Advertisement
ग़ाज़ा: ईद के त्यौहार के दौरान इसराइली हमलों में 26 लोगों की मौत

ग़ौरतलब है कि पश्चिमी जगत में ईद-अल-अदहा का त्यौहार बुधवार, 27 मई को मनाया गया, जबकि दक्षिण एशिया क्षेत्र में, यह त्यौहार 28 मई, गुरूवार को मनाया गया.मानवाधिकार एजेंसियों ने बताया कि शुरुआती ख़बरों के अनुसार, 26 मई को तीन हवाई हमलों में 12 फ़लस्तीनी लोग मारे गए, जबकि एक किशोर लड़की की मौत, पिछले दिन हुए एक हमले में आई चोटों के कारण हो गई. उस हमले में एक महिला और एक छोटी बच्ची की भी मौत हुई थी.मध्य ग़ाज़ा में हुए एक हवाई हमले में एक शिविर में चार पुरुषों की मौत हो गई. कथित तौर पर यह हमला तब हुआ जब उन्होंने इसराइली सेना द्वारा समर्थित सशस्त्र गिरोहों द्वारा उनके घरों की तलाशी लेने के प्रयासों का विरोध किया था. इसके अलावा ख़ान यूनिस में एक कार पर हुए हमले में दो अन्य पुरुष मारे गए.तीसरा हवाई हमला ग़ाज़ा शहर के एक मकान पर हुआ, जिसमें हमास के अल क़ासिम ब्रिगेड के एक नवनियुक्त कमांडर, उनकी पत्नी और तीन बच्चों के साथ-साथ, वहाँ से गुज़र रही एक महिला की भी मौत हो गई.27 मई को हुए एक हमले में कथित तौर पर अल क़ासम ब्रिगेड से जुड़े दस लोग मारे गए.हमलों और मौतों का सिलसिला जारीसंयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार कार्यालय ने विशेष ध्यान देते हुए बताया है कि अक्टूबर (2026) में युद्धविराम की घोषणा के बाद से, इसराइली सेना ने हमलों में 922 फ़लस्तीनियों को मार डाला है. युद्धविराम के बाद से हुए हमलों में कम से कम 32 बच्चे और आठ महिलाएं मारी गई हैं.स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, इसके साथ ही 7 अक्टूबर 2023 को हमास के नेतृत्व में हुए हमलों के बाद से मारे गए लोगों की कुल संख्या लगभग 73 हज़ार हो गई है.इस बीच, ग़ाज़ा पर नाकाबन्दी जारी रहने के कारण फ़लस्तीनी लोग अभी भी पर्याप्त आश्रय, आवश्यक दवाओं, भोजन व अन्य जीवन रक्षक वस्तुओं से वंचित हैं.लगभग पूरी आबादी अब भी विस्थापित है और "ज़मीन की एक बेहद संकरी पट्टी" में सिमट कर रह गई है, क्योंकि हाल के दिनों में, इसराइल द्वारा विस्थापन के कई नए आदेश जारी किए गए हैं.भयानक स्थितियाँ, भीषण हमलेमानवाधिकार जाँचकर्ताओं ने गुरूवार को प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू द्वारा की गई उस घोषणा का भी ज़िक्र किया, जिसमें उन्होंने इसराइली बलों को ग़ाज़ा के 70 प्रतिशत हिस्से में अपनी तैनाती फैलाने का निर्देश दिया है.उन्होंने कहा कि नागरिकों के लिए उपलब्ध क्षेत्रों का लगातार सिकुड़ना, मानवीय सहायता तक पहुँच और सुरक्षित स्थान तलाश करने के प्रयासों के लिए गम्भीर सवाल खड़े करता है.इसराइल द्वारा क़ाबिज़ फ़लस्तीनी क्षेत्र - OPT में मानवाधिकार प्रमुख अजीत सुंघाय ने कहा है कि ग़ाज़ा में युद्ध अपराध होने को लेकर उनकी चिन्ताएँ कम नहीं हुई हैं.उन्होंने कहा, "ग़ाज़ा भीषण विनाश और नाकाबन्दी के बीच और इसराइली हमलों द्वारा स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, खाद्य उत्पादन, क़ानून प्रवर्तन और नागरिक व्यवस्था जैसी लगभग हर आवश्यक प्रणाली को व्यावहारिक रूप से नष्ट कर दिए जाने के बाद, इस पुरानी विस्थापन की स्थिति में जीवन जीना पहले से ही बेहद कठिन है.""ऐसी परिस्थितियों में रह रही आबादी पर सैन्य हमले जारी रखना अकल्पनीय है."
UN News
ग़ाज़ा शहर में इसराइली हमलों में भीषण विनाश हुआ है और युद्धविराम के बावजूद हो रहे इन हमलों में अनेक लोग मारे गए हैं.
सहायता केन्द्र भी हमलों की चपेट मेंउधर संयुक्त राष्ट्र सहायता समन्वय कार्यालय (OCHA) ने भी कहा कि गुरूवार को मध्य ग़ाज़ा के डियेर-अल-बलाह में पाँच मानवीय केन्द्रों के पास एक आवासीय क्षेत्र में हवाई हमला हुआ. इसमें किसी के हताहत होने की ख़बर नहीं है.OCHA ने ग़ाज़ा में मानवीय सहायता और व्यावसायिक सामग्री पहुँचाने के लिए और अधिक सीमा चौकियों को खोलने की मांग की है, क्योंकि इस समय केवल एक ही सीमा चौकी कैरेम शेलॉम खुली हुई है.मानवीय सहायता सहयोगियों ने 11-17 मई के बीच 10 हज़ार से अधिक लोगों को मानसिक स्वास्थ्य, मनोसामाजिक सहायता और अन्य प्रकार की सुरक्षा सेवाएँ प्रदान की हैं.इन सेवाओं में मनोरंजक गतिविधियाँ, कला और नाटक सत्र, मनोवैज्ञानिक परामर्श और माता-पिता के लिए सहायता शामिल हैं और ये सेवाएँ आश्रय स्थलों, शिविरों, स्कूलों और विस्थापन स्थलों में प्रदान की गईं.OCHA ने कहा है, "सहयोगियों ने दोहराया है कि इन सेवाओं को जारी रखने के लिए, विशेष रूप से बच्चों और किशोरों के लिए, ईंधन, सुरक्षित स्थान, कर्मचारी और अन्य बुनियादी संसाधनों की बहुत ज़रूरत है."
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


