×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:53 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
यूक्रेन: हमलों से जूझ रहा ख़ारकीव शहर, बेहतर भविष्य के निर्माण में भी जुटा है
Source: UN News: गुरुवार, 04 जून 2026 00:01 AM (IST)
यूक्रेन के ख़ारकीव शहर में हर एक दिन अनिश्चितता के साथ शुरू होता है. हवाई हमलों के सायरन लोगों को नींद से जगा देते हैं, और ड्रोन व मिसाइलें रिहायशी इलाक़ों, औद्योगिक स्थलों व सड़कों को निशाना बनाते हैं. बमबारी के दौरान लोग घबराकर मेट्रो स्टेशनों में शरण लेते हैं, जबकि बच्चे भूमिगत स्थानों में शरण लेकर पढ़ाई करते हैं. इस बर्बादी के बीच भी, यूक्रेन का दूसरा सबसे बड़ा शहर एक ऐसे काम में जुटा है, जो युद्ध के समय लगभग असम्भव लग सकता है - यानि बेहतर भविष्य की तैयारी.ख़ारकीव के मेयर इगोर तेरेख़ोव कहते हैं, “हमें युद्ध के बावजूद पुनर्निर्माण करना होगा, क्योंकि अगर पुनर्निर्माण नहीं हुआ, तो केवल खंडहर बचेंगे, और जो लोग शहर छोड़कर गए हैं, वे वापस नहीं लौटेंगे.” © Kharkiv City Council ख़ारकीव के मेयर, इगोर तेरेख़ोव. यूक्रेन में पूर्वोत्तर में सीमा के पास स्थित ख़ारकीव कभी उद्योग, विज्ञान, शिक्षा और संस्कृति का एक महत्वपूर्ण केन्द्र था. मगर 24 फ़रवरी 2022 को, रूस द्वारा पूर्ण पैमाने पर आक्रमण के बाद से यह देश के सबसे अधिक क्षतिग्रस्त शहरों में से एक बन चुका है.इगोर तेरेख़ोव के अनुसार, शहर में लगभग 13 हज़ार इमारतें क्षतिग्रस्त या नष्ट हो चुकी हैं, जिनमें लगभग 10 हज़ार रिहायशी इमारतें हैं. लगभग 1.60 लाख लोग अपने घर खो चुके हैं. “हर दिन गोलाबारी होती है, और यह भयावह है. लोग केवल जीवित रहने की जद्दोजहद से थक चुके हैं.”रोज़ाना हो रहे हमलों के बीच, शहरी योजनाकार, वास्तुकार, इंजीनियर और अन्तरराष्ट्रीय संगठन, यूक्रेनी अधिकारियों के साथ मिलकर यह योजना बना रहे हैं कि युद्ध के बाद ख़ारकीव को किस रूप में फिर से बसाया जा सकता है.प्रतीक्षा, विकल्प नहींइस प्रयास के केन्द्र में, योरोपीय क्षेत्र के लिए संयुक्त राष्ट्र आर्थिक आयोग (UNECE) के नेतृत्व वाली एक पहल (
UN4UkrainianCities
) है, जो ख़ारकीव और दक्षिणी शहर मिकोलाइव के पुनर्बहाली एवं आधुनिकीकरण में मदद कर रही है. इस परियोजना का उद्देश्य केवल आपात ज़रूरतों को पूरा करना नहीं, बल्कि शहरों को अधिक हरित बनाना, समझदारी व सहनसक्षम तरीक़े से फिर से बसाने में सहयोग देना भी है. © Kharkiv City Coumcil/Vasil Golosniy यूक्रेन के ख़ारकीव में क्षतिग्रस्त इमारतें और टूटा हुआ गेट. हालाँकि बहुत से बाहरी लोगों को, युद्ध के बीच दीर्घकालिक शहरी योजना बनाना जल्दबाज़ी लग सकता है. लेकिन ज़मीन पर काम कर रहे लोगों के लिए, इन्तज़ार करना कोई विकल्प नहीं है.इस परियोजना की वास्तुकार और कार्यक्रम प्रबन्धक थमारा फ़ोर्टेस कहती हैं, “देश अब भी हमलों का सामना कर रहा है, और आपात कार्रवाई की बेहद ज़रूरत है. लेकिन साथ-साथ पुनर्बहाली एवं पुनर्निर्माण का काम होना भी ज़रूरी है.”उनके अनुसार, आपात मरम्मत से, भविष्य के विकास में मदद मिलेगी. “अगर आप अभी कुछ ऐसा बनाते हैं, जिसमें दीर्घकालिक सोच शामिल नहीं है, तो दस साल बाद वह शहर की ज़रूरतों को पूरा नहीं कर पाएगा.”“इसलिए हम शहरों की मदद कर रहे हैं कि वे केवल आपात स्थिति पर ही ध्यान न दें, बल्कि यह भी सोचें कि आज किए जा रहे काम, किस तरह भविष्य की योजना का हिस्सा बनेंगे.”नई योजनाख़ारकीव के भविष्य को एक नई मास्टर योजना के ज़रिये आकार दिया जा रहा है. इसमें टिकाऊ बुनियादी ढाँचे, किफ़ायती आवास, नए सार्वजनिक स्थलों और आर्थिक पुनर्बहाली पर ध्यान दिया गया है. इस परियोजना में दीर्घकालिक योजना को ऐसी पायलट परियोजनाओं से जोड़ा गया है, जिनमें नए विचारों को वास्तविक इलाक़ों में परखा जा रहा है.इनमें सबसे महत्वाकाँक्षी प्रयासों में से एक उत्तरी साल्तिव्का पर केन्द्रित है - यह एक रिहायशी इलाक़ा है, जिसे युद्ध में भारी नुक़सान पहुँचा है.यह काम एक वास्तुशिल्प प्रतियोगिता से शुरू हुआ था, लेकिन अब तकनीकी क्रियान्वयन के चरण में पहुँच गया है. पाँच रिहायशी इलाक़ों व एक किंडरगार्टन को ऊर्जा-कुशल ऊष्मा रोधन (insulation), मॉड्यूलर विस्तार और ढाँचागत मज़बूती के साथ दोबारा डिज़ाइन किया जा रहा है.इसका लक्ष्य बहुत व्यावहारिक है - ऐसा विस्तृत तकनीकी दस्तावेज़ तैयार करना, जिसे शहरी प्रशासन धनराशि उपलब्ध होते ही दानदाताओं, निवेशकों या विकास बैंकों के सामने पेश कर सके.थमारा फ़ोर्टेस फ़ोर्टेस कहती हैं, “हम अब अवधारणाओं से आगे बढ़कर क्रियान्वयन की ओर जा रहे हैं. हमारा काम केवल विश्लेषण और आकलन करना नहीं है, बल्कि शहरों को कुछ ऐसा देना भी है, जिसे वे सचमुच बना सकें.”महत्वाकाँक्षी पहलेंख़ारकीव के लिए बनाई जा रही योजना में पाँच बड़ी पायलट परियोजनाएँ शामिल हैं. इनका मक़सद शहर की विरासत को बचाना, उसे अधिक टिकाऊ बनाना और नए विचारों को अपनाना है.एक परियोजना युद्ध में क्षतिग्रस्त ऐतिहासिक इलाक़े को फिर से सँवारने पर केन्द्रित है. इसमें पुराने भवनों को ऐसे रूप में तैयार किया जाएगा, ताकि उनका इस्तेमाल नागरिक और साँस्कृतिक गतिविधियों के लिए किया जा सके.एक अन्य परियोजना के तहत, शहर की 25 किलोमीटर लम्बी नदी के किनारों को हरित सार्वजनिक स्थानों में बदलने की योजना है.प्रमुख विश्वविद्यालयों के पास विज्ञान और प्रौद्योगिकी से जुड़ा एक नया क्षेत्र विकसित करने की भी योजना है, ताकि युवजन को शहर में रोका जा सके और अर्थव्यवस्था को अधिक विविध बनाया जा सके.इसके अलावा, कोयले पर निर्भर औद्योगिक क्षेत्रों को नवीकरणीय ऊर्जा से चलने वाले स्वच्छ विनिर्माण केन्द्रों के रूप में विकसित करने की कोशिश की जा रही है.यह काम केवल इमारतों और बुनियादी ढाँचे तक सीमित नहीं है. UNECE और यूक्रेनी साझीदार राष्ट्रीय स्तर पर आवास नीतियों में सुधार पर भी काम कर रहे हैं, जिसमें किराये के सामाजिक आवास तथा आवासीय भवनों के बेहतर प्रबन्धन से जुड़े क़ानून शामिल हैं. © Kahkiv City Council/Vasil Golosniy ख़ारकीव में एक नष्ट हो चुकी इमारत. निरन्तर ख़तराइस बीच, स्थानीय अधिकारी युद्ध की कठोर वास्तविकताओं का सामना कर रहे हैं. इहोर तेरेख़ोव धीमे स्वर में कहते हैं, “इसकी आदत डालना असम्भव है. लोग लगातार ख़तरे में जी रहे हैं.”फिर भी, उनका मानना है कि शहर को फिर से बसाने और उसके भविष्य के बारे में सोचने का यही समय है. “लोग आज इस उम्मीद के साथ जी रहे हैं कि हम सब कुछ फिर से बनाएँगे.”यह उम्मीद ख़ारकीव जैसे शहर में और भी अहम है, जो अपनी वास्तुकला विरासत के लिए जाना जाता है. शहर के संग्रहालयों, पुस्तकालयों और ऐतिहासिक इमारतों को भारी नुक़सान पहुँचा है. इगोर तेरेख़ोव, प्रसिद्ध कोरोलेन्को राजकीय वैज्ञानिक पुस्तकालय और कला संग्रहालय के पास स्थित ऐतिहासिक इमारतों पर हुए हमलों को याद करते हैं.“ये यूक्रेन की अनमोल धरोहरें हैं. कुछ इमारतों को बिल्कुल पहले जैसा बहाल नहीं किया जा सकता, क्योंकि उन पर कई बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला हुआ था. लेकिन हम इस वास्तुकला को बचाने की कोशिश कर रहे हैं.”युद्ध के दौरान पुनर्निर्माण की कोशिशें भी बदलती रही हैं. थमारा फ़ोर्टेस के अनुसार, सबसे बड़ी सीख लचीलापन रही है. “कभी बिजली नहीं होती. कभी इंटरनैट नहीं होता. कभी लोग भूमिगत आश्रय स्थलों में होते हैं. इसलिए हमने सीखा कि परियोजना को शहरों की वास्तविकताओं के अनुसार लगातार ढालना पड़ता है.”‘शहरों को तैयार रहना होगा’यूक्रेन में युद्ध ने वास्तुकारों और योजनाकारों को यह सोचने पर मजबूर किया है कि शहरों को संकट के समय किस तरह सुरक्षित बनाया जाए. ख़ारकीव में नई आवासीय परियोजनाओं में अब ऐसे भूमिगत स्थान बनाए जा रहे हैं, जिनका शान्ति के समय सामान्य उपयोग हो सके और हमलों के दौरान वे आश्रय स्थल बन सकें.थमारा फ़ोर्टेस ने बताया कि, “शान्ति के समय यह पार्किंग स्थल हो सकता है. युद्ध के समय यह आश्रय स्थल बन जाता है.” यही सोच किंडरगार्टन और स्कूलों में भी अपनाई जा रही है, जहाँ कुछ स्थानों को भूमिगत कक्षाओं के साथ डिज़ाइन किया जा रहा है.उनके अनुसार, इस सोच में फ़िनलैंड से मिली सीख भी शामिल है. वहाँ कई शहरों में नागरिक सुरक्षा ढाँचे को रोज़मर्रा के जीवन का हिस्सा बनाया गया है. सामान्य समय में खेल, पार्किंग या मनोरंजन के लिए इस्तेमाल होने वाली भूमिगत जगहें, ज़रूरत पड़ने पर जल्दी ही आपात आश्रय स्थलों में बदल सकती हैं.थमारा फ़ोर्टेस का मानना है कि यह सोच यूक्रेन से बाहर भी उपयोगी हो सकती है, क्योंकि दुनिया भर के शहर युद्ध, जलवायु आपदाओं और अन्य संकटों का सामना कर रहे हैं.वे कहती हैं, “संकट स्थानीय स्तर पर आता है - आपकी सड़क पर, आपके घर में. शहरों को तैयार रहना होगा.”नए दृष्टिकोण की शुरुआतख़ारकीव में तैयारी का अर्थ अब केवल आश्रय स्थल बनाना या आपात मरम्मत करना नहीं है. इसका अर्थ है - समुदायों को बचाए रखना, शहर की पहचान की रक्षा करना, और लोगों को वहाँ रहने या किसी दिन वापस लौटने की वजह देना.इगोर तेरेख़ोव कहते हैं, “हमारे शहर अब युद्ध से पहले जैसे नहीं रहेंगे. हमें एक नए दृष्टिकोण की ज़रूरत है.”(ये साक्षात्कार अज़रबैजान के बाकू में 17 से 22 मई तक आयोजित 2026
विश्व शहरी मंच
के 13वें सत्र के दौरान किए गए थे.)
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
सर्दियों में राजस्थान: कहीं झीलों का सुकून, कहीं रेगिस्तान की सुनहरी शाम; ये खूबसूरत जगहें बुला रही हैं आपको
नीदरलैंड के विदेश मंत्री का भारत दौरा 22-23 नवंबर को, जयशंकर और अश्विनी वैष्णव से करेंगे मुलाकात
2027 में दस्तक देगी लैंड रोवर की नई Range Rover GT EV, लग्जरी इलेक्ट्रिक कारों को देगी चुनौती
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
'हनु-मान' के बाद अब आएगी 'हनुमान 2 - द राइज ऑफ वानरास', सामने आया धमाकेदार पोस्टर
देवउठनी एकादशी पर इन राशियों को मिल सकती है खुशखबरी, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल
विजय वर्मा ने शेयर की सिक्किम ट्रिप की झलकियां, खूबसूरत वादियों की तारीफ कर जीता दिल
रवि किशन जुड़े विंडोज़ प्रोडक्शन और निर्माता रघुवेन्द्र सिंह की अनटाइटल्ड फ़िल्म से, नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी करेंगे निर्देशन
अल्लू अर्जुन ने बेटी अरहा को बताया अपनी जिंदगी की खुशी, जन्मदिन पर लिखा प्यारा संदेश
और खबरें
Features
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces