-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

WHO इबोला प्रकोप से निपटने में डीआरसी का साथ देने के लिए संकल्पबद्ध

Source: UN News: बुधवार, 03 जून 2026 00:02 AM (IST)
WHO इबोला प्रकोप से निपटने में डीआरसी का साथ देने के लिए संकल्पबद्ध
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कहा है कि काँगो लोकतांत्रिक गणराज्य (DRC) में तेज़ी से फैल रहे इबोला के प्रकोप को नियंत्रित करने में सामुदायिक विश्वास निर्णायक साबित होगा. यूएन स्वास्थ्य एजेंसी के महानिदेशक डॉक्टर टैड्रॉस ऐडहेनॉम घेबरेयेसस ने इबोला प्रकोप से निपटने में डीआरसी के साथ खड़े रहने का संकल्प व्यक्त किया है. इस समय स्वास्थ्य टीमें इस आपातकाल पर क़ाबू पाने के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रही हैं, जो देश के कई प्रान्तों और पड़ोसी देश युगांडा तक फैल चुका है. Tweet URL डॉक्टर टैड्रॉस ने, इस प्रकोप के केन्द्र इतूरी प्रान्त की राजधानी बूनिया में शनिवार को कहा कि इबोला के 'बुंडिबुग्यो' (Bundibugyo) प्रकार के ख़िलाफ़ अभियान में स्थानीय समुदायों को केन्द्र में रखना होगा, क्योंकि इस समय इस प्रकार की कोई स्वीकृत वैक्सीन या इलाज उपलब्ध नहीं है.उन्होंने एक प्रैस वार्ता में कहा, "हम यहाँ लोगों को यह बताने नहीं आए हैं कि उन्हें क्या करना है. हम यहाँ उनकी बात सुनने के लिए आए हैं. समुदाय अपनी चुनौतियों और समाधानों को ख़ुद समझते हैं. हमारा काम उन समाधानों को लागू करने में आपका सहयोग करना है."उन्होंने कहा, "डीआरसी ने पहले भी सोलह बार इबोला का सामना किया है और हर बार इस पर जीत हासिल की है. यह सत्रहवीं बार है. वह इतिहास मुझे पूरा भरोसा देता है. आप इस लड़ाई में अकेले नहीं हैं."“हम यहाँ मुस्तैद हैं, हम आपके साथ हैं, और हम सभी इसका एक साथ मिलकर मुक़ाबला करेंगे.”एकजुटता ज़रूरीइबोला का प्रकोप तेज़ी से बढ़ रहा है. मई के अन्त तक, डीआरसी में 906 सन्दिग्ध मामले और 223 सन्दिग्ध मौतें दर्ज किए गए हैं, जबकि डीआरसी और युगांडा दोनों देशों में कुल मिलाकर 134 पुष्ट मामले और 18 मौतें दर्ज हो चुके हैं. इसके अलावा, डीआरसी में मरीज़ों का इलाज करने वाले एक अमेरिकी नागरिक का इस समय जर्मनी में इलाज चल रहा है.डॉक्टर टैड्रॉस ने अपने डीआरसी दौरे के दौरान, सरकारी अधिकारियों, सामुदायिक नेताओं और मानवीय सहायता एजेंसियों के प्रतिनिधियों के साथ मुलाक़ातें कीं. उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि संक्रमण को रोकने के लिए सार्वजनिक विश्वास बेहद ज़रूरी है.यूएन स्वास्थ्य एजेंसी, अब भ्रामक जानकारियों से निपटने और संक्रमण की बिल्कुल शुरुआती स्तर पर पहचान किए जाने को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय नैटवर्कों, धार्मिक नेताओं, रेडियो स्टेशनों और सोशल मीडिया हस्तियों के माध्यम से काम करने पर विशेष ध्यान दे रही है.वैसे तो इबोला वायरस के दुर्लभ माने जाने वाले बुंडिबुग्यो प्रकार की कोई स्वीकृत वैक्सीन उपलब्ध नहीं है, फिर भी डॉक्टर टैड्रॉस ने ज़ोर देकर कहा कि समय पर चिकित्सा सेवा मिलने से मरीज़ ठीक हो सकते हैं. © WHO WHO के महानिदेशक डॉक्टर टैड्रॉस ऐडहेनॉम घेबरेयेसस, डीआरसी के इतूरी प्रान्त में पहुँचे, जो इबोला के प्रकोप से प्रभावित तीन प्रान्तों में से एक है. व्यापक प्रयासWHO और उसकी सहयोगी एजेंसियाँ इस समय नए इलाज और वैक्सीन के लिए नैदानिक परीक्षण (clinical trials) कर रहे हैं. साथ ही, राहत कार्यों का विस्तार करते हुए 2 हज़ार से अधिक जाँच किट वितरित किए गए हैं और उपचार केन्द्रों में जल व्यवस्था में सुधार किया गया है.इन सब उपायों के बावजूद इस तरह की चिन्ताएँ बढ़ रही हैं कि इस प्रकोप के कारण सामान्य स्वास्थ्य सेवाएँ प्रभावित हो सकती हैं.संयुक्त राष्ट्र की प्रजनन स्वास्थ्य एजेंसी (UNFPA) ने बताया है कि स्वास्थ्य केन्द्र अपने कर्मचारियों और चिकित्सा सामग्रियों को इबोला राहत कार्यों में लगा रहे हैं, जिससे नवजात शिशुओं की देखभाल और शिशुओं को जन्म दिलाने के लिए आपातकालीन ऑपरेशन जैसी आवश्यक सेवाएँ प्रभावित हो रही हैं. UNFPA इस स्थिति से निपटने के लिए डीआरसी, युगांडा और दक्षिण सूडान में दाइयों और चिकित्सा उपकरणों की तैनाती कर रही है.डॉक्टर टैड्रॉस ने ज़ोर देकर कहा कि इस संकट का सामना करने के साथ-साथ अन्य आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं और मानवीय सहायता को भी जारी रखा जाएगा. उन्होंने इस प्रकोप पर क़ाबू पा लिए जाने का विश्वास व्यक्त करते हुए, स्थानीय लोगों को उनकी सहनशीलता की याद दिलाई.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement