-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पर्यावरण पैरोकारों पर हमलों के बारे में गम्भीर चिन्ताएँ

Source: UN News: रविवार, 07 जून 2026 00:01 AM (IST)
पर्यावरण पैरोकारों पर हमलों के बारे में गम्भीर चिन्ताएँ
संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार उच्चायुक्त वोल्कर टर्क ने पर्यावरण और भूमि पैरोकारों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग करते हुए ध्यान आकर्षित किया है कि हाल के वर्षों में दुनिया भर में सैकड़ों कार्यकर्ताओं की या तो हत्या की गई है या उन्हें हिरासत में लिया गया है. वोल्कर टर्क ने यह अपील फ्रांस के स्ट्रासबर्ग में, पर्यावरण मानवाधिकार पैरोकारों के पहले यूरोपीय मंच को संबोधित करते हुए की है, जहाँ उन्होंने चेतावनी दी कि योरोपीय महाद्वीप में, वैश्विक औसत की तुलना में दोगुनी तेज़ी से तापमान बढ़ रहा है.वोल्कर टर्क ने कहा, "अत्यधिक ख़राब मौसम के कारण हर साल गर्मियों में हज़ारों योरोपीय लोगों की मौत हो जाती है. पूरे महाद्वीप में, 95 प्रतिशत शहरी निवासी असुरक्षित हवा में साँस ले रहे हैं, और 80 प्रतिशत से अधिक आवास ख़राब या दयनीय स्थिति में हैं."वोल्कर टर्क ने उन पर्यावरण संरक्षकों की सराहना की जो पर्यावरण, समुदायों और लोकतंत्र की रक्षा के लिए आवाज़ उठाते हैं, लोगों को एकजुट करते हैं और ठोस क़दम उठाते हैं. अलबत्ता उन्होंने यह भी ध्यान दिलाया कि इस आन्दोलन के विरोधी, अक्सर क्रूर तरीक़े अपनाते हैं. संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार उच्चायुक्त कार्यालय (OHCHR) ने पिछले तीन वर्षों में, दुनिया भर में लगभग 600 पर्यावरण और भूमि संरक्षकों की हत्या या उनके लापता होने की घटनाएँ दर्ज की हैं, जबकि कम से कम 55 देशों में कार्यकर्ताओं को उनके काम के लिए हिरासत में लिया गया है.उन्होंने इस ओर भी ध्यान आकर्षित किया कि कई योरोपीय देश, महत्वाकांक्षी जलवायु लक्ष्यों पर गर्व तो करते हैं, लेकिन वहाँ शान्तिपूर्ण विरोध प्रदर्शनों को अपराध घोषित करने वाले नए क़ानून भी बनाए जा रहे हैं. © Konstantin Kobyakov जलवायु परिवर्तन के कारण दुनिया भर में अत्यन्त चरम मौसम की घटनाएँ देखने को मिल रही हैं और पर्यावरण संरक्षकों के मानवाधिकारों का उल्लंघन भी हो रहा है. कड़े क़ानूनों का प्रयोगवोल्कर टर्क ने देशों की सरकारों से सुरक्षा और जवाबदेही सुनिश्चित करने का आग्रह करते हुए कहा, "यह बेहद चौंकाने वाली बात है कि हमारे बच्चों के भविष्य की रक्षा करने वाले लोगों पर आतंकवाद और संगठित अपराध से लड़ने के लिए बने क़ानूनों के तहत मुक़दमे चलाए जा रहे हैं."वोल्कर टराक का यह सम्बोधन विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) की पूर्व संध्या पर हुआ है. संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) के नेतृत्व में हुए इस वार्षिक आयोजन का मुख्य ध्यान, वैश्विक तापमान वृद्धि को 1.5 डिग्री सेल्सियस तक सीमित रखने पर है.UNEP की प्रमुख इन्गेर ऐंडरसन ने कहा, "हमें तापमान को कम रखना होगा. हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि यदि हम 1.5 डिग्री की सीमा को पार भी कर जाते हैं, तो हम इसे तेज़ी से वापस नीचे लाएँ. और हम ऐसा कर सकते हैं, क्योंकि हमारे पास सभी समाधान मौजूद हैं."UNEP ने समर्थन जुटाने के लिए, एक 'वैश्विक लिम्बो डांस चैलेंज' शुरू किया है, जिसमें लोगों को जलवायु की ख़ातिर लचीलापन दिखाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है. इस अभियान में ब्राज़ीलियाई डीजे अलोक के ट्रैक 'डीप डाउन' का उपयोग किया गया है और इसे 'UNEP के ‘Life Below Water’ के पैरोकार व अभिनेता जेसन मोमोआ जैसी मशहूर हस्तियों का समर्थन हासिल है.हवाई में जन्मे इस अभिनेता का कहना है, "मैं जहाँ से आता हूँ, वहाँ हलचल या सक्रियता का एक विशेष अर्थ है. इसमें कहानी, सम्मान और जुड़ाव होता है.” “इसलिए, विश्व पर्यावरण दिवस के लिए, संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP), हमारी सक्रियता और बदलाव के लिए अपनी आवाज़ का उपयोग करने की शक्ति का उत्सव मना रहा है."

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement