Advertisement
सुरक्षा परिषद: सशस्त्र टकरावों में हर 14 मिनट में एक आम नागरिक ने गँवाई जान

काँगो लोकतांत्रिक गणराज्य, सूडान, यूक्रेन, क़ाबिज़ फ़लस्तीनी इलाक़ा और उससे परे तक, हिंसक टकराव में अपनी जान गँवाने वाले या घायल होने वाले आम नागरिकों की वास्तविक संख्या इससे कहीं अधिक होने की आशंका है.उन्होंने कहा कि बीते एक वर्ष में, उन्होंने युद्ध का दंश झेल रहे देशों में बड़े पैमाने पर बर्बादी को देखा है. जहाँ बच्चों, आम नागरिकों को घरों, स्कूलों, बाज़ारों, कार्यस्थलों, सड़कों पर मारा गया. जब वे सुरक्षा की तलाश में भाग रहे थे. ऐडेम वोसोर्नू ने क्षोभ जताया कि अक्सर ऐसा हुआ कि वे हमलों की चपेट में नहीं आए थे, बल्कि उन्हें भी निशाना बनाया गया था.बीते 10 वर्षों में बढ़ी हिंसासुरक्षा परिषद ने वर्ष 2016 में प्रस्ताव 2286 को पारित किया था, जोकि सशस्त्र टकरावों में स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं की सुरक्षा पर केन्द्रित है. मगर, उसके बाद से ही स्थिति निरन्तर बिगड़ती गई है.OCHA निदेशक ने कहा कि यौन हिंसा को बड़े पैमाने पर अब भी अंजाम दिया जा रहा है.बच्चों को पहले अगवा और फिर लड़ाई के लिए भर्ती किया जाता है. “पत्रकारों को निशाना बनाया जाता है. जब बमबारी होती है और चेतावनी विफल हो जाती हैं, तो विकलांगजन पीछे छूट जाते हैं.” उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थितियाँ और रुझान, उस दौरान लिए जाने वाले निर्णयों का नतीजा होती हैं.ऐडेम वोसोर्नू ने सदस्य देशों से यूएन चार्टर को सर्वोपरि रखने, अन्तरराष्ट्रीय मानवतावादी क़ानून के लिए सम्मान सुनिश्चित करने, घनी आबादी वाले इलाक़ों में विस्फोटक हथियारों के इस्तेमाल से बचने का आग्रह किया है. साथ ही, युद्धरत पक्षों को हथियारों के हस्तांतरण को रोका जाना होगा, उन्हें आम नागरिकों के विरुद्ध इस्तेमाल में लाए जाने की आशंका की स्थिति में.बढ़ते अमानवीयकरण पर क्षोभअन्तरराष्ट्रीय रैड क्रॉस समिति (ICRC) की अध्यक्ष मिरयाना स्पॉलयारिक ऐग्गर ने सुरक्षा परिषद को सम्बोधित करते हुए आगाह किया कि जब युद्धों को नियमों के बिना लड़ा जाता है, तो फिर लड़ाकों के विरुद्ध युद्ध, आम नागरिकों के विरुद्ध युद्ध में तब्दील हो जाता है.उन्होंने कहा कि मध्य पूर्व से हॉर्न ऑफ़ अफ़्रीका, पूर्वी योरोप और उससे परे तक के क्षेत्रों में, युद्ध के बर्बर तौर-तरीक़ों का इस्तेमाल बढ़ता जा रहा है.“अब हम यह और बहाना नहीं बना सकते हैं कि हम युद्ध क्षेत्रों में जो कुछ भी देख रहे हैं, वह क़ानून के अनुरूप ही है.”ICRC अध्यक्ष ने कहा कि जब नेता अपने सैन्य बलों को बिना किसी संयम के लड़ने के लिए कहते हैं, उनके शत्रुओं को अमानवीयण करते हैं और पूरी आबादी को धमकी देते हैं, तो फिर यह युद्ध अपराधों के लिए उकसाने से कहीं बढ़कर है.“वे मनुष्य होने के मायनों की नैतिक बुनियाद को ही ध्वस्त कर देना चाहते हैं.” इतिहास में हमेशा ऐसा हुआ है कि अत्याचार से पहले अमानवीयकरण किया जाता है.ताबड़तोड़ ढंग से लोगों को जान से मार देना, उन्हें यातना देना, उनके साथ दुर्व्यवहार को न्यायसंगत ठहराना सरल हो जाता है, जब हम दूसरे लोगों को समान मनुष्य के रूप में देखना बन्द कर देते हैं.
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


