×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 5:13 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
दुनिया भर में संगठित अपराध का बढ़ता ख़तरा, अरबों डॉलर की चपत की वजह
Source: UN News: गुरुवार, 28 मई 2026 00:01 AM (IST)
मादक पदार्थों और हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह, साइबर अपराधियों द्वारा धन ऐंठने के लिए ऑनलाइन माध्यमों पर यौन मामलों में धमकियाँ, माफ़िया गिरोहों का आपराधिक दबदबा और ऑनलाइन ठगी केन्द्रों के ज़रिए लोगों की जमा-पूँजी लूटने वाले धोखेबाज़… संगठित अपराध के ये रूप दुनिया भर में एक गम्भीर ख़तरा बनते जा रहे हैं. स्थानीय समुदायों से लेकर समुद्री क्षेत्रों और युद्धग्रस्त इलाक़ों तक सक्रिय ये अपराध समूह, सभी भौगोलिक क्षेत्रों में व्यापक नुक़सान पहुँचा रहे हैं. मादक पदार्थों एवं अपराध नियंत्रण के लिए संयुक्त राष्ट्र कार्यालय (
UNODC
) की एक नई शोध रिपोर्ट में अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर संगठित अपराधों के बढ़ते प्रभाव, उसकी कार्यप्रणाली और अपराध नैटवर्क की ताक़त के तौर-तरीक़ों पर प्रकाश डाला गया है.वर्ष 2000 से 2023 के बीच, हर साल संगठित अपराध से जुड़ी हत्याओं में औसतन 95 हज़ार लोगों की मौत हुई, जो दुनिया भर में सशस्त्र संघर्षों में होने वाली वार्षिक मौतों के लगभग बराबर है.विश्व में, हर 5 में से 1 जानबूझकर की गई हत्या संगठित आपराधिक गिरोहों से जुड़ी होती है. वहीं, अमेरिका महाद्वीप में इस तरह की हत्याएँ जानबूझकर की गई कुल हत्याओं का लगभग आधा हिस्सा हैं. हालांकि, संगठित अपराध से होने वाला नुक़सान केवल हिंसा तक सीमित नहीं है. ड्रग्स के तस्करों द्वारा उपलब्ध कराए गए नशीले पदार्थों के कारण, हर वर्ष लाखों लोगों की समय से पहले मौत हो जाने की आशंका है और विकलांगता की वजह से उनके स्वस्थ जीवन के वर्षों को भी नुक़सान पहुँचता है. © Unsplash/David von Diemar दुनिया भर में, मानव हत्याएँ, इनसानों की मौत का सबसे बड़ा कारण है, जो टकरावों और आतंकवादी घटनाओं में मौतों से भी अधिक है. अवैध अर्थव्यवस्थाएँ...इसके अलावा पत्रकारों, सामुदायिक नेताओं और मानवाधिकार रक्षकों की हत्याएँ नागरिक स्वतंत्रता और सार्वजनिक भरोसे को कमज़ोर करती हैं, जबकि सरकारी संस्थानों और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की वैधता, प्रभावशीलता और स्वतंत्रता भी प्रभावित होती है.संगठित आपराधिक गिरोहों द्वारा अर्जित अरबों डॉलर उन्हें सरकारी संस्थानों पर बड़ा वित्तीय प्रभाव जमाने में सक्षम बनाते हैं, जिससे वे शासन व्यवस्था में घुसपैठ और अधिकारियों को भ्रष्ट करने में सफल होते हैं.इसके अलावा, ये अवैध अर्थव्यवस्थाएँ, क़ानूनी अर्थव्यवस्था को विकृत करती हैं, निवेश और सतत विकास में बाधा डालती हैं और उन सार्वजनिक संसाधनों को भी प्रभावित करती हैं, जिन्हें स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी ढाँचे जैसे क्षेत्रों में लगाया जा सकता था.आपराधिक नियंत्रण, गम्भीर ख़तराआपराधिक नियंत्रण यानि संगठित आपराधिक समूहों की वह क्षमता, जिसके ज़रिए वे देश की व्यवस्था के समानांतर अपने नियम स्थापित और लागू करते हैं. यह संगठित अपराध से उत्पन्न होने वाले सबसे बड़े ख़तरों में से एक है.ऐसा नियंत्रण स्थापित करने के लिए ये गिरोह दबाव, धमकी, भ्रष्टाचार, चुनिन्दा सेवाएँ उपलब्ध कराने और बाज़ार में हेरफेर जैसे तरीक़ों का इस्तेमाल करते हैं. वे हिंसा की धमकी देकर या उसका प्रयोग करके, डरे हुए समुदायों और अधिकारियों को सहयोग के लिए मजबूर करते हैं.वहीं, रोजगार और छोटे-मोटे अपराधों पर नियंत्रण जैसी बुनियादी सेवाओं के बदले, समुदाय कई बार चुपचाप इन गिरोहों के नियंत्रण को स्वीकार कर लेते हैं, जिससे उनकी स्थानीय पकड़ और मज़बूत हो जाती है. © Unsplash/Ahmed Almakhzanji प्रवासी, लीबियाई रेगिस्तान को पार करने के बाद तस्करी मार्ग के ज़रिये भूमध्यसागर को पार करते हैं. किस तरह हो रही है कमाई?संगठित आपराधिक गिरोहों की कुछ कमाई क्षेत्रों पर उनके नियंत्रण से जुड़ी गतिविधियों, जैसे जबरन वसूली से होती है, लेकिन वैश्विक स्तर पर उनकी अधिकांश आय, अवैध वस्तुओं के उत्पादन और तस्करी या मानव तस्करी से आती है. इनमें मादक पदार्थ, हथियार, प्रवासी, वन्यजीव, प्राकृतिक संसाधन, सांस्कृतिक धरोहर, नकली दवाइयाँ और ईंधन शामिल हैं. अवैध मादक पदार्थ व्यापार से हर वर्ष संगठित आपराधिक गिरोहों को सैकड़ों अरब डॉलर की कमाई होने का अनुमान है. उदाहरण के तौर पर, 2019 से 2022 के बीच अफ़ीम और मेथमफ़ेटामिन तस्करी से जुड़े 3.4 अरब से 6.9 अरब डॉलर तक के अवैध वित्तीय लेनदेन, हर वर्ष बाल्कन मार्ग से (अफ़ग़ानिस्तान, ईरान, तुर्कीये से होकर योरोपीय देशों) सीमा पार पहुँचे, जो इस मार्ग पर स्थित कुछ देशों के सकल घरेलू उत्पाद का बड़ा हिस्सा है.मादक पदार्थ तस्करी अब भी अधिकांश अन्तरराष्ट्रीय आपराधिक गिरोहों की आर्थिक रीढ़ बनी हुई है, लेकिन ये समूह मानव तस्करी, हथियार, वन्यजीव, ईंधन और नकली सामानों की तस्करी जैसे कई अन्य अवैध कारोबारों में भी फैल चुके हैं.साथ ही, साइबर अपराध भी आय का एक बड़ा स्रोत बन गया है. पूर्वी और दक्षिण-पूर्व एशिया में ऑनलाइन ठगी से होने वाले वित्तीय नुक़सान का अनुमान केवल 2023 में 18 अरब से 37 अरब डॉलर के बीच लगाया गया. © Commonwealth of Australia अवैध मादक पदार्थों का एक ज़ख़ीरा (NAMS) (फ़ाइल) टैक्नॉलॉजी का दुरुपयोगनई सूचना और संचार प्रौद्योगिकियों (ICT) ने आपराधिक गिरोहों के लिए, लोगों को निशाना बनाना और संस्थानों, कारोबारों व व्यक्तियों की टैक्नॉलॉजी पर बढ़ती निर्भरता का फ़ायदा उठाना आसान बना दिया है.इसके परिणामस्वरूप, संगठित आपराधिक समूह अब ऑनलाइन जबरन वसूली, धोखाधड़ी और ठगी को औद्योगिक स्तर पर अंजाम दे रहे हैं. अब अपराधियों और पीड़ितों का एक ही जगह मौजूद होना ज़रूरी नहीं रह गया है, क्योंकि अपराधी सीमा पार से और एक साथ कई स्थानों से काम कर सकते हैं.टैक्नॉलॉजी ने “पारम्परिक” अपराधों के दायरे, गति और प्रभाव को बढ़ाने के अलावा, ऐसे नए “साइबर-निर्भर” अपराधों को भी जन्म दिया है, जिन्हें केवल डिजिटल टैक्नॉलॉजी के माध्यम से ही अंजाम दिया ़जा सकता है, जैसे साइबर धोखाधड़ी, हैकिंग और मैलवेयर हमले.UNODC की इस शोध रिपोर्ट में, इन ख़तरों से निपटने के लिए अनेक उपाय सुझाए गए हैं, जिनमें जोखिम का विश्लेषण करना, विभिन्न क्षेत्रों के बीच सूचना साझा करने की प्रक्रिया को बेहतर बनाना, अवैध वित्तीय लेनदेन को रोकना और संगठित अपराध से अर्जित सम्पत्तियों को जब्त करना या उसे वापिस हासिल करना शामिल है.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
गहलोत का सरकार पर सवाल, दो बजट और 100 करोड़ की घोषणाओं के बावजूद नहीं हुए यूथ गेम्स
चिंता और गुस्से से आजादी चाहिए तो अपनी दिनचर्या में शामिल करें शशांकासन
सर्दियों में राजस्थान: कहीं झीलों का सुकून, कहीं रेगिस्तान की सुनहरी शाम; ये खूबसूरत जगहें बुला रही हैं आपको
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
पागलपंती के 7 साल: पुलकित सम्राट की शानदार कॉमिक टाइमिंग और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस का जश्न
अल्लू अर्जुन ने बेटी अरहा को बताया अपनी जिंदगी की खुशी, जन्मदिन पर लिखा प्यारा संदेश
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
ओरी को मिला सबसे मजेदार रियलिटी चेक! फैन ने पहचाना तो सही, लेकिन कर दी जान्हवी कपूर के साथ फोटो खिंचवाने की डिमांड
रवि किशन जुड़े विंडोज़ प्रोडक्शन और निर्माता रघुवेन्द्र सिंह की अनटाइटल्ड फ़िल्म से, नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी करेंगे निर्देशन
और खबरें
Features
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces