Advertisement
लेबनान में यूएन शान्ति बल - UNIFIL पर हमलों से चिन्ता, शान्ति की अपील

UNIFIL ने एक अन्य हमले का ज़िक्र करते हुए बताया कि 12 मई को भी उसी क्षेत्र में एक और ड्रोन विस्फोट हुआ, और एक ड्रोन, UNIFIL मुख्यालय के भीतर विस्फोटित हुआ, जिसके बारे में समझा गया कि वो हिज़बुल्लाह का था.हालाँकि इस घटना में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ, लेकिन कुछ इमारतों को नुक़सान पहुँचा है.शान्ति की अपीलUNIFIL ने कहा कि शुरुआती जाँच से संकेत मिले हैं कि यह ड्रोन ईरान में निर्मित था, “जिससे यह संकेत मिलता है कि इसे हिज़बुल्लाह द्वारा ही इस्तेमाल किया गया था.”UNIFIL ने सभी पक्षों से अपनी अपील दोहराई कि वे, संयुक्त राष्ट्र के ठिकानों और कर्मियों के आसपास सैन्य गतिविधियों से बचें और ऐसे किसी भी क़दम से परहेज़ करें, जिससे शान्तिरक्षकों की सुरक्षा ख़तरे में पड़ सकती हो.मिशन ने बताया कि उसने विशेष रूप से UNIFIL मुख्यालय के निकट इसराइली सुरक्षा बलों के कर्मियों और वाहनों की मौजूदगी, गतिविधियों और आवाजाही पर विरोध दर्ज कराया है.साथ ही, संयुक्त राष्ट्र ठिकानों के पास गै़र-सरकारी तत्व समूहों की गतिविधियों को लेकर भी आपत्ति जताई गई है.लेबनानी अधिकारियों के अनुसार, युद्धविराम लागू होने के बाद से इसराइली हमलों में 380 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं.वहीं, 2 मार्च को इसराइल और अमेरिका द्वारा ईरान पर बमबारी के बाद भड़के युद्ध के बाद से अब तक, इसराइली हमलों में कुल मृतक संख्या 2,880 से अधिक हो गई है, जिनमें 279 महिलाएँ और 200 बच्चे शामिल हैं.
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


