-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

UNIFIL: लेबनान में हमले में एक और शान्तिरक्षक की मौत

Source: UN News: सोमवार, 08 जून 2026 00:01 AM (IST)
UNIFIL: लेबनान में हमले में एक और शान्तिरक्षक की मौत
लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अन्तरिम बल (UNIFIL) से प्राप्त जानकारी के अनुसार, देश के दक्षिण-पूर्व में मरजायून के पास एक चौकी पर मोर्टार हमले में गुरुवार सुबह, संयुक्त राष्ट्र के एक शान्तिरक्षक की मौत हो गई. इस घटना में दो अन्य शान्तिरक्षक भी घायल हुए हैं. UNIFIL के एक केन्द्र में उनका उपचार किया जा रहा है.UNIFIL ने कहा कि इस दुखद घटना के सही हालात का पता लगाने के लिए जाँच जारी है. UNIFIL ने ज़ोर देकर कहा, “हिंसा समाप्त होनी चाहिए.”फ़िलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि गोलीबारी कहाँ से हुई. मगर यह घटना ऐसे समय हुई है जब दक्षिणी लेबनान में इसराइली सेना और हिज़बुल्लाह लड़ाकों के बीच गोलीबारी तेज़ हो रही है. हिज़बुल्लाह, लेबनान की सेना का हिस्सा नहीं है.UNIFIL ने कहा, “शान्तिरक्षकों पर जानबूझकर किए गए हमले, अन्तरराष्ट्रीय मानवीय क़ानून और सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 1701 का गम्भीर उल्लंघन हैं, और युद्ध अपराध की श्रेणी में आ सकते हैं.”यह हमला, अमेरिका द्वारा घोषित लेबनान और इसराइल के बीच युद्धविराम के नवीनीकरण समझौते से कुछ घंटे पहले हुआ.भारी क़ीमत Tweet URL सर्बियाई अधिकारियों ने पुष्टि की है कि मृत शान्तिरक्षक, सर्बिया के नागरिक थे. उनके अड्डे पर हमला होने के बाद उन्हें आपात चिकित्सा सहायता दी गई. इसके बाद उन्हें हेलिकॉप्टर से बेरूत के एक अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनकी मौत हो गई.UNIFIL ने एक वक्तव्य में कहा, “शान्ति की सेवा करते हुए अपना जीवन बलिदान करने वाले शान्तिरक्षक के परिवार, मित्रों और सहकर्मियों के प्रति हम गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं. साथ ही हमले में घायल हुए अन्य शान्तिरक्षकों के पूर्ण और शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना करते हैं.”UNIFIL ने दक्षिण लेबनान में बढ़ती गोलाबारी और उसके प्रभावों पर भी चिन्ता व्यक्त की है.अब तक इस हिंसा के कारण लेबनान में 10 लाख से अधिक लोग विस्थापित हो चुके हैं, और कई समुदाय भय के माहौल में जी रहे हैं.संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) ने बताया है कि हमले की आशंका के कारण बेरूत के दक्षिणी इलाक़ों में बहुत से परिवार अपने घरों में रहने से डर रहे हैं.UNICEF के प्रवक्ता क्रिस्तोफ़ बुलिएरैक ने यूएन न्यूज़ को बताया, “इनमें से अधिकतर लोग दिन में अपने घरों का हाल देखने आते हैं और रात होने से पहले वापस चले जाते हैं.”सोमवार को सामने आए एक वीडियो में राजधानी के दक्षिणी उपनगरों से निकलने के लिए हज़ारों वाहनों की क़तारें दिखाई दीं. इससे पहले, हिज़बुल्लाह के ठिकानों पर सम्भावित इसराइली हमलों को लेकर चेतावनी जारी की गई थी.संयुक्त राष्ट्र प्रवक्ता स्तेफ़ान दुजैरिक ने बुधवार को बताया, “केवल बेरूत में ही, इसराइली बलों द्वारा 1 जून को जारी बेदख़ली आदेश जारी किए जाने के बाद, दक्षिणी उपनगरों से अनुमानित 2 लाख लोग विस्थापित हुए हैं.”

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement