Advertisement
संक्षेप में: अफ़ग़ानिस्तान में कुपोषण की चुनौती, हेती में बलात्कार मामलों में उछाल

यूएन खाद्य एजेंसी के देशीय निदेशक जॉन ऐलिफ़ ने बताया कि पोषण सहायता जैसे कार्यक्रम अति-आवश्यक हैं, वे वैकल्पिक नहीं हैं. उनके अनुसार, पोषण सहायता व खाद्य राशन, देश में लाखों महिलाओं व बच्चों के लिए एक जीवनरेखा साबित हुए हैं.“मगर, दुर्भाग्यवशन, यह जीवनरेखा पहले ही टूट चुकी है, जिससे लाखों माताओं व बच्चों की ज़िन्दगियों पर ख़तरा है.”हेती: बलात्कार मामलों में चिन्ताजनक उछालसंयुक्त राष्ट्र मानवतावादी कार्यालय (OCHA) ने बताया है कि इस वर्ष के पहले तीन महीनों के दौरान, हेती में लिंग-आधारित हिंसा की लगभग 2 हज़ार घटनाएँ हुई हैं, यानि प्रतिदिन क़रीब 21 मामले.इनमें 70 प्रतिशत से अधिक मामले बलात्कार से सम्बन्धित हैं, जोकि पिछली तिमाही की तुलना में एक बड़ी वृद्धि को दर्शाता है, जब लिंग-आधारित हिंसा के 49 प्रतिशत मामले बलात्कार के थे. यूएन कार्यालय के अनुसार, हथियारबन्द गुटों ने सामूहिक बलात्कार की घटनाओं को अंजाम दिया है, और अधिकाँश भुक्तभोगी महिलाएँ व लड़कियाँ हैं.पिछले वर्ष लिंग-आधारित हिंसा में बढ़ोत्तरी देखी गई थी. 2024 की तुलना में 25 फ़ीसदी की वृद्धि देखी गई थी और कुल 8 हज़ार मामले दर्ज किए गए.हेती की राजधानी पोर्त-ओ-प्रिन्स समेत देश के एक बड़े हिस्से पर हिंसक, आपराधिक गुटों का नियंत्रण है, जिससे असुरक्षा व्याप्त है. 14 लाख लोग आन्तरिक तौर पर विस्थापित हुए हैं, और 60 लाख लोग, यानि देश की आधी आबादी खाद्य असुरक्षा का सामना कर रही है.देश में बड़े पैमाने पर लिंग-आधारित हिंसा को अंजाम दिया गया है और विशाल स्तर पर संरक्षण आवश्यकताएँ उपजी हैं. मगर, गहरे संकट के बीच, समर्थन सेवाओं के लिए वित्तीय संसाधनों का अभाव है. हेती में मानवीय सहायता प्रयासों के लिए 1.5 करोड़ डॉलर की धनराशि की अपील की गई थी, जिसमें से केवल 12 लाख डॉलर की रक़म ही जुट पाई है.धनराशि के अभाव की वजह से आपात मेडिकल देखभाल की सुलभता पर असर हुआ है, और यौन हिंसा के 72 घंटों के भीतर मनोसामाजिक समर्थन व अस्थाई आश्रय मुहैया कराने की व्यवस्था सीमित होती जा रही है.
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


