×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 5:17 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
2025: हिंसक टकराव सम्बन्धी यौन हिंसा मामलों में दोगुनी वृद्धि, यूएन की चेतावनी
Source: UN News: रविवार, 31 मई 2026 00:00 AM (IST)
पिछले वर्ष, विश्व भर में हिंसक टकराव सम्बन्धी यौन हिंसा के 10 हज़ार से अधिक मामले दर्ज किए गए थे, जोकि 2024 के आँकड़े की तुलना में दोगुनी से भी अधिक संख्या है. संयुक्त राष्ट्र की एक नई रिपोर्ट के अनुसार, अफ़्रीका, मध्य पूर्व, योरोप, और कैरीबियाई क्षेत्र में बलात्कार, यौन दासता व अगवा किए जाने को युद्ध के एक हथियार के रूप में इस्तेमाल में लाया गया है. संघर्षग्रस्त इलाक़ों में यौन हिंसा के विषय पर
यूएन महासचिव
की विशेष प्रतिनिधि प्रमिला पैटन ने शुक्रवार को, यूएन मुख्यालय में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि ये आँकड़े एक बढ़ते वैश्विक रुझान को दर्शाते हैं. इसके साथ ही, असुरक्षा, विस्थापन मामलों में उछाल आ रहा है और जीवित बचे व्यक्तियों के लिए वित्तीय संसाधन डगमगा रहे हैं, जिससे इस संकट को और हवा मिल रही है.उन्होंने पत्रकारों को बताया कि 2025 के दौरान जिन मामलों में जानकारी जुटाई गई, उनमें यौन हिंसा को युद्ध, यातना, आतंकवाद, और राजनैतिक दमन के तौर-तरीक़े के रूप में इस्तेमाल किया गया. इस दौरान, अत्यधिक बर्बरता को अंजाम दिया गया और बड़े पैमाने पर महिलाओं व लड़कियों को निशाना बनाया गया.इस रिपोर्ट में, 2025 में, हिंसक टकराव सम्बन्धी यौन हिंसा के 9,788 मामले दर्ज किए गए हैं. विशेष प्रतिनिधि ने कहा कि ये आँकड़े क्रूर वास्तविकता को सही मायने में परिलक्षित नहीं करते हैं.नागरिक बने निशानारिपोर्ट बताती है कि हिंसक टकराव से प्रभावित 21 देशों में सरकारी और ग़ैर-सरकारी तत्वों ने बलात्कार, सामूहिक बलात्कार, यौन दासता, जबरन विवाह, तस्करी, अगवा किए जाने समेत अन्य घटनाओं को अंजाम दिया.महिलाएँ व लड़कियाँ, मुख्य रूप से इनका निशाना थीं, हालांकि पुरुषों व लड़कों को भी यौन हिंसा का शिकार बनाया गया, अक्सर हिरासत केन्द्रों में यातना देने के एक तरीक़े के तौर पर.एलजीबीटीक्यूआई+ व्यक्तियों के लिए भी प्रताड़ना व उत्पीड़न का शिकार होने का जोखिम बहुत अधिक था. भुक्तभोगियों की आयु एक वर्ष से 70 वर्ष तक बताई गई है, और रिपोर्ट के अनुसार, विकलांगजन से सम्बन्धित मामलों में भी जानकारी एकत्र की गई है.विशेष प्रतिनिधि प्रमिला पैटन ने बताया कि यौन हिंसा के साथ, चरम स्तर पर शारीरिक दुर्व्यवहार भी किया गया. बलात्कार के बाद हत्याएँ की गईं और जीवित बचे लोगों द्वारा आत्महत्या करने की भी घटनाएँ हुई हैं. “मूल रूप से, यह रिपोर्ट उन सभी जीवित बचे लोगों व समुदायों की मानव पीड़ा के बारे में है, जो युद्ध की परछाई में जीवन गुज़ार रहे हैं.” ©UNICEF /Jospin Benekire डीआर काँगो में एक माँ, जिसके साथ बलात्कार किया गया था, अपने 18 महीने के बच्चे को गले लगा रही है. दबदबे का हथियार रिपोर्ट के अनुसार, संगठित आपराधिक समूहों समेत ग़ैर-सरकारी हथियारबन्द गुटों ने समुदायों और क्षेत्रों पर दबदबा क़ायम करने के लिए यौन हिंसा का इस्तेमाल करना जारी रखा. प्राकृतिक संसाधनों से प्रचुर इलाक़ों में भी यही रुझान देखा गया.विस्थापित और शरणार्थी महिलाओं व लड़कियों के लिए उच्च जोखिम था, विशेष रूप से दूरदराज़ के व सीमावर्ती इलाक़ों में, जहाँ समर्थन के लिए व्यवस्था दरक चुकी है.हिंसक टकराव से ग्रस्त इलाक़ों में छोटे हथियारों की व्यापक पैमाने पर उपलब्धता होने की वजह से यौन हिंसा को हवा मिलने की आशंका जताई गई है.वहीं, मानवीय सहायता प्रयासों के लिए सीमित पहुँच होने, असुरक्षा और वित्तीय संसाधनों की क़िल्लत के कारण, दुर्व्यवहार मामलों में जानकारी जुटा पाना और जीवित बचे व्यक्तियों की मदद कर पाना कठिन हो गया.77 पक्ष ज़िम्मेदाररिपोर्ट की संलग्नक सूची में हिंसक टकराव सम्बन्धी यौन हिंसा मामलों में रुझान के लिए 77 पक्षों को ज़िम्मेदार माना गया है, जिनमें 62 ग़ैर-सरकारी सशस्त्र समूह हैं.इनमें तीन ग़ैर-सरकारी हथियारबन्द गुटों को सूची में नया शामिल किया गया है, जोकि काँगो लोकतांत्रिक गणराज्य (डीआरसी) सक्रिय हैं. वहीं, रूसी सशस्त्र व सुरक्षा बलों और इसराइली सशस्त्र व सुरक्षा बलों को भी सूची में शामिल किया गया है. संयुक्त राष्ट्र द्वारा यौन हिंसा मामलों में जुटाई गई जानकारी में रुझानों और निष्कर्षों के आधार पर यह निर्णय लिया गया. इन दोनों पक्षों को, पिछले वर्ष ही रिपोर्टिंग की अवधि के दौरान, सूची में शामिल किए जाने की सम्भावना पर नोटिस जारी कर दिया गया था.कार्रवाई की पुकाररिपोर्ट में सुरक्षा परिषद और सदस्य देशों से आग्रह किया गया है कि इन मामलों की रोकथाम, जवाबदेही और जीवित बचे व्यक्तियों के लिए समर्थन को सुनिश्चित किया जाना होगा. अहम सिफ़ारिशें:मानवीय सहायता उद्देश्य के लिए बेरोकटोक पहुँच पर बलनिगरानी व प्रतिबन्ध सम्बन्धी तंत्र के लिए व्यवस्था में विस्तारयूएन मिशन में महिलाओं के संरक्षण सलाहकारों को समर्थनमामलों की जाँच प्रक्रिया और अभियोजन कार्रवाई को मज़बूतीमेडिकल, मनोसामाजिक व क़ानूनी सेवाओं के लिए वित्तीय समर्थनविशेष प्रतिनिधि प्रमिला पैटन ने ज़ोर देकर कहा कि ऐसे मामलों से गुज़रने के बाद जीवित बचे व्यक्तियों, उनकी ज़रूरतों पर सदैव ध्यान केन्द्रित किया जाना होगा. उनके अनुसार, ये उल्लंघन मामले वैश्विक स्तर पर अंजाम दिए जा रहे हैं, जिनका भयावह असर होता है. इससे निपटने के लिए केवल राजनैतिक रुख़, क्षोभ और पहले से तैयार वृतान्तों से काम नहीं चलेगा, बल्कि अधिकारों, आवश्यकता, और गरिमा को बहाल करना होगा.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
अमेरिकी प्रतिबंधों के बीच ईरान के राष्ट्रपति का दावा, नहीं रुका व्यापार और उत्पादन
गहलोत का सरकार पर सवाल, दो बजट और 100 करोड़ की घोषणाओं के बावजूद नहीं हुए यूथ गेम्स
सर्दियों में राजस्थान: कहीं झीलों का सुकून, कहीं रेगिस्तान की सुनहरी शाम; ये खूबसूरत जगहें बुला रही हैं आपको
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
सर्दी-जुकाम और फ्लू में एंटीबायोटिक न लेना ही समझदारी,WHO ने दी चेतावनी
अंकिता को लेकर मां के रिएक्शन पर बोले विक्की जैन, कहा- लोगों ने उन्हें विलेन बना दिया था
पागलपंती के 7 साल: पुलकित सम्राट की शानदार कॉमिक टाइमिंग और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस का जश्न
विजय वर्मा ने शेयर की सिक्किम ट्रिप की झलकियां, खूबसूरत वादियों की तारीफ कर जीता दिल
आईएफएफआई फिल्म फेस्टिवल में 'धुरंधर' क्यों बनी ओपनिंग फिल्म? मधुर भंडारकर ने बताई वजह
और खबरें
Features
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces