-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:07 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इबोला, हंटावायरस और वित्तीय कटौतियों के बीच शुरू हुई विश्व स्वास्थ्य सभा

Source: UN News: बुधवार, 20 मई 2026 00:00 AM (IST)
इबोला, हंटावायरस और वित्तीय कटौतियों के बीच शुरू हुई विश्व स्वास्थ्य सभा
इबोला और हंटावायरस जैसे स्वास्थ्य संकटों के बीच, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की वार्षिक सभा शुरू हुई. यह बैठक ऐसे समय हो रही है, जब देश बीमारी के प्रकोपों, वित्तीय कटौतियों और बढ़ते भू-राजनैतिक तनावों से जूझ रहे हैं. दुनिया भर के स्वास्थ्य मंत्री और राजनयिक, 79वीं विश्व स्वास्थ्य सभा के लिए जिनीवा में एकत्र हुए हैं. सप्ताह भर चलने वाली इस बैठक में महामारी की तैयारी, स्वास्थ्य वित्तपोषण और सीमा-पार सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रबन्धन जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी, ताकि अधिक से अधिक लोगों की जान बचाई जा सके.विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के महानिदेशक डॉक्टर टैड्रॉस ऐडहेनॉम घेबरेयेसस ने उदघाटन सत्र में कहा कि हाल के संकटों ने बिखराव के बजाय मज़बूत अन्तरराष्ट्रीय सहयोग की ज़रूरत को और स्पष्ट किया है.डॉक्टर टैड्रॉस ने प्रतिनिधियों से कहा, “संघर्षों से लेकर आर्थिक संकटों, जलवायु परिवर्तन और सहायता कटौतियों तक, हम एक कठिन, ख़तरनाक और विभाजनकारी समय में जी रहे हैं.” Tweet URL आपसी सहयोग अहमयह सभा ऐसे समय शुरू हुई, जब विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) प्रमुख ने एक दिन पहले ही काँगो लोकतांत्रिक गणराज्य (DRC) में इबोला प्रकोप को अन्तरराष्ट्रीय स्तर की सार्वजनिक स्वास्थ्य आपात स्थिति घोषित किया था. यह प्रकोप अब पड़ोसी देश युगांडा तक फैल चुका है.WHO इसी बीच, MV Hondius नामक क्रूज़ जहाज़ पर हंटावायरस के मामले सामने आने के बाद, विभिन्न देशों के बीच कार्रवाई का समन्वय कर रहा है. यह जहाज़ सोमवार को नैदरलैंड्स पहुँचा. इससे पहले, कैनरी द्वीपसमूह के टेनेरीफ़ में स्पेन और WHO के नेतृत्व में यात्रियों की जटिल निकासी और स्वदेश वापसी अभियान चलाया गया था.जहाज़ को नैदरलैंड्स तक ले जाने वाले शेष चालक दल के सदस्य अब 42 दिन की एकलवास (quarantine) अवधि में रहेंगे, जबकि जहाज़ को पूरी तरह स्वच्छ और संक्रमणमुक्त किया जाएगा.डॉक्टर टैड्रॉस ने कहा कि इन दोनों आपात स्थितियों से स्पष्ट है कि सीमाओं के पार फैलने वाले स्वास्थ्य ख़तरों से निपटने के लिए तेज़ अन्तरराष्ट्रीय समन्वय कितना ज़रूरी है.बढ़ता दबावजिनीवा में यह सत्र ऐसे समय हो रहा है, जब अन्तरराष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रणालियों पर भारी दबाव है. मानवीय संकट, जलवायु से जुड़ी आपदाएँ और बढ़ते आर्थिक दबाव, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं और तैयारियों को लगातार चुनौती दे रहे हैं.विश्व स्वास्थ्य संगठन भी वित्तीय अनिश्चितता का सामना कर रहा है. पिछले एक वर्ष में दाता देशों से मिलने वाले धन में भारी कटौती के कारण संगठन को अपने कार्यक्रमों का पुनर्गठन करना पड़ा है और कर्मचारियों की संख्या घटानी पड़ी है.संगठन के बजट दस्तावेज़ों के अनुसार, 2025 के अन्त तक सदस्य देशों से मिलने वाली अनिवार्य राशि में लगभग 36 करोड़ डॉलर की राशि अब भी बक़ाया थी.मुख्य सुधारडॉक्टर टैड्रॉस ने माना कि वित्तीय कटौतियों का संगठन के कामकाज पर असर पड़ा है. लेकिन उन्होंने कहा कि पिछले लगभग एक दशक में किए गए सुधारों के बाद संगठन अब पहले से अधिक मज़बूत स्थिति में है.उन्होंने कहा, “हमने अब पुनर्गठन प्रक्रिया पूरी कर ली है. हम स्थिरता की स्थिति में पहुँच गए हैं और उद्देश्य व विश्वास के साथ आगे बढ़ रहे हैं.”डॉक्टर टैड्रॉस के अनुसार, नौ वर्ष पहले शुरू किए गए सुधारों से संगठन की वैज्ञानिक क्षमता, आपात स्थितियों से निपटने की तैयारी और वित्तीय व्यवस्था में अहम बदलाव आए हैं.उन्होंने जिन प्रमुख पहलों का ज़िक्र किया, उनमें बर्लिन में महामारी और प्रकोपों से जुड़ी जानकारी के लिए WHO हब, दक्षिण अफ़्रीका में एमआरएनए (mRNA) प्रौद्योगिकी हस्तांतरण हब, और विश्व बैंक के साथ मिलकर स्थापित महामारी कोष शामिल हैं. इस कोष ने अब तक 128 देशों को 1.4 अरब डॉलर की अनुदान राशि प्रदान की है. © WHO/Antoine Tardy विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक डॉक्टर टैड्रॉस घेबरेयेसस, जिनीवा में 79वीं विश्व स्वास्थ्य सभा को सम्बोधित करते हुए. महामारी समझौताWHO के महानिदेशक ने उस महामारी समझौते का भी उल्लेख किया, जिसे सदस्य देशों ने पिछले वर्ष अपनाया था. इसके साथ ही, भविष्य की महामारियों के लिए वैश्विक तैयारी को मज़बूत करने के उद्देश्य से अन्तरराष्ट्रीय स्वास्थ्य विनियमों में भी संशोधन किए गए हैं.उन्होंने कहा कि अब केवल एक बड़ा मुद्दा अनसुलझा है - रोगजनकों तक पहुँच और उनसे मिलने वाले लाभ के बँटवारे की व्यवस्था पर बातचीत. देशों को उम्मीद थी कि इस व्यवस्था को इस सप्ताह से पहले अन्तिम रूप दे दिया जाएगा.डॉक्टर टैड्रॉस ने कहा, “ऐसा अभी नहीं हुआ है, लेकिन मुझे विश्वास है कि यह होगा.”उन्होंने वैश्विक स्वास्थ्य वित्तपोषण पर चल रही बहस को विकासशील देशों की “स्वास्थ्य सम्प्रभुता” की मांग से भी जोड़ा. इसका अर्थ है कि देश अपनी स्वास्थ्य प्रणालियों के लिए बाहरी सहायता पर कम निर्भर रहें और अपनी क्षमता स्वयं मज़बूत करें.डॉक्टर टैड्रॉस ने कहा, “पिछले वर्ष कई देशों को विकास सहायता में अचानक और भारी कटौती के कारण गम्भीर व्यवधानों का सामना करना पड़ा.”“लेकिन इसका एक अनपेक्षित लाभ भी हुआ. इसने कई नेताओं को यह कहने के लिए प्रेरित किया कि अब दाता-निर्भरता के युग को पीछे छोड़कर स्वास्थ्य सम्प्रभुता के नए युग की शुरुआत करने का समय है.”व्यापक एजेंडाआने वाले सप्ताह में प्रतिनिधि कई अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे. इनमें मलेरिया उन्मूलन, रोगाणुरोधी प्रतिरोध, मानसिक स्वास्थ्य, टीकाकरण, सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज, डिजिटल स्वास्थ्य और कृत्रिम बुद्धिमत्ता, आपातकालीन तैयारी, तथा क़ब्ज़े वाले फ़लस्तीनी क्षेत्र में स्वास्थ्य हालात शामिल हैं.सभा में व्यापक वैश्विक स्वास्थ्य ढाँचे में सुधार और अन्तरराष्ट्रीय संस्थानों के बीच समन्वय मज़बूत करने के प्रस्तावों पर भी विचार किया जाएगा. प्रतिनिधि, विश्व स्वास्थ्य संगठन से हटने की अमेरिका की मंशा के सम्भावित प्रभावों पर भी चर्चा कर सकते हैं.उदघाटन से पहले, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अपने वार्षिक वैश्विक स्वास्थ्य नेतृत्व पुरस्कार प्रदान किए. इनमें नॉर्वे, मिस्र, आयरलैंड और बहामास के जन स्वास्थ्य विशेषज्ञों को सम्मानित किया गया, जिनका योगदान संक्रामक रोग नियंत्रण से लेकर मानवीय चिकित्सा और आपातकालीन कार्रवाई तक रहा है.पुरस्कार पाने वालों में आयरलैंड के माइकल रायन भी शामिल थे. वह विश्व स्वास्थ्य संगठन के स्वास्थ्य आपात कार्यक्रम के पूर्व कार्यकारी निदेशक हैं और उन्होंने कोविड-19, इबोला प्रकोपों और कई मानवीय संकटों पर संगठन की कार्रवाई में अहम नेतृत्व दिया.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement