×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:46 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
अफ़ग़ानिस्तान: बहु संकट और धन कटौती का महिलाओं व बच्चों पर गम्भीर असर
Source: UN News: शनिवार, 16 मई 2026 00:01 AM (IST)
एक साथ कई संकटों से जूझ रहे अफ़ग़ानिस्तान में कुपोषण की स्थिति लगातार गम्भीर होती जा रही है. विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) ने चेतावनी दी है कि आर्थिक संकट, क्षेत्रीय टकराव, पाकिस्तान व ईरान से वापिस लौट रहे लाखों लोगों से उत्पन्न स्थिति, तथा सहायता धनराशि में भारी कटौती का सबसे अधिक असर माताओं और बच्चों पर पड़ रहा है.
विश्व खाद्य कार्यक्रम
(
WFP
) के उप कार्यकारी निदेशक कार्ल स्काउ ने हाल ही में अफ़ग़ानिस्तान का दौरा किया है, जिसके बाद उन्होंने चेतावनी दी कि धनराशि की भारी कमी और बढ़ते मानवीय दबावों के कारण देशभर में माताओं व बच्चों तक जीवनरक्षक सहायता पहुँचाना मुश्किल होता जा रहा है.उन्होंने कहा, “WFP कई महीनों से लगातार चेतावनी देता आ रहा है. इस सप्ताह मैं ऐसी कुपोषित माताओं और बच्चों से मिला, जिन्होंने हिसार शाही शिविर में WFP समर्थित क्लीनिक तक पहुँचने के लिए दो घंटे से अधिक की यात्रा की, लेकिन उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा, क्योंकि हमारे पास उन्हें देने के लिए पोषक पूरक सामग्री नहीं बची थी."" अफ़ग़ानिस्तान के पूर्वी इलाक़े में जो मैंने देखा, वही हालात अब पूरे देश में हैं. यह बेहद दुखद और पूरी तरह अस्वीकार्य है.”अफ़ग़ानिस्तान पहले से ही गम्भीर कुपोषण संकट का सामना कर रहा है, जिससे लगभग 50 लाख माताएँ और बच्चे प्रभावित हैं. पाकिस्तान सीमा के बन्द होने, बार-बार आई बाढ़ व भूकम्प, तथा मानवीय सहायता के लिए धन की भारी कमी ने, हालात को और गम्भीर बना दिया है. © WFP /Isheeta Sumra WFP के उप कार्यकारी निदेशक कार्ल स्काउ ने अफ़ग़ानिस्तान के जलालाबाद स्थित WFP समर्थित हिसार शाही स्वास्थ्य क्लीनिक का दौरा किया. ख़ाली हाथ लौटते परिवारपाकिस्तान और ईरान से वापिस लौट रहे लोगों की बढ़ती संख्या ने राहत प्रयासों की चुनौती और बढ़ा दी है. पिछले वर्ष दोनों देशों से लगभग 28 लाख वापिस लोग लौटे थे, जबकि इस वर्ष अब तक पाँच लाख और लोग वापस आ चुके हैं.कार्ल स्काउ ने बताया कि पाकिस्तान सीमा पर तोरख़म सीमा चौकी पर उनकी मुलाक़ात ऐसे परिवारों से हुई, जो लगभग ख़ाली हाथ वहाँ पहुँचे थे.उन्होंने कहा, “हम पाकिस्तान से वापिस लौट रहे कमज़ोर हालात वाले परिवारों की संख्या लगातार बढ़ते देख रहे हैं. इनमें से बहुत से लोग ऐसे हैं, जो यहाँ किसी को नहीं जानते, जिनके पास रहने की कोई जगह नहीं है, और जिन्हें यह भी नहीं मालूम कि उनकी अगली भोजन ख़ुराक कहाँ से आएगी.""मैं अकेले बच्चों का पालन-पोषण कर रहीं माताओं और छोटे बच्चों वाले परिवारों से मिला, जो केवल उतना ही सामान ला सके जितना वे अपने साथ उठा सकते थे. उन्हें भोजन, आश्रय, सुरक्षा और तत्काल सहायता की ज़रूरत है.”लौटने वाले कई परिवार ऐसे इलाक़ों में पहुँच रहे हैं, जहाँ स्थानीय लोग पहले से ही कठिन हालात का सामना कर रहे हैं. © WFP/Isheeta Sumra कार्ल स्काउ ने तोरख़म पारगमन केन्द्र का दौरा किया, जहाँ पाकिस्तान से लौट रहे लोगों का स्वागत और पंजीकरण किया जाता है. धन की कमी से राहत प्रयास प्रभावितWFP ने चेतावनी दी है कि मध्य पूर्व युद्ध संकट के असर से अफ़ग़ानिस्तान का संकट और गहरा हो रहा है. वैश्विक ईंधन क़ीमतों में वृद्धि तथा आपूर्ति मार्गों में रुकावटों ने WFP के राहत अभियानों पर और दबाव बढ़ा दिया है, जो पहले से ही धन की भारी कमी से जूझ रहे हैं.कार्ल स्काउ ने कहा, “WFP अधिक से अधिक लोगों तक सहायता पहुँचाने के लिए हर सम्भव प्रयास कर रहा है, लेकिन धनराशि पर्याप्त नहीं है. हम नए आपूर्ति मार्ग खोल रहे हैं, सबसे अधिक असुरक्षित लोगों को प्राथमिकता दे रहे हैं और अन्य संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों व साझीदारों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं. लेकिन दानदाताओं से तत्काल समर्थन और प्रमुख सीमा चौकियों से मानवीय सहायता सामग्री की आवाजाही के बिना, ये प्रयास लाखों माताओं एवं बच्चों को मानवीय आपदा से बचाने के लिए पर्याप्त नहीं होंगे.”WFP को अफ़ग़ानिस्तान में जीवनरक्षक सहायता जारी रखने के लिए, अगले छह महीनों में तत्काल 35 करोड़ डॉलर की आवश्यकता है.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
पंजाब में पराली प्रबंधन मशीनों में बड़े घोटाले का आरोप, एचएस फुल्का ने सीबीआई जांच की मांग
सोनिया गांधी की किताब पर बैन की मांग, भाजपा विधायक ने सीएम फडणवीस को लिखा पत्र
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की सियासी पारी का आगाज़, भाजपा में हुए शामिल : नेशनल OBC मोर्चा की नई कार्यकारिणी में बनाए गए विशेष आमंत्रित सदस्य
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
अंकिता को लेकर मां के रिएक्शन पर बोले विक्की जैन, कहा- लोगों ने उन्हें विलेन बना दिया था
रवि किशन जुड़े विंडोज़ प्रोडक्शन और निर्माता रघुवेन्द्र सिंह की अनटाइटल्ड फ़िल्म से, नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी करेंगे निर्देशन
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
पागलपंती के 7 साल: पुलकित सम्राट की शानदार कॉमिक टाइमिंग और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस का जश्न
मुंबईकरों की फैन हुईं माधुरी दीक्षित, बोलीं- यहां के लोग मदद के लिए तुंरत आते हैं आगे
और खबरें
Features
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces