-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:03 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डीआर काँगो: इबोला वायरस के फैलाव पर क़ाबू पाने के लिए, युद्धविराम की अपील

Source: UN News: सोमवार, 01 जून 2026 00:01 AM (IST)
डीआर काँगो: इबोला वायरस के फैलाव पर क़ाबू पाने के लिए, युद्धविराम की अपील
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के महानिदेशक टैड्रॉस एडहेनॉम घेबरेयेसस ने इबोला वायरस के प्रकोप से जूझ रहे काँगो लोकतांत्रिक गणराज्य (डीआरसी ) की अपनी यात्रा से ठीक पहले अपने एक सन्देश में, देश के पूर्वी हिस्से में हथियारबन्द गुटों से युद्धविराम पर सहमत होने का आग्रह किया है. डीआरसी के पूर्वी क्षेत्र में स्थित प्रान्त, इबोला वायरस के बुंडिबुग्यो प्रकार के कारण संक्रमण मामलों व मौतों का सामना कर रहे हैं, और पहले से ही अस्थिरता, हिंसा, व मानवीय संकट की चपेट में हैं. महानिदेशक टैड्रॉस ने कहा कि स्वास्थ्यकर्मियों के प्रभावित इलाक़ों में पहुँचने और इस वायरस के फैलाने पर नियंत्रण पाने के लिए यह ज़रूरी है कि हिंसा पर विराम लगाने की घोषणा की जाए. Tweet URL 15 मई के बाद से, यूएन एजेंसियाँ डीआरसी और पड़ोसी देश युगांडा में बुंडिबुग्यो प्रकार के फैलाव को रोकने में मदद मुहैया करा रही हैं, जिसके लिए फ़िलहाल कोई उपचार उपलब्ध नहीं है.बुधवार तक डीआरसी में 105 संक्रमण मामलों और 10 मौतों की पुष्टि हुई है, जबकि युगांडा में 7 संक्रमण दर्ज किए गए हैं, और एक की मौत हुई है. हालांकि संदिग्ध संक्रमण मामले व मौतें इससे कहीं अधिक संख्या में होने की आशंका है. एकजुटता का संकल्पयूएन स्वास्थ्य एजेंसी के प्रमुख ने डीआरसी, विशेष रूप से इतूरी प्रान्त की जनता के नाम अपने सन्देश में एकजुटता का भरोसा दिलाया. यह प्रान्त मौजूदा संकट से सर्वाधिक प्रभावित है.“हम डीआरसी सरकार के नेतृत्व के तहत कार्य कर रहे हैं, सभी प्रासंगिक साझीदारों के साथ मिलकर. एक लक्ष्य के इर्दगिर्द हम एकजुट हैं: इस प्रकोप को रोकना और आपके समुदायों की रक्षा करना.”“कोई भी अकेला कार्य नहीं कर रहा है. कोई भी विपरीत उद्देश्य से काम नहीं कर रहा है. हम समन्वित हैं, हम प्रतिबद्ध हैं और हम यहाँ उपस्थित हैं.”विशाल स्वास्थ्य चुनौतीयह 17वीं बार है कि डीआरसी में इबोला वायरस का प्रकोप है, इस बीमारी के बारे में पहली बार 1976 में पता चला था. 2018 से 2020 के दौरान, उत्तर किवू, दक्षिण किवू और इतूरी प्रान्तों में अब तक के सबसे बड़े स्तर पर संक्रमण मामले दर्ज किए गए थे. महानिदेशक घेबरेयेसस ने कहा कि “इबोला, मेरे लिए निजी रूप से नई बात नहीं है.” उन्होंने उत्तर किवू में इस वायरस के फैलाव के दौरान, जटिलतापूर्ण रोकथाम प्रयासों के दौरान 14 बार यात्राएँ की थी.यह एक ऐसे समय में उभरा था, जब वह क्षेत्र पहले से ही हिंसक टकराव से जूझ रहा था, जिसकी वजह से विस्थापन और आपूर्ति मार्गों में व्यवधान भी दर्ज किया गया. उन्होंने ध्यान दिलाया कि स्वास्थ्यकर्मी निरन्तर धमकियों के बीच अपना कार्य कर रहे थे और अविश्वास की भावना गहरी थी.इतूरी पर बोझयूएन स्वास्थ्य एजेंसी प्रमुख ने कहा कि इतूरी प्रान्त में आज स्थिति बहुत अलग नहीं है, जहाँ अब तक कुल संक्रमण मामलों में से 90 फ़ीसदी दर्ज किए गए हैं. वहीं, उत्तर व दक्षिण किवू प्रान्तों में भी मामले सामने आए हैं.“मैं जानता हूँ कि आपमें से बहुत थक चुके हैं. आप पहले ही इतना कुछ झेल रहे हैं: मलेरिया, भूख, असुरक्षा, और अपने परिवारों को सुरक्षित रखने की दैनिक जद्दोजहद...और अब इबोला. यह न्यायसंगत नहीं है, और मैं ऐसी स्थिति न होने का दिखावा नहीं करुंगा.” महानिदेशक घेबरेयेसस ने युवाओं की अहम भूमिका को रेखांकित करते हुए उनसे आग्रह किया कि उन्हें इबोला के बारे में अपने मित्रों व परिवारजन को जानकारी देनी होगी, ताकि भय को तोड़ा जा सके और उस चुप्पी को भी, जिसके कारण यह वायरस फैल रहा है.उन्होंने इतूरी प्रान्त में स्वास्थ्यकर्मियों के लिए अपने सन्देश में कहा कि वह इस अभियान की रीढ़ हैं, यूएन एजेंसी उनके साथ खड़ी है और हरसम्भव समर्थन मुहैया कराने के लिए तत्पर है.WHO महानिदेशक ने माना कि क्षेत्रीय अस्थिरता, हिंसक टकराव और विस्थापन के कारण इन प्रयासों में चुनौतियाँ पेश आ रही हैं, और स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना व उन लोगों तक पहुँचना कठिन साबित हो रहा है, जिन्हें देखभाल की आवश्यकता है. © WFP/Benjamin Anguandia संयुक्त राष्ट्र की टीम, डीआर काँगो में संकट प्रभावित समुदायों को जीवनरक्षक सहायता मुहैया कराने में जुटी है. युद्धविराम की अपील“इसलिए, मैं आज सभी युद्धरत पक्षों के लिए एक सीधी अपील जारी कर रहा हूँ, कृपया, युद्धविराम की घोषणा कीजिए. चाहे थोड़े समय के लिए ही. इतना कि स्वास्थ्यकर्मियों के लिए रास्ता निकल सके.”उन्होंने क्षोभ जताया कि इबोला की वजह से लोगों की मौत हो रही है, जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए था.“बच्चे बीमार हैं. परिवार पीड़ा में हैं. कोई कारण, कोई टकराव, कोई कष्ट इतना बड़ा नहीं है कि निर्दोष लोगों को एक ऐसी बीमारी से मौत की ओर धकेल दिया जाए, जिसकी रोकथाम हो सकती हो.”महानिदेशक घेबरेयेसस ने दोहराया कि एक अस्थाई युद्धविराम से भी जीवनरक्षा सम्भव होगी. और इसलिए उन लोगों की मदद के लिए अवसर मुहैया कराना होगा, जिन्हें सबसे अधिक ज़रूरत है.उन्होंने कहा कि कुछ समुदायों में ग़ुस्सा और भरोसे कमी है और इसे समझा जा सकता है. “विश्वास को हासिल करना पड़ता है. इसे मानकर नहीं चला जा सकता है.”WHO महानिदेशक ने भरोसा दिलाया कि हमने हमेशा चीज़ों को सही ढंग से सम्भवत: न किया हो, लेकिन मेरा वादा है कि हम यहाँ जितनी मदद करने के लिए हैं, उतना ही सीखने के लिए हैं.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement