्थिर परिस्थितियों में हुई है.एक सकारात्मक घटनाक्रम में, पिछले वर्ष 24 देशों में लगभग 46 हज़ार देशविहीन लोगों को नागरिकता मिली.सोच में बुनियादी बदलावबरहम सालेह ने चेतावनी दी कि कुल संख्या में कमी के बावजूद, केवल मानवीय सहायता अब पर्याप्त नहीं है.70 प्रतिशत शरणार्थी वर्षों से निर्वासित जीवन जी रहे हैं, और उनमें से बहुत से लोग ग़रीबी रेखा से नीचे हैं. ऐसे में दृष्टिकोण में बुनियादी बदलाव की ज़रूरत है.उन्होंने कहा, “बहुत से शरणार्थियों के लिए विस्थापन, जीवन बचाने के सहारे के रूप में शुरू होता है, लेकिन पूरी ज़िन्दगी की हक़ीक़त बन जाता है. हमें सोच में ऐसे बुनियादी बदलाव की ज़रूरत है, जिससे युद्ध व उत्पीड़न से भाग रहे लोगों के लिए उम्मीद व अवसर की नई भावना पैदा हो सके.”बरहम सालेह ने एक ठोस और मापने योग्य लक्ष्य भी सामने रखा - अगले दशक में दीर्घकालिक विस्थापन में फँसे और मानवीय सहायता पर निर्भर शरणार्थियों की संख्या को आधे से अधिक कम करना.इसके लिए निम्न और मध्यम आय वाले उन देशों पर ध्यान देना होगा, जहाँ अधिकाँश शरणार्थियों ने आश्रय लिया हुआ है.इस पहल के तहत स्वैच्छिक वापसी, मानवीय वीज़ा और पुनर्वास के अवसर बढ़ाए जाएँगे. साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, वित्तीय सेवाओं और श्रम बाज़ारों तक पहुँच बढ़ाकर शरणार्थियों को सहायता पर निर्भरता से आत्मनिर्भरता की ओर ले जाने का प्रयास किया जाएगा.
© WFP/Philip Vinter
सीरिया में, एक ध्वस्त इमारत के मलबे के बीच बैठे बच्चे.
भविष्य के लिए संघर्षरिपोर्ट में पुनर्वास के अवसरों में तेज़ गिरावट पर भी चिन्ता जताई गई है. पुनर्वास या प्रायोजित कार्यक्रमों के ज़रिए सुरक्षित देशों में पहुँचने वाले लोगों की संख्या 2025 में घटकर केवल 81 हज़ार 800 रह गई, जो पिछले वर्ष की तुलना में आधे से भी कम है.इससे स्पष्ट होता है कि सुरक्षित स्थानों की तत्काल ज़रूरत रखने वाले लोगों की संख्या के मुक़ाबले उपलब्ध स्थान बहुत कम हैं.70 प्रतिशत से अधिक शरणार्थी अफ़ग़ानिस्तान, दक्षिण सूडान, सूडान, सीरिया, यूक्रेन और वेनेज़ुएला से आए थे. शरणार्थियों को शरण देने वाले सबसे बड़े देशों में कोलम्बिया, जर्मनी और तुर्कीये शामिल रहे.बरहम सालेह ने कहा, “शरण और संरक्षण जीवन बचाने वाले उपाय हैं और इस पर कोई बहस नहीं हो सकती. लेकिन हम ऐसा भविष्य स्वीकार नहीं कर सकते, जिसमें लाखों शरणार्थी वर्षों या दशकों तक फँसे रहें और उनके जीवन को फिर से सँवारने की कोई वास्तविक सम्भावना न हो.”
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


