×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 1:15 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
भारत: ओडिशा में बदलते मौसम में किसानों की ढाल बना मोबाइल ऐप
Source: UN News: शनिवार, 13 जून 2026 00:01 AM (IST)
भारत के पूर्वी प्रदेश ओडिशा के गंजम ज़िले में, विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) की RIISE परियोजना, छोटे और महिला किसानों को मौसम, फ़सल व बाज़ार से जुड़ी ताज़ा जानकारी उपलब्ध करा रही है. इससे उन्हें बदलती जलवायु के अनुरूप बेहतर तैयारी करने और अपनी आजीविका सुरक्षित रखने में मदद मिल रही है. ओडिशा के गंजम ज़िले के हिन्जिलिकट ब्लॉक के सारू गाँव में, 35 वर्षीय अम्बिका सोइन की सुबह सूरज उगने से पहले शुरू हो जाती है.उनका बड़ा संयुक्त परिवार साल भर गुज़र-बसर के लिए एक एकड़ खेत पर निर्भर है. इसी ज़मीन पर अम्बिका और उनका परिवार धान, काला चना, हरा चना और मौसमी सब्ज़ियाँ उगाते हैं. फ़सल से ही घर का भोजन, बच्चों की शिक्षा और आपात ज़रूरतों का ख़र्च चलता है.लेकिन अम्बिका कहती हैं कि हाल के वर्षों में खेती पहले से कहीं अधिक कठिन और अनिश्चित हो गई है.अम्बिका याद करती हैं, “पहले हमारा धान ज़्यादातर बच जाता था. अब धान, हरा चना, काला चना - सब कुछ ख़राब हो रहा है. सब्ज़ियाँ भी अलग-अलग तरह के कीटों और बीमारियों से प्रभावित हो रही हैं.”बारिश का बदलता मिजाज़अम्बिका और उनके आसपास के कई किसानों के लिए बदलता मौसम बड़ी चुनौती बन गया है. बारिश अब कभी देर से आती है, तो कभी एक साथ बहुत ज़्यादा पानी बरस जाता है. कीट और बीमारियाँ भी कम समय में फ़सलों को नुक़सान पहुँचा देते हैं.हर बार फ़सल ख़राब होने पर परिवार पर दबाव बढ़ जाता है. फ़सल बचाने के लिए अम्बिका के परिवार को भी कई बार रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों का सहारा लेना पड़ता है.वो कहती हैं, “हम जानते हैं कि गोबर और जैविक खाद अच्छी होती है. लेकिन यह हमें पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल पाती. इसलिए हमें रासायनिक उर्वरक और दवाइयाँ इस्तेमाल करनी पड़ती हैं, जबकि हम जानते हैं कि वे हमारी मिट्टी व सेहत को नुक़सान पहुँचा सकती हैं.”लम्बे समय तक अम्बिका को लगा कि वह एक कठिन स्थिति में हैं - बदलता मौसम, कमज़ोर होती मिट्टी और एक ऐसा परिवार, जिसकी ज़रूरतें उनकी फ़सल पर निर्भर थीं. © WFP India ग्रामीण ओडिशा में, WFP का RIISE ऐप बदलते मौसम के बीच अम्बिका सोइन को खेती से जुड़े बेहतर फ़ैसले लेने में मदद कर रहा है. हाथ में पहुँची जानकारीयह स्थिति तब बदलनी शुरू हुई, जब गाँव आए फ़ील्ड कार्यकर्ताओं ने किसानों को
विश्व खाद्य कार्यक्रम
द्वारा समर्थित RIISE परियोजना के बारे में बताया.यह परियोजना एक सरल मोबाइल ऐप के ज़रिए किसानों को मौसम, फ़सल और बाज़ार से जुड़ी वास्तविक समय की जानकारी उपलब्ध कराती है.शुरुआत में अम्बिका उत्सुक थीं, लेकिन थोड़ी झिझक भी थी. उनके लिए स्मार्टफ़ोन का इस्तेमाल ज़्यादातर फ़ोन कॉल करने और बच्चों की तस्वीरें खींचने तक सीमित था. फिर भी, वह गाँव में आयोजित एक प्रदर्शन सत्र में शामिल हुईं.वहाँ उन्होंने देखा कि स्क्रीन पर कुछ बार टैप करके सप्ताह भर का मौसम पूर्वानुमान, अपनी भाषा में परामर्श सन्देश और नज़दीकी बाज़ारों में सब्ज़ियों के दाम देखे जा सकते हैं. परियोजना टीम की मदद से उन्होंने अपने फ़ोन में RIISE ऐप इंस्टॉल कर लिया.जब अम्बिका को पहली बार ऐप पर मौसम से जुड़ी चेतावनी मिली, तो उन्होंने उसे तीन बार पढ़ा. सन्देश में बताया गया था कि कुछ परिस्थितियों में धान में कीटों का प्रकोप बढ़ सकता है, और किसानों को समय रहते अपने खेतों की जाँच करने की सलाह दी गई थी.उस शाम वह अपने खेतों की सँकरी मेड़ों पर चलीं और झुककर व ध्यान से पत्तियों का मुआयना किया.वो कहती हैं, “पहले हमें नुक़सान दिखने के बाद ही पता चलता था कि कुछ गड़बड़ है. अब जानकारी पहले मिल जाती है, इसलिए हमें समझ में आ जाता है कि खेत में किस बात पर ध्यान देना है.”एक शान्त, लेकिन अहम बदलावयह ऐप धीरे-धीरे अम्बिका की रोज़मर्रा की ज़िन्दगी का हिस्सा बन गया.वह परिवार के लिए खाना बनाने और खेतों में काम करने के बीच, RIISE के सन्देश देखती हैं, ताकि पता चल सके कि बारिश होने वाली है या गर्म हवाओं की आशंका है. जब उन्हें पत्तियों पर दिख रही किसी बीमारी को लेकर सन्देह होता है, या कोई सलाह पूरी तरह समझ नहीं आती, तो वह ऐप में दिए गए नम्बर के ज़रिए कृषि विशेषज्ञ को फ़ोन करती हैं.वो बताती हैं “हम अपने सवाल सीधे फ़ोन पर पूछ सकते हैं. ऐसा लगता है जैसे हमें मार्ग दर्शन मिल रहा है.”यह कोई बड़ा, दिखाई देने वाला बदलाव नहीं है, यह एक शान्त बदलाव है, जिसे चिन्तारहित रातों और ज़्यादा भरोसेमन्द फ़ैसलों में महसूस किया जा सकता है.अब अम्बिका मौसम पूर्वानुमान देखकर अधिक सोच-समझकर बुआई करती हैं. वह यह भी तय कर पाती हैं कि कब कीटनाशकों का छिड़काव करना है और कब इन्तज़ार करना है, ताकि जहाँ सम्भव हो, अनावश्यक रसायनों का इस्तेमाल कम किया जा सके.ऐप से उन्होंने सब्ज़ियाँ बेचने से पहले बाज़ार भाव देखना भी सीखा है. इससे वह बाज़ार जाने का सही समय बेहतर ढंग से तय कर पाती हैं और जोखिम कम होता है.आत्मविश्वास में वृद्धिअम्बिका के लिए सबसे बड़ा बदलाव शायद उनके आत्मविश्वास में आया है.पहले खेती से जुड़े फ़ैसले ज़्यादातर परिवार के अन्य लोग लेते थे. अब, हाथ में जानकारी होने के कारण, वह भी खुलकर अपनी राय रखती हैं - कौन-सी फ़सल लगानी है और कटाई कब करनी है.वह कहती हैं, “हम सीख रहे हैं कि फ़सलें ख़राब होने से पहले उन्हें कैसे बचाया जाए. इससे मुझे साहस मिलता है.”अम्बिका, तटीय ओडिशा के जलवायु-जोखिमों से प्रभावित गाँव में आज भी केवल एक एकड़ ज़मीन पर खेती करती हैं. लेकिन बदलते मौसम का सामना करते हुए अब वह ख़ुद को अकेला महसूस नहीं करतीं.WFP की RIISE परियोजना और उसके किसान-अनुकूल ऐप ने जानकारी को सीधे उनके हाथों तक पहुँचा दिया है. अब उनका स्मार्टफ़ोन परिवार की खाद्य और आजीविका सुरक्षा में एक अहम साथी बन गया है.जलवायु सहनसक्षमता को मज़बूती ओडिशा में RIISE परियोजना (Resilient and Inclusive Initiatives for Sustainability and Empowerment), विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) और ओडिशा सरकार के कृषि एवं किसान सशक्तिकरण विभाग के सहयोग से लागू की गई है. इसे Citi समूह का समर्थन प्राप्त है.इस परियोजना के तहत छोटे किसानों, महिला किसानों और उनके समूहों को जलवायु-कुशल कृषि तरीक़ों, मौसम व फ़सल की जानकारी और सामुदायिक सहयोग से जोड़ा जा रहा है.उद्देश्य है कि किसान बदलती पर्यावरणीय परिस्थितियों के लिए बेहतर तैयारी कर सकें, नुक़सान कम कर सकें और अपनी आजीविका को अधिक सुरक्षित बना सकें.यह परियोजना वर्तमान में गंजम ज़िले के चार ब्लॉकों की 10 ग्राम पंचायतों में 7 हज़ार 700 किसानों को मदद दे रही है.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
चिंता और गुस्से से आजादी चाहिए तो अपनी दिनचर्या में शामिल करें शशांकासन
अमेरिकी प्रतिबंधों के बीच ईरान के राष्ट्रपति का दावा, नहीं रुका व्यापार और उत्पादन
संसद भवन में पीएम मोदी से मिले डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़: आधे घंटे हुई चर्चा, प्रधानमंत्री को दिया उदयपुर आने का न्यौता
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
मुंबईकरों की फैन हुईं माधुरी दीक्षित, बोलीं- यहां के लोग मदद के लिए तुंरत आते हैं आगे
21 नवंबर पंचांग: शनिवार को द्वादशी तिथि; सिद्धि योग में करें ये शुभ काम, जानें राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त
'ढिंढोरा 2' में स्पेशल अपीयरेंस पर हेली दारूवाला ने लुटाया प्यार, भुवन बाम को बताया बेहतरीन इंसान
20 नवंबर का पंचांग: मां लक्ष्मी की पूजा के लिए खास है शुक्रवार, जानें सूर्योदय से लेकर राहुकाल तक का समय
रवि किशन जुड़े विंडोज़ प्रोडक्शन और निर्माता रघुवेन्द्र सिंह की अनटाइटल्ड फ़िल्म से, नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी करेंगे निर्देशन
और खबरें
Features
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces