-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:08 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यूक्रेन: भीषण रूसी हमलों से दहला कीव, 'बच्चों व परिवारों के लिए भयावह रात'

Source: UN News: शुक्रवार, 29 मई 2026 00:01 AM (IST)
यूक्रेन: भीषण रूसी हमलों से दहला कीव, 'बच्चों व परिवारों के लिए भयावह रात'
रूसी सैन्य बलों ने बीती रात यूक्रेन की राजधानी कीव को निशाना बनाकर विशाल हमला किया है, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के हताहत होने की ख़बर है. समाचार माध्यमों के अनुसार, इन हमलों में लगभग 90 मिसाइलों व 600 ड्रोन का इस्तेमाल किया गया, जिनमें एक शक्तिशाली हाइपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल भी है. यूक्रेन में संयुक्त राष्ट्र के वरिष्ठ अधिकारी ने आम नागरिकों को नुक़सान पहुँचाने वाली हिंसा को समाप्त करने की अपील की है. यूक्रेनी अधिकारियों के अनुसार, हमले में कम से कम 4 लोगों के मारे जाने और 80 से अधिक के घायल होने की आशंका है. साथ ही, अनेक रिहायशी इमारतें, कई स्कूल और एक जल आपूर्ति केन्द्र भी हमले की चपेट में आए, और एक बाज़ार जलकर राख हो गया है. Tweet URL हमले में, यूक्रेन की राजधानी कीव में स्थित एक अपार्टमेंट पर भी मिसाइल गिरी, जिसमें 13 वर्षीय वान्या सुरक्षित बच गई. उन्होंने घटनास्थल पर मौजूद संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) के कर्मचारियों से कहा कि, “मैं बस उम्मीद ही कर सकती हूँ कि मेरे पड़ोसी और दोस्त जीवित हों.”यूनीसेफ़ ने, इस बड़े और लगातार चले हमले को “बच्चों और परिवारों के लिए एक भयावह रात” बताया है.कई जगह आग की ख़बरेंयूक्रेन में यूएन के वरिष्ठ अधिकारी माथियास श्माले ने कहा कि कीव के अन्य निवासियों की तरह, उन्हें और उनके सहकर्मियों को भी एक बार फिर रात में “युद्ध की भयावह तेज़ आवाज़ों” ने जगा दिया.उन्होंने बताया कि यह हमला लगभग 7 घंटे तक चला और गिरते मलबे के कारण शहर के कई हिस्सों में आग लग गई.संयुक्त राष्ट्र के रैज़िडेंट व मानवतावादी समन्वयक ने कहा कि, “लगातार जारी इस हिंसा के कारण आम नागरिक बेहद गम्भीर जोखिमों के बीच जीवन जीने को मजबूर हैं.” उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि “नागरिकों को नुक़सान पहुँचाने वाली यह व्यापक हिंसा बन्द होनी चाहिए.”WHO कार्यालय प्रभावितइन हमलों में कीव स्थित विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का कार्यालय भी प्रभावित हुआ है.WHO प्रमुख टैड्रोस ऐडहोनोम घेब्रेयेसस ने सोशल मीडिया पर बताया कि एक हमले के मलबे से उस इमारत की तीसरी मंजिल की खिड़कियाँ क्षतिग्रस्त हो गईं, जिसमें कई यूएन एजेंसियों के कार्यालय हैं. हालांकि किसी कर्मचारी को चोट नहीं पहुँची है.डाक्टर टैड्रोस ने स्वास्थ्य केन्द्रों और आम नागरिकों पर हमले रोकने का अपील की और युद्धविराम की मांग दोहराई है.उन्होंने कहा, “शान्ति सबसे अच्छी दवा है.”

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement