-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डीआरसी: तेज़ी से फैल रहे इबोला वायरस पर, WHO द्वारा नियंत्रण पाने के प्रयास

Source: UN News: बुधवार, 27 मई 2026 00:00 AM (IST)
डीआरसी: तेज़ी से फैल रहे इबोला वायरस पर, WHO द्वारा नियंत्रण पाने के प्रयास
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के महानिदेशक ने बताया है कि काँगो लोकतांत्रिक गणराज्य (डीआरसी) में अब तक इबोला वायरस के बुंडिबुग्यो प्रकार के 101 संक्रमण मामलों व 10 मौतों की पुष्टि हो चुकी है, मगर इस बीमारी का प्रकोप कहीं अधिक बड़े स्तर पर होने की आशंका है. यूएन स्वास्थ्य संगठन की टीम, इस स्वास्थ्य चुनौती से निपटने के लिए स्थानीय एजेंसियों के साथ भागेदारी में अनेक मोर्चों पर बचाव व नियंत्रण अभियान में जुटी हैं. डीआरसी के पूर्वी हिस्से में पिछले कुछ सप्ताह से फैल रही इस जानलेवा बीमारी की वजह से 900 से अधिक संदिग्ध मामलों और 220 संदिग्ध मौतों की आशंका है. यूएन स्वास्थ्य एजेंसी ने इसे पहले ही अन्तरराष्ट्रीय चिन्ता वाली सार्वजनिक स्वास्थ्य आपात स्थिति घोषित कर दिया था. Tweet URL संगठन ने चिन्ता जताई है कि स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा नियंत्रण पाने के प्रयासों की तुलना में इसका फैलाव कहीं तेज़ गति से हो रहा है.WHO ने काँगो लोकतांत्रिक गणराज्य और युगांडा समेत पड़ोसी देशों में जोखिम आकलन को ऊँचे स्तर पर निर्धारित किया है. युगांडा में कम से कम 5 संक्रमण मामलों और एक व्यक्ति की मौत होने की पुष्टि हुई है.इबोला के प्रकोप से सर्वाधिक प्रभावित, डीआरसी के पूर्वी हिस्से में बचाव प्रयासों में बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय समुदाय, बाहरी प्रशासनिक एजेंसियों की सक्रियता व उपस्थिति के प्रति आशंकित हैं और उन्हें उनके द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर भरोसा नहीं है, जिससे संक्रमण मामले का जोखिम बढ़ रहा है. पहले से ही सरकारी सुरक्षा बलों और विद्रोही लड़ाकों के बीच हिंसक टकराव से ग्रस्त इस क्षेत्र में, स्थानीय लोगों की भीड़ ने हाल के कुछ दिनों में दो इबोला उपचार केन्द्रों में आग लगा दी है.WHO अफ़्रीका में आपात राहत मामलों के लिए निदेशक डॉक्टर मैरी रोज़लिन बेलिज़ायर ने यूएन न्यूज़ को बताया कि ये हमले सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी के फैलने की वजह से हुए हैं. इन परिस्थितियों में संक्रमण मामलों का पता लगाने और प्रभावित समुदायों तक स्वास्थ्य देखभालकर्मियों के पहुँच पाने की क्षमता पर असर हुआ है.अंतिम संस्कार नियमों पर रोषअभी तक मिली जानकारी के अनुसार, इबोला संक्रमण के संदिग्ध मामलों में मृतकों के अंतिम संस्कार के लिए सख़्त नियमों का पालन करना आवश्यक है, मगर स्थानीय आबादी के लिए यह ग़ुस्से की वजह है.पूर्वोत्तर डीआरसी में मृतक की अंत्येष्टि के दौरान 50 से अधिक लोगों के जुटने पर पाबन्दी लगा दी गई है, और स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा मृतकों को दफ़नाए जाने के मामलों में स्थानीय सुरक्षाकर्मियों द्वारा पहरा दिया जा रहा है.डॉक्टर बेलिज़ायर ने बताया कि यूएन स्वास्थ्य एजेंसी स्थानीय समुदाय के नेताओं के साथ मिलकर सामुदायिक सम्पर्क बढ़ाने और जागरुकता प्रसार में जुटी है, और स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं. मृतकों के परिवार अपने प्रियजन का शोक मनाने के लिए उनके पास जा सकते हैं, लेकिन वायरस से बचाव करने के लिए उन्हें शव छूने की अनुमति नहीं दी जाती है. “हम परिवारों को बचाव उपकरण मुहैया कराते हैं, ताकि वे अपने प्रियजन को शव रखने के आवरण में मदद कर सकें और उनके लिए प्रार्थना भी.”कोई वैक्सीन नहींडीआरसी में इबोला को पिछले कई वर्षों से प्रकोप रहा है, लेकिन बुंडिबुग्यो वायरस की रोकथाम के लिए किसी वैक्सीन को स्वीकृति नहीं मिली है और न ही उपचार उपलब्ध है.यूएन स्वास्थ्य एजेंसी ने चिकित्सा परीक्षण में दो ऐंटीबॉडीज़ को प्राथमिकता देने की सिफ़ारिश की है, साथ ही एक एंटीवायरस दवा, ओबेलडेसिवियर का भी परीक्षण किया जा रहा है, संक्रमितों के सम्पर्क में आने वाले लोगों के उपचार में.विश्व स्वास्थ्य संगठन, ज़मीनी स्तर पर अपने अभियान का दायरा व स्तर बढ़ रही है, जिसके तहत सम्पर्क में आए लोगों का पता लगाना, उपचार केन्द्र स्थापित करना, प्रयोगशालाओं की क्षमता बढ़ाना, संक्रमण मामलों का प्रबन्धन करना, रोकथाम उपाय के लिए जागरुकता फैलाना, और समुदायों के साथ सम्पर्क स्थापित करना समेत अन्य उपाय हैं. WHO के आपात कोष से अब तक इन उपायों को वित्तीय मदद देने के इरादे से 39 लाख डॉलर की धनराशि जारी की गई है.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement