-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:39 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

क्यूबा: अमेरिकी प्रतिबन्धों के कारण संकट गहराया, बच्चों की मौतें

Source: UN News: बुधवार, 10 जून 2026 00:01 AM (IST)
क्यूबा: अमेरिकी प्रतिबन्धों के कारण संकट गहराया, बच्चों की मौतें
संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर टर्क ने कड़े शब्दों में आगाह करते हुए कहा है कि क्यूबा में डॉक्टर आवश्यक दवाओं तक पहुँच नहीं होने के कारण बच्चों की जान नहीं बचा पा रहे हैं. उन्होंने इस कैरीबियाई देश के ख़िलाफ़ संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रतिबन्धों को तुरन्त हटाए जाने की मांग भी की है, जो देश में "व्यापक नुक़सान" पहुँचा रहे हैं. वोल्कर टर्क ने सोमवार को कहा कि वर्ष अमेरिका द्वारा क्यूबा पर 2026 की शुरुआत से लगाए गए ईंधन प्रतिबन्ध और हाल ही में कड़े किए गए बाह्य-क्षेत्रीय प्रतिबन्ध, दोनों मिलकर सीधे तौर पर क्यूबाई लोगों को, विशेष रूप से सबसे कमज़ोर वर्गों को नुक़सान पहुँचा रहे हैं.उन्होंने कहा, "बच्चे इसलिए मौच के मुँह में जा रहे हैं क्योंकि डॉक्टरों के पास आवश्यक चिकित्सा सामान और दवाओं की कमी है. यह स्थिति पूरी तरह से अस्वीकार्य है."संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा, जनवरी में राष्ट्रीय आपातकाल घोषित किए जाने के बाद से इस द्वीपीय देश पर स्थितियाँ तेज़ी से बिगड़ी हैं, जिससे ईंधन की खेप बाधित हुई और क्यूबा का तेल भंडार बेहद निचले स्तर पर पहुँच गया. मई के मध्य तक, दैनिक बिजली कटौती नियमित रूप से 20 घंटे से अधिक हो रही थी.मई में लगाए गए अतिरिक्त प्रतिबन्धों में से कुछ बाह्य-क्षेत्रीय प्रभाव वाले हैं और व्यापारियों, बीमाकर्ताओं, शिपिंग कम्पनियों व वित्तीय संस्थानों को निशाना बना रहे थे. इन प्रतिबन्धों ने इस संकट को और बढ़ा दिया है, जिससे पानी, भोजन व बुनियादी स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँच प्रभावित हुई है.यूएन मानवाधिकार कार्यालय (OHCHR) ने चिन्ताजनक आँकड़े जारी किए हैं: शिशु मृत्यु दर दोगुनी होकर प्रति 1,000 जन्मों पर 9.9 हो गई है; बच्चों में कैंसर से जीवित बचने की दर 85 से घटकर 65 प्रतिशत हो गई है; और आवश्यक दवाएँ सामान्य आपूर्ति स्तर के केवल 30 प्रतिशत के आसपास ही उपलब्ध हैं.ईंधन की कमी ने खाद्य उत्पादन को भी प्रभावित किया है. रिपोर्टों के अनुसार उत्पादन में 60 प्रतिशत की गिरावट आई है और बुनियादी खाद्य पदार्थों की क़ीमतें तेज़ी से बढ़ी हैं. © UNICEF/Claudio Pelaez चक्रवाती तूफ़ान मेलिसा की वजह से अक्टूबर 2025 में क्यूबा में जान-माल की भारी हानि हुई थी. व्यापक मानवीय संकटवोल्कर टर्क ने अपने क़ानूनी मूल्यांकन में कहा है "अर्थव्यवस्था के पूरे क्षेत्रों को निशाना बनाने वाले और आबादी पर व्यापक, अन्धाधुन्ध व कठोर प्रभाव डालने वाले ऐसे गम्भीर प्रतिबन्ध पैकेज, अन्तरराष्ट्रीय मानवाधिकार क़ानून के बुनियादी सिद्धान्तों से मेल नहीं खाते हैं."मानवीय सहायता अभियान भी दबाव में हैं. जोखिम से बचने वाली निजी कम्पनियां क़ानूनी ज़रूरतों के दायरे से परे जाकर प्रतिबन्ध लगा रही हैं, जिससे आपूर्ति श्रृंखला बाधित हो रही है और ख़रीद में देरी हो रही है.प्रमुख शिपिंग कम्पनियों द्वारा सेवाओं को निलम्बित किए जाने से मानवीय सहायता से जुड़े 2 हज़ार 900 मीट्रिक टन से अधिक खाद्य सामान पहले ही प्रभावित हो चुका है.वोल्कर टर्क ने कहा, "क्यूबा बढ़ते अलगाव का सामना कर रहा है. कम्पनियाँ देश छोड़ रही हैं. बहुत कम एयरलाइंस देश के लिए उड़ानें भर रही हैं. यह (क्यूबा) अन्तरराष्ट्रीय भुगतान प्रणालियों से लगभग कट चुका है. गर्मियों के बढ़ते तापमान से मच्छरों और पानी से जनित बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है."उन्होंने आगे कहा, "तूफ़ान का मौसम इस जोखिम को और बढ़ा रहा है. यह स्थिति क्यूबा के लोगों के लिए सामाजिक और आर्थिक गिरावट व पीड़ा का एक सटीक चौतरफा संकट पैदा कर रही है."उन्होंने व्यवसायों से पूरी तरह से सम्बन्ध नहीं तोड़ने की भी पुकार लगाई और व्यवसाय व मानवाधिकारों पर संयुक्त राष्ट्र के मार्गदर्शक सिद्धान्तों का हवाला दिया. साथ ही, उन्होंने क्यूबा के अधिकारियों से संयम बरतने, नागरिक स्वतंत्रता का सम्मान करने और मनमाने ढंग से हिरासत में लिए गए सभी व्यक्तियों को रिहा करने का आग्रह किया.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement