Advertisement
UNIFIL: लेबनान में हमले में एक और शान्तिरक्षक की मौत

सर्बियाई अधिकारियों ने पुष्टि की है कि मृत शान्तिरक्षक, सर्बिया के नागरिक थे. उनके अड्डे पर हमला होने के बाद उन्हें आपात चिकित्सा सहायता दी गई. इसके बाद उन्हें हेलिकॉप्टर से बेरूत के एक अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनकी मौत हो गई.UNIFIL ने एक वक्तव्य में कहा, “शान्ति की सेवा करते हुए अपना जीवन बलिदान करने वाले शान्तिरक्षक के परिवार, मित्रों और सहकर्मियों के प्रति हम गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं. साथ ही हमले में घायल हुए अन्य शान्तिरक्षकों के पूर्ण और शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना करते हैं.”UNIFIL ने दक्षिण लेबनान में बढ़ती गोलाबारी और उसके प्रभावों पर भी चिन्ता व्यक्त की है.अब तक इस हिंसा के कारण लेबनान में 10 लाख से अधिक लोग विस्थापित हो चुके हैं, और कई समुदाय भय के माहौल में जी रहे हैं.संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) ने बताया है कि हमले की आशंका के कारण बेरूत के दक्षिणी इलाक़ों में बहुत से परिवार अपने घरों में रहने से डर रहे हैं.UNICEF के प्रवक्ता क्रिस्तोफ़ बुलिएरैक ने यूएन न्यूज़ को बताया, “इनमें से अधिकतर लोग दिन में अपने घरों का हाल देखने आते हैं और रात होने से पहले वापस चले जाते हैं.”सोमवार को सामने आए एक वीडियो में राजधानी के दक्षिणी उपनगरों से निकलने के लिए हज़ारों वाहनों की क़तारें दिखाई दीं. इससे पहले, हिज़बुल्लाह के ठिकानों पर सम्भावित इसराइली हमलों को लेकर चेतावनी जारी की गई थी.संयुक्त राष्ट्र प्रवक्ता स्तेफ़ान दुजैरिक ने बुधवार को बताया, “केवल बेरूत में ही, इसराइली बलों द्वारा 1 जून को जारी बेदख़ली आदेश जारी किए जाने के बाद, दक्षिणी उपनगरों से अनुमानित 2 लाख लोग विस्थापित हुए हैं.”
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


