×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:39 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
भारत: चित्रकथा श्रृँखला से किशोरियों में जागा नया आत्मविश्वास
Source: UN News: बुधवार, 20 मई 2026 00:00 AM (IST)
झारखंड के एक ग्रामीण आवासीय विद्यालय की 18 वर्षीया कृति, जो कभी फ़ोन, धारावाहिकों और विज्ञापनों की दुनिया में खोई रहती थी, आज अन्य लड़कियों को आत्मसम्मान और लैंगिक समानता का महत्व समझा रही है. यह बदलाव "आधा फुल" नामक उस चित्रकथा श्रृँखला से शुरू हुआ, जिसे संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) के सहयोग से, किशोरों और किशोरियों में आत्मविश्वास जगाने व नुक़सानदेह लैंगिक रूढ़ियों को पहचानने के लिए तैयार किया गया है. झारखंड के राँची ज़िले के खूंटी प्रखंड में स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की कक्षा 12 की छात्रा कृति बताती हैं कि दो वर्ष पहले तक उनका जीवन बिल्कुल अलग था.उन्होंने कहा, "मुझे लगता था कि मेरा एकमात्र दोस्त मेरा फ़ोन है. मैं घंटों धारावाहिक और विज्ञापन देखती रहती थी. जो भी नई क्रीम या मुँह धोने की चीज़ नज़र आती, तो मुझे उसे ख़रीद लेने की ललक उठती."कृति की माँ गृहिणी हैं, जबकि उनके पिता एक व्यावसायिक वाहन चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं. कृति के तीन छोटे भाई-बहन भी हैं. इलाक़े के बहुत से किशोरों की तरह उनके पास भी फ़ोन तो था, लेकिन यह समझ नहीं थी कि वह उनकी सोच को कितना प्रभावित कर रहा है.आईने में एक झलकयह बदलाव तब शुरू हुआ, जब उनकी एक शिक्षिका ने उन्हें "आधा फुल" से जुड़ी गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया. इस चित्रकथा श्रृँखला की तीन नायिकाएँ, अधरक, किट्टी और तारा, साथियों के दबाव, अवास्तविक सौन्दर्य मानकों, ऑनलाइन सुरक्षा और लैंगिक असमानता जैसे मुद्दों से जूझती दिखाई देती हैं.कृति कहती हैं, "आधा फुल पढ़ना मेरे लिए जैसे आईना देखने जैसा था. मैं तुरन्त उसकी मुख्य पात्र से जुड़ गई. मैंने तय कर लिया कि अब मैं फ़िल्मी सितारों और विज्ञापनों के प्रभाव में नहीं आऊँगी. इसने मेरी आँखें खोल दीं."इस श्रृँखला की एक कहानी, "एक फ़िल्म स्टार का अपहरण", ने उन पर ख़ास असर डाला. उसमें एक ऐसी लड़की की कहानी थी, जो एक चमक-दमक वाली अभिनेत्री की दीवानी हो जाती है. © UNICEF/Anindito Mukherjee आधा फ़ुल कॉमिक्स ने कृति को गहरी सामाजिक सोच को चुनौती देने का साहस भी दिया है. शिक्षा पर एक ग्राम सभा में, उसने लैंगिक समानता के समर्थन में अपनी बात रखी. कृति को उसमें अपनी झलक दिखाई दी.उन्होंने कहा, "मैं भी फ़िल्मी सितारों और उनके बताए सामान से बहुत प्रभावित रहती थी. जो भी कोई नामी व्यक्ति पहनता या इस्तेमाल करता, वही मुझे भी चाहिए होता था. मैं अपने पिता से बार-बार ऐसी चीज़ें माँगती थी, जिन्हें हम ख़रीदने में असमर्थ थे."लेकिन कृति ने कहानी और कक्षा में हुई चर्चा के बाद समझा कि विज्ञापन किस तरह लोगों की पसन्द, सोच और इच्छाओं को प्रभावित करते हैं.अब कृति कहती हैं कि वह कोई भी चीज़ ख़रीदने से पहले उसके बारे में अच्छी तरह सोचती-समझती हैं. वह ख़ुद से छोटी कक्षाओं की छात्राओं से भी कहती हैं कि अनावश्यक सौन्दर्य प्रसाधनों पर पैसा ख़र्च करने के बजाय वही धन, पढ़ाई की वस्तुओं पर लगाया जा सकता है.उनका कहना है, "असली बात यह है कि इनसान भीतर से कैसा है." © UNICEF/Anindito Mukherjee कभी शर्मीली और सार्वजनिक रूप से बोलने से डरने वाली कृति अब आत्मविश्वास के साथ आधा फ़ुल कहानियाँ प्रस्तुत करती है. नया आत्मविश्वासकृति का आत्मविश्वास अब केवल ख़रीदारी की आदतों तक सीमित नहीं है. जो लड़की पहले सबके सामने बोलने से झिझकती थी, वही अब "आधा फुल" की कहानियों पर आधारित प्रस्तुतियाँ करती है. युवाओं की गतिविधियों में उनकी भागेदारी को राष्ट्रीय स्तर पर भी सराहा गया है.वह विद्यालय की छोटी लड़कियों का मार्गदर्शन भी करती हैं. वह उन्हें समझाती हैं कि किसी का मज़ाक उड़ाना या उसे तंग करना, उसके मन पर गहरी चोट पहुँचा सकता है.कृति कहती हैं, "जब भी मैं किसी और को कुछ सिखाती हूँ, तो जो मैंने सीखा है वह मुझे और साफ़ समझ में आता है. इससे मुझे याद रहता है कि मुझे अपनी व्यक्तिगत असुरक्षा के कारण कभी ग़लत व्यवहार नहीं करना चाहिए."इस चित्रकथा श्रृँखला ने उन्हें समाज में जमी गहरी सोच को चुनौती देने का साहस भी दिया. कृति ने शिक्षा पर आयोजित एक ग्राम सभा में लड़कियों और लड़कों के लिए समान अवसरों की ज़रूरत पर खुलकर बात की. कुछ बुज़ुर्गों ने उन्हें डाँटा, और कुछ लोग वहाँ से उठकर चले गए. © UNICEF/Anindito Mukherjee आधा फ़ुल कॉमिक्स से सीखी बातें दूसरों को सिखाने से कृति का आत्मविश्वास बढ़ता है और उसे उपलब्धि का अहसास होता है. व्यापक असरलेकिन कृति पीछे नहीं हटीं. अगली बैठक में उन्होंने अपने माता-पिता को भी साथ आने के लिए कहा. उनके साथ होने से कृति की बात को और बल मिला, और जल्द ही गाँव की कई लड़कियों को अपनी पढ़ाई जारी रखने की अनुमति मिल गई.उन्होंने कहा, "यह देखकर मेरा हौसला बहुत बढ़ा कि साहस के साथ बोले गए कुछ शब्द भी कितना बदलाव ला सकते हैं."कृति अपने जीवन में इंजीनियर बनना चाहती हैं. वह अपने देश की सेवा करना चाहती हैं और अपने माता-पिता का सहारा बनना चाहती हैं.कृति कहती हैं, "हमारी पहचान हमारे काम और हमारे शब्दों से होनी चाहिए."मोबाइल और विज्ञापनों की दुनिया में उलझी एक किशोरी से लेकर लैंगिक समानता की आत्मविश्वासी पक्षधर बनने तक, कृति की यात्रा यह दिखाती है कि कहानियों में बदलाव लाने की कितनी ताक़त होती है."आधा फुल" जैसी चित्रकथा श्रृँखलाएँ केवल मनोरंजन नहीं करतीं. वे किशोरियों को अपने भीतर झाँकने, नुक़सानदेह रूढ़ियों पर सवाल उठाने और अपने लिए एक नया भविष्य देखने का साहस भी देती हैं.इस लेख का विस्तृत रूप
यहाँ
प्रकाशित हुआ.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
संसद भवन में पीएम मोदी से मिले डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़: आधे घंटे हुई चर्चा, प्रधानमंत्री को दिया उदयपुर आने का न्यौता
अमेरिकी प्रतिबंधों के बीच ईरान के राष्ट्रपति का दावा, नहीं रुका व्यापार और उत्पादन
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की सियासी पारी का आगाज़, भाजपा में हुए शामिल : नेशनल OBC मोर्चा की नई कार्यकारिणी में बनाए गए विशेष आमंत्रित सदस्य
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
ओएम: ऑपरेशन मोल में धनुष और साई पल्लवी की जोड़ी ने मचाया धमाल! साई के धांसू एक्शन अवतार पर फिदा हुए दर्शक
देवउठनी एकादशी पर इन राशियों को मिल सकती है खुशखबरी, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल
20 नवंबर का पंचांग: मां लक्ष्मी की पूजा के लिए खास है शुक्रवार, जानें सूर्योदय से लेकर राहुकाल तक का समय
मुंबईकरों की फैन हुईं माधुरी दीक्षित, बोलीं- यहां के लोग मदद के लिए तुंरत आते हैं आगे
पागलपंती के 7 साल: पुलकित सम्राट की शानदार कॉमिक टाइमिंग और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस का जश्न
और खबरें
Features
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces