-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:37 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यूक्रेन: मई महीने में हताहत आम नागरिकों की संख्या, बीते चार वर्षों में सबसे अधिक

Source: UN News: शनिवार, 13 जून 2026 00:00 AM (IST)
यूक्रेन: मई महीने में हताहत आम नागरिकों की संख्या, बीते चार वर्षों में सबसे अधिक
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार जाँचकर्ताओं ने बताया है कि यूक्रेन में इस वर्ष मई महीने में, रूसी सैन्य बलों के हमलों में कम से कम 274 आम नागरिक मारे गए हैं और 1,763 घायल हुए हैं, जोकि मई 2025 की तुलना में 93 प्रतिशत अधिक संख्या है. यूएन मानवाधिकार निगरानी मिशन (HRMMU) ने अपने नवीनतम अपडेट में बताया कि मई 2026 में, पिछले चार वर्ष में किसी अन्य महीने की तुलना में कहीं अधिक संख्या में आम नागरिक हताहत हुए हैं. रूसी सेना ने फ़रवरी 2022 में यूक्रेन पर पूर्ण पैमाने पर आक्रमण किया था और अप्रैल 2022 के बाद यह पहली बार जब किसी एक महीने के दौरान 2 हज़ार से ज़्यादा लोग हताहत हुए हैं. Tweet URL यूएन मिशन की प्रमुख डैनियल बैल ने कहा कि रूस द्वारा यूक्रेन के शहरी इलाक़ों में शक्तिशाली हथियारों का इस्तेमाल, हताहतों की संख्या अधिक होने की बड़ी वजह है.लम्बी दूरी के हथियारों, मिसाइल व ड्रोन का इस्तेमाल, हताहतों के कुल आँकड़े में से 45 प्रतिशत के लिए ज़िम्मेदार है. इनमें से अधिकाँश मामले लड़ाई के अग्रिम मोर्चे से दूर शहरी केन्द्रों में सामने आए.5 मई को ज़ैपोरिझझिया शहर में एक औद्योगिक इलाक़े में बमबारी की गई, जिसमें 12 लोग मारे गए और 42 घायल हुए. 14 मई को राजधानी कीव में एक रिहायशी इमारत पर हुए मिसाइल हमले में कम से कम 24 नागरिक मारे गए और 7 अन्य घायल हुए.HRMMU प्रमुख ने कहा कि यूक्रेन के अनेक शहरों में बार-बार मिसाइल हमले व हवाई बमबारी की जा रही है, जिनमें लड़ाई के मोर्चे से दूर भी आम नागरिक हताहत हो रहे हैं.यूएन मानवाधिकार निगरानी मिशन ने बताया कि हताहतों की अधिकाँश संख्या, यूक्रेनी सरकार के नियंत्रण वाले इलाक़ों में है. मुख्य रूप से राजधानी कीव और 20 अन्य क्षेत्रों में.रूसी नियंत्रण वाले इलाक़ों में भी लोग हताहतमगर, रूसी नियंत्रण वाले इलाक़ों में भी हमलों में आम नागरिक मारे गए हैं या घायल हुए हैं. एक घटना में, लुहान्स्क क्षेत्र में क़ाबिज़ स्टारोब्लिस्क में 21-22 मई की रात को, एक शैक्षणिक परिसर में हुए हमले में 21 आम नागरिक मारे गए थे.कम दूरी तक मार करने वाले ड्रोन, लड़ाई के अग्रिम मोर्चे पर आम नागरिकों के हताहत होने की मुख्य वजह है. मई में कम से कम 64 लोग इन हमलों में मारे गए हैं और 539 घायल हुए.मानवाधिकार जाँचकर्ताओं ने ख़ेरसॉन शहर का उल्लेख किया जहाँ 14 आम नागरिक मारे गए थे और 221 घायल हुए थे. कम दूरी तक मार करने वाले ड्रोन हमले में 6 लोगों की जान गई और 132 घायल हुए.यूएन मिशन के अनुसार, यूक्रेन और रूसी नियंत्रण वाले इलाक़ों में हताहत आम नागरिकों के इन आँकड़ों के अलावा, रूसी क्षेत्र में 47 लोग मारे गए और 298 घायल हुए.HRMMU ने कहा है कि रूसी इलाक़ों में हताहतों की संख्या जुटाने के लिए व्यवस्थागत ढंग से, सार्वजनिक स्रोतों पर आधारित जानकारी जुटाई जाती है, लेकिन स्वतंत्र स्रोत सीमित होने की वजह से उनकी पुष्टि कर पाना सम्भव नहीं है.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement