Advertisement
यूक्रेन: स्वास्थ्य सेवाओं पर अभी तक 3,000 से अधिक हमले

बाक़ी 20% हमले एम्बुलेंसों पर हुए, जिनसे चिकित्सा परिवहन एक ऐसा सबसे ख़तरनाक क्षेत्र बन गया जिसमें सबसे अधिक लोग हताहत हुए.WHO के योरोप के लिए क्षेत्रीय निदेशक डॉक्टर हैंस क्लूग ने कहा है, "इसे सामान्य नहीं माना जा सकता, अन्तरराष्ट्रीय मानवीय क़ानून के तहत, स्वास्थ्य सेवा संरक्षित है.”बढ़ती ज़रूरतेंWHO ने कहा है कि संकट गहराता जा रहा है. वर्ष 2025 की तुलना में 2026 में हताहतों की संख्या में 31% की वृद्धि हुई है.स्वास्थ्य एजेंसी ने बताया है कि...1 करोड़ 27 लाख लोगों को मानवीय सहायता की आवश्यकता है.अगले दशक में स्वास्थ्य क्षेत्र के पुनर्निर्माण की अनुमानित लागत 23 अरब 60 करोड़ है.वर्ष 2026 के शुरुआती महीनों में ही, 186 हमलों में 15 मौतें हुईं – जो वर्ष 2025 की इसी अवधि की तुलना में मौतों में चार गुना वृद्धि है.स्वास्थ्य संगठन, हिंसा के बावजूद, दवाओं, उपकरणों और विदेशों में विशेष देखभाल के लिए मरीज़ों को निकालने के माध्यम से लाखों लोगों की सहायता करना जारी रखे हुए है.ख़ेरसॉन में कृषि भूमि की बहालीइसके साथ ही संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन - FAO और यूएन परियोजना कार्यालय - UNOPS ने ख़ेरसॉन क्षेत्र में छोटे पैमाने के किसानों की सहायता के लिए 26 लाख डॉलर की पहल शुरू की है.इस कार्यक्रम के तहहत, युद्ध और सूखे से प्रभावित 3 से 300 हैक्टेयर भूमि पर खेती करने वाले उत्पादकों की सहायता करने का लक्ष्य है. चयनित किसानों को मिलेगा:वित्तीय सहायता: नक़दी और वाउचर ताकि वे सूखा-अनुकूल बीज और सिंचाई किट ख़रीद सकें.तकनीकी सहायता: बारूदी सुरंग हटाने के लिए सरकारी मुआवज़ा पाने की ख़ातिर, आवेदन करने हेतु मार्गदर्शन.इस संयुक्त परियोजना को, यूक्रेन के समुदाय पुनर्बहाली कोष से वित्तीय सहायता मिल रही है जो ग्रामीण समुदायों को सुरक्षित रूप से कृषि उत्पादन में वापसी करने और स्थानीय अर्थव्यवस्था को स्थिर करने में मदद करने के लिए बनाई गई है.
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


