-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एशिया प्रशान्त: व्यापार को आधुनिक बना रही AI, मगर अपनाने की रफ़्तार धीमी

Source: UN News: गुरुवार, 11 जून 2026 00:01 AM (IST)
एशिया प्रशान्त: व्यापार को आधुनिक बना रही AI, मगर अपनाने की रफ़्तार धीमी
संयुक्त राष्ट्र एशिया और प्रशान्त आर्थिक एवं सामाजिक आयोग (ESCAP) और एशियाई विकास बैंक (ADB) के एक नए अध्ययन में बताया गया है कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) एशिया और प्रशान्त क्षेत्र में व्यापार से जुड़ी प्रक्रियाओं को बदल तो रही है, मगर बढ़ती दिलचस्पी के बावजूद, अधिकाँश अर्थव्यवस्थाएँ अभी इस तकनीक का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल नहीं कर रही हैं. एशिया-प्रशान्त व्यापार सुगमता रिपोर्ट 2026: व्यापार सुगमता में कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग में कहा गया है कि सर्वेक्षण में शामिल अर्थव्यवस्थाओं में व्यापार सुगमता के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) का इस्तेमाल अभी 15% से कम है. अलग-अलग उपक्षेत्रों में यह स्तर 1% से 40% के बीच है.विशिष्ट क्षेत्रों में बढ़ता उपयोग Tweet URL क्षेत्र में सीमा शुल्क और लॉजिस्टिक्स प्रणालियों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता का इस्तेमाल बढ़ रहा है. इनमें शिपिंग दस्तावेज़ों की स्वचालित जाँच, उच्च जोखिम वाले माल की पहचान के लिए मशीन लर्निंग उपकरण, और सीमा निरीक्षणों में उपयोग की जाने वाली इमेज विश्लेषण तकनीकें शामिल हैं.इन तकनीकों से देरी कम करने, नियमों के अनुपालन को बेहतर बनाने और आपूर्ति श्रृँखलाओं की सहनक्षमता मज़बूत करने में मदद मिल सकती है. यह ऐसे समय में और महत्वपूर्ण है जब अर्थव्यवस्थाएँ बढ़ते व्यापार दबावों और अधिक जटिल नियमों का सामना कर रही हैं.बदलाव के संकेतसंयुक्त राष्ट्र की अवर महासचिव और ESCAP की कार्यकारी सचिव आर्मिदा सालसियाह अलिसजहबाना ने कहा है, “कृत्रिम बुद्धिमत्ता और मशीन लर्निंग का तेज़ विकास अब व्यापार में एक और बड़े बदलाव का संकेत दे रहा है.""इससे दक्षता बढ़ाने, नियमों के अनुपालन को बेहतर बनाने, आपूर्ति श्रृँखलाओं की सहनसक्षमता और डिजिटल कनैक्टिविटी को मज़बूत करने के नए अवसर मिल रहे हैं.”उन्होंने कहा कि यह बदलाव ऐसे समय में विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, जब वैश्विक व्यापार कई बढ़ती चुनौतियों का सामना कर रहा है. इनमें भू-राजनैतिक तनाव, जलवायु जोखिमों और टिकाऊपन से जुड़ी बढ़ती नियामक व अनुपालन आवश्यकताएँ, और अर्थव्यवस्थाओं के बीच बना हुआ डिजिटल विभाजन शामिल हैं.अपनाने में बड़ी बाधाएँकृत्रिम बुद्धिमत्ता से जुड़े कौशलों की कमी, इसके व्यापक इस्तेमाल में सबसे बड़ी बाधा बनी हुई है. इसके बाद ऊँची बुनियादी ढाँचा लागत, बिखरी हुई डेटा प्रणालियाँ और नियामकीय अनिश्चितता जैसी चुनौतियाँ हैं.कई अर्थव्यवस्थाओं ने डिजिटल व्यापार प्रणालियों का विस्तार किया है, लेकिन डेटा एकीकरण, आपसी संगतता और संचालन-तैयारी में अब भी कमियाँ बनी हुई हैं.विकासशील अर्थव्यवस्थाओं को समर्थन की ज़रूरतएशियाई विकास बैंक की सेक्टर और थीम मामलों की उपाध्यक्ष, फ़ातिमा यासमीन का कहना था, “कृत्रिम बुद्धिमत्ता-सक्षम व्यापार सुगमता के लाभों का उपयोग करने के लिए, विकासशील अर्थव्यवस्थाओं को डिजिटल बुनियादी ढाँचा, सीमा-पार कनैक्टिविटी, आपसी संगत प्रणालियाँ और डिजिटल कौशल मज़बूत करने में समर्थन देना बेहद ज़रूरी है.”संचालन स्तर पर इस्तेमाल, शासन ढाँचों और डेटा गुणवत्ता के मामले में पूर्वी एशिया, कृत्रिम बुद्धिमत्ता की तैयारी में इस क्षेत्र में सबसे आगे है. वहीं, प्रशान्त क्षेत्र की अर्थव्यवस्थाएँ अब भी इसे लागू करने से जुड़ी सबसे बड़ी चुनौतियों का सामना कर रही हैं.सुरक्षित व कुशल डिजिटल व्यापार पर ज़ोरएशिया-प्रशान्त व्यापार सुगमता मंच में जारी इस रिपोर्ट में, सुरक्षित और कुशल डिजिटल व्यापार को समर्थन देने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता से जुड़े कौशल, एकीकृत डिजिटल बुनियादी ढाँचे और शासन ढाँचों में अधिक निवेश का आहवान किया गया है.रिपोर्ट में क्षेत्रीय सहयोग और सीमा-पार आपसी संगतता के महत्व को भी रेखांकित किया गया है, क्योंकि व्यापार प्रणालियाँ तेज़ी से डेटा-आधारित होती जा रही हैं.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement