-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:02 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

'अफ़्रीका बढ़त सम्मेलन': गुटेरेश ने दिया अफ़्रीकी नेतृत्व पर ज़ोर

Source: UN News: गुरुवार, 14 मई 2026 00:01 AM (IST)
'अफ़्रीका बढ़त सम्मेलन': गुटेरेश ने दिया अफ़्रीकी नेतृत्व पर ज़ोर
संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुटेरेश ने कहा है कि अफ़्रीका अपनी बढ़त लगातार जारी रखे हुए और विशाल पैमाने पर निवेश, वैश्विक प्रणालियों में न्याय व परस्पर सम्मान पर आधारित साझीदारियों की मांग कर रहा है. उन्होंने केनया की राजधानी नैरोबी में आयोजित 'अफ़्रीका बढ़त सम्मेलन (Africa Forward Summit) का अरम्भ करते हुए ऐलानिया अन्दाज़ में कहा है कि अफ़्रीका अब समाधानों का इन्तज़ार नहीं कर रहा है, बल्कि सक्रिय रूप से उन्हें तैयार कर रहा है. इस सम्मेलन को केनया के राष्ट्रपति विलियम रूटो और फ़्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्राँ ने मिलकर आयोजित किया है.यूएन महासचिव ने इस शिखर सम्मेलन में वैश्विक वित्तीय संस्थानों में सुधार और जलवायु कार्रवाई में अफ़्रीका की अग्रणी भूमिका की तरफ़ ध्यान आकर्षित किया.एंतोनियो गुटेरेश ने कहा, “इस सम्मेलन का नाम इसकी सार्थकता और इसके मिशन को बयान करता है. अफ़्रीका अब हाथ पर हाथ धरे नहीं बैठा है. अफ़्रीका आगे बढ़ रहा है. अफ़्रीका नेतृत्व की भूमिका में है.”पुराने अन्यायों को चुनौतीयूएन महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने अन्तरराष्ट्रीय व्यवस्था की आलोचना करते हुए कहा कि इसे "1945 में ऐसी दुनिया के लिए बनाया गया था जो अब अस्तित्व में नहीं है." उन्होंने ज़ोर दिया कि अफ़्रीका महाद्वीप में एक अरब 50 करोड़ से अधिक लोग रहते हैं, फिर भी अफ़्रीका के पास संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कोई स्थाई सीट नहीं है और वैश्विक वित्त में उसका प्रभाव सीमित है.उन्होंने तर्क दिया कि अफ़्रीका को अन्तरराष्ट्रीय व्यवस्ता से इस तरह अलग-थलग रखा जाना, पूरे विश्व के लिए एक नुक़सान है.“यह अफ़्रीका की हानि नहीं है. ये दरअसल विश्व का नुक़सान है क्योंकि अफ़्रीका की आवाज़ ठोस रूप में सुना ही नहीं जाता है.” UN Nairobi/Julius Mwelu यूएन प्रमुख एंतोनियो गुटेरेश ने, केनया की राजधानी नैरोबी में अफ्रीका बढ़त शिखर सम्मेलन का आरम्भ किया. एकजुटता का संकटसंयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने "एकजुटता के संकट" के बारे में आगाह किया क्योंकि विकास सहायता कम हो रही है जबकि ज़रूरतें बढ़ रही हैं. उन्होंने विशेष रूप से जलवायु परिवर्तन की ओर इशारा करते हुए कहा कि अफ़्रीका को जलवायु न्याय के केन्द्र में रखा जाना चाहिए. निवेश में भारी कमी: अफ़्रीका के पास दुनिया की 60% सौर क्षमता है, लेकिन उसे स्वच्छ ऊर्जा निवेश का केवल 2% हिस्सा ही प्राप्त होता है.ऊर्जा निर्धनता: 60 करोड़ अफ़्रीका लोगों के पास बिजली नहीं है. एक अरब से अधिक लोग भोजन पकाने के लिए अब भी, स्वास्थ्य को नुक़सान पहुँचाने वाला ईंधन इस्तेमाल करते हैं. इनमें से हर साल 8 लाख लोगों की मृत्यु, भोजन पकाने के लिए अस्वच्छ ईंधन का इस्तेमाल करने के दौरान हो जाती है, जिनमें अधिकतर महिलाएँ और बच्चे होते हैं.खनिज अधिकार: यूएन महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने, अफ़्रीका के महत्वपूर्ण खनिजों की "लूट" को समाप्त करने की मांग की और स्थानीय स्तर पर प्रसंस्करण पर ज़ोर दिया ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि महाद्वीप के संसाधनों का पहला लाभ वहां के लोगों को मिले.यूएन प्रमुख ने कहा कि अगर अफ़्रीका को अगर सही पैमाने पर धन उपलब्ध हो तो, यह महाद्वीप वर्ष 2024 तक अपनी ज़रूरतों से कहीं अधिक ऊर्जा का उत्पादन कर सकता है.भविष्य पर नज़रएंतोनियो गुटेरेश ने, समानता सम्मान पर आधारित साझेदारी पर ज़ोर देते हुए, अफ़्रीका के स्वामित्व वाले उद्योगों, अनुसन्धान और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) में निवेश का आहवान किया. उन्होंने अपनी बात, महाद्वीप की जनसंख्या शक्ति पर प्रकाश डालते हु की: वर्ष 2050 तक दुनिया में हर चार में से एक व्यक्ति अफ़्रीकी होगा."इस सदी का सबसे बड़ा परिवर्तन बाज़ार नहीं है - यह एक पीढ़ी है. इस महाद्वीप की सफलता केवल अफ़्रीका के हित में नहीं है - यह पूरी दुनिया के हित में है."यूएन प्रमुख ने कहा, “आइए, एकजुट हो कर अफ़्रीका को आगे बढ़ाएँ – यहाँ के लोगों में भरोसा रखकर, इसकी यात्रा के साथ एकजुटता जताकर, और हमारे साझा भविष्य के लिए आशा के साथ.”

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement