WHO: हंटावायरस प्रभावित जहाज़ का मिशन पूरा, जोखिम का स्तर कम
Source: UN News: सोमवार, 18 मई 2026 00:01 AM (IST)
हंटावायरस से प्रभावित MV Hondius नामक जहाज़ के यात्रियों को सुरक्षित तरीक़े से उतारने और उन्हें उनके देश वापस भेजने का अन्तरराष्ट्रीय अभियान टेनेरीफ़ (Tenerife) में संपन्न हो गया है.
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इस मामले में स्पेन के नेतृत्व की प्रशंसा की है, लेकिन साथ ही वैश्विक स्तर पर सतर्कता बरतने के लिए आगाह भी किया है.कम मगर निरन्तर जोखिमWHO के महानिदेशक डॉक्टर टैड्रॉस ऐडहेनॉम घेबरेयेसस ने कहा है कि हंटावायरस से वर्तमान में जोखिम कम है, मगर स्थिति बदल सकती है. संक्रमण से प्रभावित जहाज़ से वापिस लौटे व्यक्तियों को वायरस की लम्बी इनक्यूबेशन अवधि यानि उसके पनपने के समय के कारण, 10 मई से 42 दिनों तक सक्रिय निगरानी और एकान्तवास में रहना होगा.डॉक्टर टैड्रॉस ने कहा, "इस अभियान ने अन्तरराष्ट्रीय एकजुटता के महत्व को दर्शाया है." उन्होंने बताया कि MV Hondius जहाज़ अब कीटाणुशोधन (disinfection) के लिए नैदरलैंड पहुँचने के रास्ते पर है.कुछ मुख्य आँकड़े और अभियानघटना: 23 देशों के लगभग 150 यात्री और चालक दल के सदस्य,हंटावायरस के एंडेस (Andes) प्रकार के प्रकोप के कारण सप्ताहों तक जहाज़ पर फँसे रहे. हंटावायर का संक्रमण कुछ बहुत दुर्लभ मामलों में संक्रमित व्यक्ति से अन्य व्यक्तियों में फैल सकता है.प्रभाव: 13 मई तक जहाज़ से जुड़े 11 मामले सामने आए, जिनमें तीन मौतें शामिल हैं. आठ मामलों की प्रयोगशाला में पुष्टि हो चुकी है.निकासी: दो दिनों में 120 से अधिक लोगों को जहाज़ से उतारा गया और नौ विशेष विमान उड़ानोंके ज़रिए, उनके देशों को भेजा गया. किसी भी यात्री को व्यावसायिक उड़ानों से यात्रा करने की अनुमति नहीं दी गई.
स्पेन की सराहनीय भूमिकाडॉक्टर टैड्रॉस ने, इस अभियान में सहायता के लिए स्पेन के प्रधानमंत्री पैड्रो सांचेज़ की प्रशंसा करते हुए कहा, “मैं ना केवल अन्तरराष्ट्रीय क़ानून के तहत अपना कर्तव्य पूरा करने बल्कि जहाज़ पर सवार यात्रियों के साथ सहानुभूति, करुणा व एकजुटता का प्रदर्शन करने के लिए, उनका धन्यवाद करता हूँ.” ग़ौरतलब है कि स्पेन ने इस जहाज़ को तब शरण दी जब यह पाया गया कि केप वर्डे (Cabo Verde) के पास इस संकट को सम्भालने की चिकित्सा क्षमता नहीं थी. उन्होंने यात्रियों को पूरी एकान्तवास अवधि के लिए जहाज़ पर ही रखने के सुझावों को "अमानवीय" और "क्रूर" बताते हुए ख़ारिज कर दिया और उनके मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव की तरफ़ ध्यान आकर्षित किया.WHO अन्तरराष्ट्रीय स्वास्थ्य नियमों (IHR) के माध्यम से तब तक समन्वय जारी रखेगा जब तक रॉटरडैम में जहाज़ को पूरी तरह से कीटाणुरहित नहीं कर दिया जाता. इस जहाज़ पर चालक दल के 25 सदस्यों के साथ-साथ एक डच डॉक्टर और एक डच नर्स भी सवार हैं.