×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:48 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
लेबनान संकट के बीच यूनेस्को ने बढ़ाया सहयोग का हाथ
Source: UN News: रविवार, 14 जून 2026 00:01 AM (IST)
संयुक्त राष्ट्र की शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संस्था (UNESCO) ने लेबनान में जारी संकट के बीच राष्ट्रीय प्राधिकरणों और साझीदारों के साथ मिलकर शिक्षा व्यवस्था को बनाए रखने, सांस्कृतिक धरोहर की रक्षा करने और विश्वसनीय सूचना तक पहुँच सुनिश्चित करने के प्रयास तेज़ किए हैं. संगठन के मुताबिक़ ये व्यवस्थाएँ देशभर के समुदायों के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं. इस संकट का प्रभाव व्यापक स्तर पर देखा जा रहा है. अनेक स्कूल क्षतिग्रस्त या नष्ट हो चुके हैं, जिसके कारण लगभग 5 लाख बच्चे कक्षाओं से बाहर हो गए हैं.वहीं, शिक्षा के सभी स्तरों पर 10 लाख से अधिक विद्यार्थियों की शिक्षा प्रभावित हुई है.रिपोर्ट के अनुसार, अब तक 17 स्कूल पूरी तरह नष्ट हो चुके हैं, जबकि 100 से अधिक स्कूलों को नुक़सान पहुँचा है. इससे शिक्षा व्यवस्था पर गहरा असर पड़ा है और बड़ी संख्या में बच्चों की शिक्षा बाधित हुई है.ग़ौरतलब है कि मार्च 2026 में लेबनान में इसराइल और हिज़बुल्लाह के बीच लड़ाई भड़की थी, जिसकी वजह से 10 लाख से अधिक लोग विस्थापित हो चुके हैं, सैकड़ों लोग मारे गए हैं और देश के दक्षिणी हिस्से में व्यापक पैमाने पर नुक़सान हुआ है. सांस्कृतिक धरोहर गम्भीर ख़तरे मेंइस संकट के कारण लेबनान की सांस्कृतिक धरोहर भी गम्भीर ख़तरे में पड़ गई है. क्षति की पुष्टि कई महत्वपूर्ण स्थलों पर हुई है, जिनमें विश्व धरोहर स्थल टायर, ब्यूफ़ोर्ट किला और चामा क़िला शामिल हैं.ये सभी स्थल विशेष संरक्षण के तहत हैं. इसके अलावा, अन्य संरक्षित स्थलों के आसपास भी हमलों की ख़बरें मिली हैं.यूनेस्को ने कहा कि सांस्कृतिक संस्थान और रचनात्मक गतिविधियाँ भी गम्भीर रूप से प्रभावित हो रही हैं, जो लोगों की पहचान व आजीविका का महत्वपूर्ण आधार हैं.लेबनान में संकट का असर सूचना तक पहुँच पर भी पड़ रहा है. अब तक 6 पत्रकारों की मौत हो चुकी है और 65 से अधिक पत्रकार विस्थापित हुए हैं. कई मीडिया संस्थानों को नुक़सान पहुँचा है और उनके उपकरण नष्ट या क्षतिग्रस्त हुए हैं.इस बीच, भ्रामक सूचनाओं और घृणा फैलाने वाले सन्देशों में वृद्धि देखी जा रही है, जबकि लोगों के लिए विश्वसनीय और सत्यापित जानकारी तक पहुँच पहले से अधिक कठिन होती जा रही है. UN News/Jing Zhang लेबनान में स्थित बालबेक UNESCO विश्व धरोहर स्थल है. यूनेस्को का सहयोगइस संकट के जवाब में लेबनान के राष्ट्रीय प्राधिकरण विभिन्न क्षेत्रों में राहत और पुनर्बहाली प्रयासों का नेतृत्व कर रहे हैं.यूनेस्को और उसके साझीदार संगठन इन प्रयासों में उनके साथ मिलकर आवश्यक सेवाओं और संस्थाओं को बनाए रखने तथा पुनर्निर्माण कार्यों को समर्थन देने में जुटे हैं.साथ ही, शिक्षा क्षेत्र में प्राथमिकता - बच्चों और युवाओं की पढ़ाई को बाधित होने से बचाने और सीखने की प्रक्रिया को जारी रखने पर है.और शिक्षा व्यवस्था को अधिक मज़बूत व लचीला बनाने के प्रयास भी किए जा रहे हैं, ताकि संकट की परिस्थितियों में भी विद्यार्थियों की शिक्षा प्रभावित न हो.प्रयासलेबनान के शिक्षा एवं उच्च शिक्षा मंत्रालय के साथ मिलकर यूनेस्को ने शिक्षा व्यवस्था को बनाए रखने और विद्यार्थियों को सहायता प्रदान करने के लिए अनेक क़दम उठाए हैं. इन प्रयासों के तहत:10 हज़ार से अधिक विद्यार्थियों को मनोसामाजिक सहायता उपलब्ध कराई गई है और प्रभावित क्षेत्रों के 32 सरकारी स्कूलों को समर्थन दिया गया है.डिजिटल शिक्षा समाधानों और सामाजिक एकजुटता गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों की शिक्षा जारी रखने में मदद की गई है.संकट की परिस्थितियों में शिक्षण के लिए 4 हज़ार से अधिक शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है, जबकि 100 स्कूल प्रमुखों को संकट-संवेदनशील नेतृत्व ढाँचे के तहत सहायता प्रदान की गई है.यूनेस्को ने 16 लाख से अधिक विद्यार्थियों को लक्षित करने वाली राष्ट्रीय शिक्षा प्रतिक्रिया योजना में भी योगदान दिया है.इसके अलावा, लेबनानी विश्वविद्यालय में स्थापित चार डिजिटल शिक्षण कक्षों के माध्यम से 20 हज़ार से अधिक विद्यार्थियों को सीखने के अवसर उपलब्ध कराए गए हैं.12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए 4 विशेष शिक्षण केन्द्रों के माध्यम से गहन शैक्षणिक सहायता भी प्रदान की गई है, जिससे उनकी परीक्षा तैयारी को मज़बूती मिली है और सीखने में आई कमियों को दूर करने में मदद मिली है. © UNHCR/Dar Al Mussawir 31 मई 2026 को दक्षिणी लेबनान में टायर नगर के एक आवासीय क्षेत्र में इसराइली हवाई हमले के बाद हुए विनाश का एक दृश्य. सांस्कृतिक धरोहरों की सुरक्षासांस्कृतिक धरोहरों की सुरक्षा भी यूनेस्को की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है. इस दिशा में यूनेस्को, लेबनान के संस्कृति मंत्रालय और पुरावशेष महानिदेशालय ने मिलकर अनेक महत्वपूर्ण क़दम उठाए हैं.इन प्रयासों के तहत देशभर में 73 सांस्कृतिक स्थलों को विशेष संरक्षण के दायरे में रखा गया है. साथ ही, पुरावशेषों और ऐतिहासिक वस्तुओं को सुरक्षित रखने तथा आवश्यकता पड़ने पर उन्हें स्थानांतरित करने के लिए आपात उपाय लागू किए गए हैं.सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े पेशेवरों और रचनात्मक उद्योगों को भी सहायता प्रदान की गई है. इसके अन्तर्गत टायर और बालबेक में सात विशेष पहलों को समर्थन दिया गया है, ताकि स्थानीय सांस्कृतिक गतिविधियाँ और आजीविकाएँ बनी रह सकें.इसके अलावा, सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और प्रबन्धन को सुदृढ़ बनाने के लिए विरासत विशेषज्ञों को प्रशिक्षण और क्षमता-विकास सहायता भी उपलब्ध कराई गई है.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
नई Honda Avancier SUV पेश, हाइब्रिड तकनीक से लैस होगी 6-सीटर एसयूवी
चिंता और गुस्से से आजादी चाहिए तो अपनी दिनचर्या में शामिल करें शशांकासन
एसआईआर ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल न होने वाले मतदाता फॉर्म-6 के जरिए आवेदन कर सकते हैं: ईसीआई
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
ओरी को मिला सबसे मजेदार रियलिटी चेक! फैन ने पहचाना तो सही, लेकिन कर दी जान्हवी कपूर के साथ फोटो खिंचवाने की डिमांड
राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा गुरुवार
'ढिंढोरा 2' में स्पेशल अपीयरेंस पर हेली दारूवाला ने लुटाया प्यार, भुवन बाम को बताया बेहतरीन इंसान
20 नवंबर का पंचांग: मां लक्ष्मी की पूजा के लिए खास है शुक्रवार, जानें सूर्योदय से लेकर राहुकाल तक का समय
'हनु-मान' के बाद अब आएगी 'हनुमान 2 - द राइज ऑफ वानरास', सामने आया धमाकेदार पोस्टर
और खबरें
Features
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces