×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:58 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
FAO: पशु रोगों के सीमापार प्रसार की चेतावनी, वैश्विक कार्रवाई की अपील
Source: UN News: शुक्रवार, 12 जून 2026 00:00 AM (IST)
संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) ने चेतावनी दी है कि सीमापार फैलने वाले पशु रोग (TADs) दुनिया भर में खाद्य सुरक्षा, व्यापार और आजीविका के लिए बढ़ता ख़तरा बनते जा रहे हैं. विशेषज्ञों के अनुसार, बीमारियों के फैलने के पीछे के कारण भी अब अधिक जटिल होते जा रहे हैं. पशुओं, लोगों और उत्पादों की बढ़ती आवाजाही, बदलती उत्पादन प्रणालियाँ, पर्यावरणीय दबाव तथा पशु-चिकित्सा और निगरानी क्षमताओं में असमानता मिलकर रोगों और कीटों के लिए नए प्रसार मार्ग बना रही हैं. संगठन ने कहा कि रोगों और कीटों के सीमाओं के पार तेज़ी से फैलने के कारण देशों पर रोकथाम, तैयारी और त्वरित प्रतिक्रिया प्रणालियों को मज़बूत करने का दबाव बढ़ता जा रहा है. इन ख़तरों से निपटने के लिए अन्तरराष्ट्रीय सहयोग, निगरानी तंत्र और शुरुआती चेतावनी प्रणालियों को सशक्त बनाने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया गया है.इन बीमारियों में न्यू वर्ल्ड स्क्रूवॉर्म, अफ़्रीकी स्वाइन फ़ीवर, एवियन इन्फ्लुएंज़ा, मुख व खुर रोग और पेस्ट दे पेटिट्स रूमिनेंट्स (PPR) जैसे रोग शामिल हैं.
FAO
ने यह भी आगाह किया है कि एंडीज़ हंटावायरस, इबोला और निपाह जैसे उभरते जूनोटिक यानि पशुओं से मनुष्यों में फैलने वाले रोग भी वैश्विक स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए गम्भीर चुनौती बने हुए हैं.एक अरब लोगों के रोज़गार का मुद्दाइस स्थिति से जोखिम बहुत अधिक बढ़ गया है, क्योंकि पशुधन क्षेत्र दुनिया भर में एक अरब से अधिक लोगों की आजीविका का सहारा है और हर वर्ष ख़रबों डॉलर के बराबर आर्थिक मूल्य का योगदान देता है.FAO के पशु उत्पादन एवं स्वास्थ्य प्रभाग के सहायक महानिदेशक और मुख्य पशु चिकित्सक डॉक्टर तियेंसिन थानावत ने कहा कि इन प्रकोपों के प्रभाव केवल पशु स्वास्थ्य तक सीमित नहीं रहते, बल्कि इनका दायरा कहीं अधिक व्यापक होता है.उन्होंने कहा कि ये प्रकोप कृषि उत्पादन, व्यापार और पर्यटन को बाधित करते हैं, आजीविकाओं को प्रभावित करते हैं, खाद्य सुरक्षा के जोखिम बढ़ाते हैं और कुछ मामलों में मानव स्वास्थ्य के लिए भी प्रत्यक्ष ख़तरा उत्पन्न करते हैं.ऐसे में पशु स्वास्थ्य की सुरक्षा न केवल किसानों और पशुपालकों के लिए, बल्कि खाद्य सुरक्षा, व्यापार, आर्थिक स्थिरता और ग्रामीण समृद्धि के लिए भी अत्यन्त महत्वपूर्ण है. © UNOCHA/Giles Clarke मुख और खुर रोग हर वर्ष लगभग 11.3 अरब डॉलर का नुक़सान करता है. अरबों डॉलर के बाज़ार प्रभावितसीमापार पशु रोगों का आर्थिक प्रभाव भी अत्यन्त बड़ा है. एवियन इन्फ्लुएंज़ा के कारण अब तक 63.3 करोड़ से अधिक पक्षियों की हानि हुई है और यह लगभग 48 अरब डॉलर के बाज़ार को प्रभावित कर रहा है.वहीं, मुख और खुर रोग हर वर्ष लगभग 11.3 अरब डॉलर का नुक़सान करता है, जबकि अफ़्रीकी स्वाइन फ़ीवर ने एशिया के कुछ हिस्सों में सूअर की आबादी को 40 प्रतिशत से अधिक तक घटा दिया है.इन प्रभावों से स्पष्ट है कि मज़बूत निगरानी प्रणाली, तेज़ पहचान और समन्वित अन्तरराष्ट्रीय कार्रवाई की कितनी आवश्यकता है.रोगों का सीमापार प्रसारहाल के घटनाक्रम इस चुनौती की गम्भीरता और तात्कालिकता को उजागर करते हैं. अनेक वर्षों तक सफलतापूर्वक नियंत्रित किया गया न्यू वर्ल्ड स्क्रूवॉर्म, अब मध्य अमेरिका और मैक्सिको से उत्तर की ओर फैलते हुए संयुक्त राज्य अमेरिका में फिर से सामने आया है.इसी तरह, मुख व खुर रोग के SAT1 सीरोटाइप का अपने ऐतिहासिक क्षेत्र अफ़्रीका से बाहर निकलकर फैलना एशिया, मध्य पूर्व और अन्य क्षेत्रों के लिए चिन्ता का विषय बन गया है.इन घटनाओं से स्पष्ट होता है कि पशु स्वास्थ्य से जुड़े ख़तरे कितनी तेज़ी से सीमाएँ पार कर सकते हैं और खाद्य उत्पादन, व्यापार तथा आजीविका पर गम्भीर जोखिम उत्पन्न कर सकते हैं. © FAO/Hashim Azizi खुर और मुँह की बीमारी एक अत्यन्त संक्रामक रोग है, जो फार्म के पशुओं को प्रभावित करता है, जिसमें गाय, सूअर, भेड़ और बकरियाँ शामिल हैं. सुझाव…इन बढ़ते ख़तरों से निपटने के लिए मज़बूत निगरानी तंत्र, समय रहते पहचान, बेहतर सूचना-साझाकरण और देशों के बीच अधिक अन्तरराष्ट्रीय सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया गया है.FAO के अनुसार, रोकथाम और पूर्व-तैयारी ऐसे सबसे प्रभावी और कम लागत वाले उपाय हैं जिनसे इन रोग प्रकोपों के प्रभाव को कम किया जा सकता है.साथ ही, जब प्रकोप राष्ट्रीय क्षमता से अधिक हो जाते हैं, तो FAO दख़ल देते हुए तेज़ी से कार्य करता है.इसमें विशेषज्ञता उपलब्ध कराना, प्रतिक्रिया का समन्वय करना और संसाधन जुटाकर कार्रवाई को जारी रखना शामिल है, विशेषकर तब जब राष्ट्रीय प्रणालियाँ दबाव में हों या अन्य एजेंसियाँ काम करने में असमर्थ हों.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
पंजाब में पराली प्रबंधन मशीनों में बड़े घोटाले का आरोप, एचएस फुल्का ने सीबीआई जांच की मांग
सर्दियों में पक्षियों का स्वर्ग बन जाता है भरतपुर, प्रकृति प्रेमियों के लिए बेहतरीन पर्यटन ठिकाना
एसआईआर ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल न होने वाले मतदाता फॉर्म-6 के जरिए आवेदन कर सकते हैं: ईसीआई
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
रवि किशन जुड़े विंडोज़ प्रोडक्शन और निर्माता रघुवेन्द्र सिंह की अनटाइटल्ड फ़िल्म से, नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी करेंगे निर्देशन
सर्दी-जुकाम और फ्लू में एंटीबायोटिक न लेना ही समझदारी,WHO ने दी चेतावनी
ओरी को मिला सबसे मजेदार रियलिटी चेक! फैन ने पहचाना तो सही, लेकिन कर दी जान्हवी कपूर के साथ फोटो खिंचवाने की डिमांड
पागलपंती के 7 साल: पुलकित सम्राट की शानदार कॉमिक टाइमिंग और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस का जश्न
राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा गुरुवार
और खबरें
Features
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces