-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:33 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अफ़ग़ानिस्तान में पत्रकारों की गिरफ़्तारी पर गम्भीर चिन्ता

Source: UN News: शनिवार, 16 मई 2026 00:01 AM (IST)
अफ़ग़ानिस्तान में पत्रकारों की गिरफ़्तारी पर गम्भीर चिन्ता
संयुक्त राष्ट्र ने अफ़ग़ानिस्तान में सत्तारूढ़ तालेबान प्रशासन द्वारा कम से कम तीन पत्रकारों को हिरासत में लिए जाने पर गम्भीर चिन्ता व्यक्त की है और इन पत्रकारों के अधिकारों का सम्मान किए जाने का आहवान किया है. अफ़ग़ानिस्तान में यूएन सहायता मिशन – UNAMA ने बुधवार को जारी एक प्रैस नोट में बताया है कि तालेबान प्रशासन ने इन पत्रकारों पर लगाए आरोप स्पष्ट नहीं किए हैं.यूएन मिशन ने, तालेबान प्रशासन से, अन्तरराष्ट्रीय मानवाधिकार क़ानून के तहत उनकी ज़िम्मेदारियाँ पूरी करने, क़ानून की उचित प्रक्रिया का पालन करने और हिरासत में लिए गए पत्रकारों के अधिकारों का हर समय सम्मान किए जाने का भी आग्रह किया है.यूएन मिशन ने इन ख़बरों पर भी चिन्ता व्यक्त की है कि तालेबान प्रशासन द्वारा तलाशी अभियान के दौरा,न इन पत्रकारों पर हमले किए गए हैं और उनकी सम्पत्ति को ज़ब्त किया गया है.मिशन ने तालेबान प्रशासन से इन पत्रकारों को हिरासत में लिए जाने के क़ानूनी आधार और आरोप स्पष्ट करने को कहा है.मिशन ने कहा कि अफ़ग़ान समाज की बेहतरी, देश में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए एक मुक्त, स्वतंत्र और सुरक्षित प्रैस की मौजूदगी ज़रूरी है. © WFP/Simon Renk अफ़ग़ानिस्तान में तालेबान ने, लड़कियों और महिलाओं की शिक्षा पर कई वर्षों से प्रतिबन्ध लगा रखा है. ऐसे में यूएन एजेंसियाँ उन्हें रोज़गार परक कौशल सिखाने में सक्रिय हैं. महिला पत्रकारों पर अत्यधिक दबावअफ़ग़ानिस्तान में मानवाधिकारों की स्थिति पर संयुक्त राष्ट्र के स्वतंत्र विशेषज्ञ रिचर्ड बैनेट ने हाल ही में प्रैस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर, तालेबान प्रशासन से, हिरासत में लिए गए सभी पत्रकारों को तुरन्त और बिना शर्त रिहा करने की अपील की थी.अफ़ग़ानिस्तान पत्रकार केन्द्र (AFJC) के अनुसार, 2025 में कम से कम 34 पत्रकारों को हिरासत में लिया गया.महिला पत्रकारों की स्थिति और भी कठिन है, क्योंकि उन्हें गहरी भेदभावपूर्ण बाधाओं का सामना करना पड़ता है, जिनमें महिलाओं की आवाजाही पर प्रतिबन्ध और अनिवार्य ड्रैस कोड शामिल हैं.इसके अलावा, यह भी चिन्ता जताई गई है कि अनेक संस्थानों में महिला पत्रकारों के साथ पुरुषों के समान व्यवहार नहीं किया जाता.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement