-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अफ़ग़ानिस्तान: बहु संकट और धन कटौती का महिलाओं व बच्चों पर गम्भीर असर

Source: UN News: मंगलवार, 19 मई 2026 00:01 AM (IST)
अफ़ग़ानिस्तान: बहु संकट और धन कटौती का महिलाओं व बच्चों पर गम्भीर असर
एक साथ कई संकटों से जूझ रहे अफ़ग़ानिस्तान में कुपोषण की स्थिति लगातार गम्भीर होती जा रही है. विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) ने चेतावनी दी है कि आर्थिक संकट, क्षेत्रीय टकराव, पाकिस्तान व ईरान से वापिस लौट रहे लाखों लोगों से उत्पन्न स्थिति, तथा सहायता धनराशि में भारी कटौती का सबसे अधिक असर माताओं और बच्चों पर पड़ रहा है. विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) के उप कार्यकारी निदेशक कार्ल स्काउ ने हाल ही में अफ़ग़ानिस्तान का दौरा किया है, जिसके बाद उन्होंने चेतावनी दी कि धनराशि की भारी कमी और बढ़ते मानवीय दबावों के कारण देशभर में माताओं व बच्चों तक जीवनरक्षक सहायता पहुँचाना मुश्किल होता जा रहा है.उन्होंने कहा, “WFP कई महीनों से लगातार चेतावनी देता आ रहा है. इस सप्ताह मैं ऐसी कुपोषित माताओं और बच्चों से मिला, जिन्होंने हिसार शाही शिविर में WFP समर्थित क्लीनिक तक पहुँचने के लिए दो घंटे से अधिक की यात्रा की, लेकिन उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा, क्योंकि हमारे पास उन्हें देने के लिए पोषक पूरक सामग्री नहीं बची थी."" अफ़ग़ानिस्तान के पूर्वी इलाक़े में जो मैंने देखा, वही हालात अब पूरे देश में हैं. यह बेहद दुखद और पूरी तरह अस्वीकार्य है.”अफ़ग़ानिस्तान पहले से ही गम्भीर कुपोषण संकट का सामना कर रहा है, जिससे लगभग 50 लाख माताएँ और बच्चे प्रभावित हैं. पाकिस्तान सीमा के बन्द होने, बार-बार आई बाढ़ व भूकम्प, तथा मानवीय सहायता के लिए धन की भारी कमी ने, हालात को और गम्भीर बना दिया है. © WFP /Isheeta Sumra WFP के उप कार्यकारी निदेशक कार्ल स्काउ ने अफ़ग़ानिस्तान के जलालाबाद स्थित WFP समर्थित हिसार शाही स्वास्थ्य क्लीनिक का दौरा किया. ख़ाली हाथ लौटते परिवारपाकिस्तान और ईरान से वापिस लौट रहे लोगों की बढ़ती संख्या ने राहत प्रयासों की चुनौती और बढ़ा दी है. पिछले वर्ष दोनों देशों से लगभग 28 लाख वापिस लोग लौटे थे, जबकि इस वर्ष अब तक पाँच लाख और लोग वापस आ चुके हैं.कार्ल स्काउ ने बताया कि पाकिस्तान सीमा पर तोरख़म सीमा चौकी पर उनकी मुलाक़ात ऐसे परिवारों से हुई, जो लगभग ख़ाली हाथ वहाँ पहुँचे थे.उन्होंने कहा, “हम पाकिस्तान से वापिस लौट रहे कमज़ोर हालात वाले परिवारों की संख्या लगातार बढ़ते देख रहे हैं. इनमें से बहुत से लोग ऐसे हैं, जो यहाँ किसी को नहीं जानते, जिनके पास रहने की कोई जगह नहीं है, और जिन्हें यह भी नहीं मालूम कि उनकी अगली भोजन ख़ुराक कहाँ से आएगी.""मैं अकेले बच्चों का पालन-पोषण कर रहीं माताओं और छोटे बच्चों वाले परिवारों से मिला, जो केवल उतना ही सामान ला सके जितना वे अपने साथ उठा सकते थे. उन्हें भोजन, आश्रय, सुरक्षा और तत्काल सहायता की ज़रूरत है.”लौटने वाले कई परिवार ऐसे इलाक़ों में पहुँच रहे हैं, जहाँ स्थानीय लोग पहले से ही कठिन हालात का सामना कर रहे हैं. © WFP/Isheeta Sumra कार्ल स्काउ ने तोरख़म पारगमन केन्द्र का दौरा किया, जहाँ पाकिस्तान से लौट रहे लोगों का स्वागत और पंजीकरण किया जाता है. धन की कमी से राहत प्रयास प्रभावितWFP ने चेतावनी दी है कि मध्य पूर्व युद्ध संकट के असर से अफ़ग़ानिस्तान का संकट और गहरा हो रहा है. वैश्विक ईंधन क़ीमतों में वृद्धि तथा आपूर्ति मार्गों में रुकावटों ने WFP के राहत अभियानों पर और दबाव बढ़ा दिया है, जो पहले से ही धन की भारी कमी से जूझ रहे हैं.कार्ल स्काउ ने कहा, “WFP अधिक से अधिक लोगों तक सहायता पहुँचाने के लिए हर सम्भव प्रयास कर रहा है, लेकिन धनराशि पर्याप्त नहीं है. हम नए आपूर्ति मार्ग खोल रहे हैं, सबसे अधिक असुरक्षित लोगों को प्राथमिकता दे रहे हैं और अन्य संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों व साझीदारों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं. लेकिन दानदाताओं से तत्काल समर्थन और प्रमुख सीमा चौकियों से मानवीय सहायता सामग्री की आवाजाही के बिना, ये प्रयास लाखों माताओं एवं बच्चों को मानवीय आपदा से बचाने के लिए पर्याप्त नहीं होंगे.”WFP को अफ़ग़ानिस्तान में जीवनरक्षक सहायता जारी रखने के लिए, अगले छह महीनों में तत्काल 35 करोड़ डॉलर की आवश्यकता है.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement