×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 5:23 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) की पर्यावरणीय क़ीमत: जल, भूमि, जलवायु पर बढ़ता ख़तरा
Source: UN News: मंगलवार, 09 जून 2026 00:01 AM (IST)
कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) केवल पृथ्वी को गर्म करने वाली ग्रीनहाउस गैसों की चिन्ताजनक मात्रा के लिए ही ज़िम्मेदार नहीं है. इस तकनीक का पर्यावरणीय प्रभाव भी तेज़ी से बढ़ रहा है, जिससे पृथ्वी के प्राकृतिक संसाधनों पर दबाव बढ़ सकता है. कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को चलाने वाले वैश्विक ढाँचे - यानि डेटा केन्द्रों में वर्ष 2030 तक हर साल 945 टेरावाट-घंटे बिजली की खपत होने की सम्भावना है. यह आँकड़ा पाकिस्तान, बांग्लादेश और नाइजीरिया की कुल वार्षिक बिजली खपत से लगभग तीन गुना अधिक है. इन तीनों देशों में मिलाकर 65 करोड़ से अधिक लोग रहते हैं.लेकिन यह समस्या का केवल एक हिस्सा है. डेटा केन्द्रों में इस्तेमाल होने वाली बिजली से कार्बन उत्सर्जन होता है. साथ ही, इसका “जल प्रभाव” भी होता है, क्योंकि शीतलन और ऊर्जा उत्पादन में पानी इस्तेमाल किया जाता है. इसके अलावा, बिजली उत्पादन और आपूर्ति श्रृँखलाओं से जुड़ा “भूमि प्रभाव” भी होता है.स्थिरता को मापने का नया तरीक़ासंयुक्त राष्ट्र विश्वविद्यालय (UNU) के एक नए
अध्ययन
के अनुसार, इस दशक के अन्त तक कृत्रिम बुद्धिमत्ता से जुड़ी पानी की खपत, 1.3 अरब लोगों की बुनियादी वार्षिक घरेलू ज़रूरतों के बराबर हो सकती है. वहीं, इसका भूमि प्रभाव साढ़े 14 वर्ग किलोमीटर से अधिक हो सकता है, जोकि जकार्ता महानगरीय क्षेत्र के लगभग दोगुने आकार के बराबर है. © Unsplash/Taylor Vick डेटा सेंटर में, शक्तिशाली सर्वर में विशाल डेटा को संग्रहित किया जाता है. रिपोर्ट में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के पर्यावरणीय प्रभाव को मापने के तरीक़े में एक बड़ी कमी उजागर की गई है. आमतौर पर ध्यान ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन पर रहता है, विशेषकर बड़े मॉडलों को प्रशिक्षित करने से जुड़े उत्सर्जन पर. लेकिन इससे पानी, भूमि और अन्य संसाधनों पर पड़ने वाला दबाव अक्सर नज़रअन्दाज़ हो जाता है.एक नज़र में “हरित” लगने वाले समाधान, दूसरे क्षेत्रों में दबाव बढ़ा सकते हैं, ख़ासतौर पर उन इलाक़ों में जहाँ संसाधन पहले से ही सीमित हैं. उदाहरण के लिए, कुछ नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत कार्बन उत्सर्जन तो घटा सकते हैं, लेकिन पानी की खपत और भूमि उपयोग बढ़ा सकते हैं.रोज़मर्रा का उपयोग, सबसे बड़ा कारणअब तक ज़्यादातर चर्चा उन्नत कृत्रिम बुद्धिमत्ता मॉडलों को प्रशिक्षित करने में लगने वाली ऊर्जा पर केन्द्रित रही है. लेकिन अध्ययन के अनुसार, कुल ऊर्जा माँग का लगभग 80 से 90 प्रतिशत हिस्सा इनके रोज़मर्रा के उपयोग पर ख़र्च होता है.इसका पैमाना बहुत बड़ा है. व्यापक रूप से इस्तेमाल की जाने वाली एक कृत्रिम बुद्धिमत्ता सेवा के बारे में अनुमान है कि वह हर दिन लगभग 2.5 अरब संकेतों को संसाधित करती है, जिसके लिए हर साल सैकड़ों गीगावाट-घंटे बिजली की ज़रूरत होती है.ऊर्जा की खपत इस बात पर भी निर्भर करती है कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता से कौन-सा काम कराया जा रहा है. एक कृत्रिम बुद्धिमत्ता चित्र तैयार करने में, साधारण पाठ वर्गीकरण की तुलना में हज़ार गुना से अधिक ऊर्जा लग सकती है. वीडियो तैयार करने में इससे भी अधिक संसाधन लगते हैं.स्थानीय बोझ, वैश्विक लाभकृत्रिम बुद्धिमत्ता से जुड़े ढाँचे का पर्यावरणीय असर हर जगह समान नहीं है. इस तकनीक के लाभ दुनिया भर में दिखाई देते हैं, लेकिन इसकी क़ीमत अक्सर कुछ विशेष क्षेत्रों को चुकानी पड़ती है.कुछ देशों में डेटा केन्द्र पहले ही राष्ट्रीय बिजली खपत का बड़ा हिस्सा इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे ऊर्जा प्रणालियों पर दबाव बढ़ रहा है. कुछ जगहों पर नए डेटा केन्द्र पानी की आपूर्ति पर भी भारी दबाव डाल रहे हैं, कई बार तो कुछ ऐसे क्षेत्रों में जहाँ पहले से सूखे की स्थिति है. © Unsplash/Kevin Ache डेटा सेंटर में रखे हुए सर्वर. रिपोर्ट में इलैक्ट्रॉनिक कचरे की बढ़ती चुनौती को लेकर भी चेतावनी दी गई है. अनुमान है कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) से जुड़ा ढाँचा वर्ष 2030 तक हर साल 25 लाख टन तक इलैक्ट्रॉनिक कचरा पैदा कर सकता है. इसका बड़ा बोझ निम्न-आय वाले उन देशों पर पड़ सकता है, जहाँ सुरक्षित निपटान की क्षमता सीमित है.कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपकरणों के लिए ज़रूरी महत्वपूर्ण खनिजों का उत्पादन भी चिन्ता बढ़ाता है, क्योंकि इससे खनन क्षेत्रों में पर्यावरणीय नुक़सान और सामाजिक असमानताएँ बढ़ सकती हैं.बढ़ती डिजिटल एवं पर्यावरणीय खाईकृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) से जुड़े ढाँचे का विस्तार नई असमानताएँ भी पैदा कर रहा है. रिपोर्ट के अनुसार, कृत्रिम बुद्धिमत्ता के लिए ज़रूरी विशेष कम्प्यूटिंग क्षमता का 90 प्रतिशत से अधिक हिस्सा केवल दो देशों - संयुक्त राज्य अमेरिका और चीन में केन्द्रित है. वहीं, 150 से अधिक देशों के पास कोई अहम घरेलू एआई संरचना नहीं है.यह असन्तुलन आर्थिक अवसरों को सीमित करता है और पर्यावरणीय न्याय से जुड़े सवाल भी उठाता है. कुछ देशों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता से होने वाले पर्यावरणीय नुक़सान का बोझ उठाना पड़ता है, लेकिन उसके लाभों और आर्थिक विकास में उन्हें बराबर हिस्सा नहीं मिल पाता.ज़िम्मेदार कृत्रिम बुद्धिमत्ता की ओरइन गम्भीर निष्कर्षों के बावजूद, UNU के शोधकर्ताओं का कहना है कि यह रिपोर्ट एआई के ख़िलाफ़ नहीं है. इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करने की अपील करना है कि यह तकनीक, पृथ्वी के संसाधनों की सीमाओं को ध्यान में रखते हुए विकसित हो.अध्ययन में “ज़िम्मेदार कृत्रिम बुद्धिमत्ता पारिस्थितिकी तंत्र” की रूपरेखा दी गई है. यह रूपरेखा, पारदर्शिता, शुरूआत से ही दक्षता, समानता, पूरे जीवन-चक्र की ज़िम्मेदारी, वैश्विक सहयोग और टिकाऊ उपयोग जैसे सिद्धान्तों पर आधारित है.सरकारों से कहा गया है कि वे कृत्रिम बुद्धिमत्ता से जुड़े ढाँचे को ऊर्जा, जल और भूमि उपयोग की योजनाओं में शामिल करें. कम्पनियों को भी ऐसे तंत्र विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया गया है, जिनमें संसाधनों की खपत कम से कम हो.उपयोगकर्ताओं की भी भूमिका है. वे जहाँ सम्भव हो, कम पर्यावरणीय प्रभाव वाले अनुप्रयोगों का चयन कर सकते हैं.रिपोर्ट के अनुसार, कृत्रिम बुद्धिमत्ता का भविष्य केवल तकनीकी नवाचार पर निर्भर नहीं करेगा, बल्कि आज लिए जाने वाले नीतिगत और शासन सम्बन्धी निर्णयों पर भी निर्भर करेगा.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
फिनलैंड की खाड़ी में कार्गो जहाज पर ड्रोन हमला, चालक दल को बचाने का अभियान जारी
सर्दियों में राजस्थान: कहीं झीलों का सुकून, कहीं रेगिस्तान की सुनहरी शाम; ये खूबसूरत जगहें बुला रही हैं आपको
नई Honda Avancier SUV पेश, हाइब्रिड तकनीक से लैस होगी 6-सीटर एसयूवी
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
केएल राहुल ने न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ जड़ा शतक, बनाया नया रिकॉर्ड
पागलपंती के 7 साल: पुलकित सम्राट की शानदार कॉमिक टाइमिंग और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस का जश्न
20 नवंबर का पंचांग: मां लक्ष्मी की पूजा के लिए खास है शुक्रवार, जानें सूर्योदय से लेकर राहुकाल तक का समय
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
रवि किशन जुड़े विंडोज़ प्रोडक्शन और निर्माता रघुवेन्द्र सिंह की अनटाइटल्ड फ़िल्म से, नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी करेंगे निर्देशन
और खबरें
Features
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces