-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:48 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भारत: उपग्रह से धान के खेतों में नज़र आता जलवायु समाधान

Source: UN News: मंगलवार, 12 मई 2026 00:00 AM (IST)
भारत: उपग्रह से धान के खेतों में नज़र आता जलवायु समाधान
भारत में युवजन के नेतृत्व वाली एक जलवायु तकनीक पहल, धान किसानों को, खेती को अधिक टिकाऊ बनाने में मदद कर रही है. यह पहल, उपग्रह डेटा के ज़रिए मीथेन गैस का उत्सर्जन घटाने, पानी की बचत करने और किसानों को जलवायु वित्त से जोड़ने की दिशा में काम कर रही है. भारत के उत्तरी प्रदेश हरियाणा के सोनीपत ज़िले के टिकौला गाँव में, 'TerraTrack' के वैभव जैन एक नहर के किनारे, हरे-भरे खेतों से घिरे हुए, एक धान किसान के साथ बैठे हैं.यह दृश्य ग्रामीण भारत के लाखों किसानों की कहानी बयान करता है. धान उनके लिए सिर्फ़ एक फ़सल नहीं, बल्कि आय, भोजन और सुरक्षा का साधन है. लेकिन धान की पारम्परिक खेती में खेतों को अक्सर लगातार पानी से भरा रखा जाता है. इससे पानी की खपत बढ़ती है और मीथेन गैस निकलती है, जो जलवायु परिवर्तन को बढ़ाने वाली एक शक्तिशाली ग्रीनहाउस गैस है.जलवायु दबावों का सामना कर रहे किसानों से केवल खेती का तरीक़ा बदलने की उम्मीद नहीं की जा सकती. कोई भी समाधान ऐसा होना चाहिए, जिससे पैदावार सुरक्षित रहे, आजीविका को सहारा मिले और किसानों पर आर्थिक बोझ न बढ़े.Youth4Climate से समर्थित जलवायु तकनीक पहल TerraTrack, इसी चुनौती से निपटने के लिए काम कर रही है.उत्सर्जन मापने की तकनीक TerraTrack धान की खेती से होने वाले मीथेन उत्सर्जन में कमी को मापने और सत्यापित करने के लिए उपग्रह-आधारित निगरानी का उपयोग करता है.यह पहल, बारी-बारी से खेत को गीला और सूखा रखने की पद्धति (Alternate Wetting and Drying) पर केन्द्रित है. इस पद्धति में धान के खेतों को लगातार पानी से भरा नहीं रखा जाता, बल्कि समय-समय पर सुखाया जाता है. इससे पैदावार पर असर डाले बिना मीथेन उत्सर्जन कम हो सकता है, पानी की बचत हो सकती है और किसानों की लागत घट सकती है.सह-संस्थापक एंड्रयू वेल्स कहते हैं, “TerraTrack धान की खेती में Alternate Wetting and Drying की निगरानी करके मीथेन उत्सर्जन में कमी को मापता और सत्यापित करता है. इससे पैदावार को प्रभावित किए बिना मीथेन उत्सर्जन कम होता है.”उनके अनुसार, समाधान नया नहीं था. असली चुनौती यह साबित करने की थी कि खेतों में यह पद्धति अपनाई जा रही है और उससे उत्सर्जन में कमी आ रही है.उन्होंने कहा, “असल बाधा माप और सत्यापन की थी. TerraTrack इसी पहलू पर काम करता है. यह दूरसंवेदी तकनीक का इस्तेमाल करके ऐसी चीज़ को मापने योग्य बनाता है, जो नज़र नहीं आती.” © UNDP India TerraTrack के सह-संस्थापक एंड्रयू वेल्स और वैभव जैन. किसानों के लिए उपयोगी समाधानवैभव जैन के लिए यह विचार मीथेन उत्सर्जन की समस्या पर विचार से शुरू हुआ. मीथेन एक अल्पकालिक जलवायु प्रदूषक है, जिसकी मात्रा कम करने से तेज़ जलवायु लाभ मिल सकते हैं.उन्होंने कहा, “फिर मुझे लगातार पानी से भरे धान के खेतों से होने वाले मीथेन उत्सर्जन के बारे में मालूम हुआ. यह उत्सर्जन का एक महत्वपूर्ण स्रोत है, लेकिन माप और सत्यापन से जुड़ी मुश्किलों के कारण अब तक बड़े पैमाने पर अनसुलझा रहा है.”“तभी मुझे लगा कि यह बड़ी समस्या है, लेकिन इसका हल निकाला जा सकता है.”भारत में धान खाद्य सुरक्षा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का अहम हिस्सा है. इसलिए जलवायु समाधान ऐसे होने चाहिए, जो किसानों के लिए व्यावहारिक हों. TerraTrack का उद्देश्य यह है कि पर्यावरणीय स्थिरता और किसानों की आय, दोनों साथ-साथ आगे बढ़ें.वैभव जैन ने कहा, “भारत में हमारे लिए चुनौती यह है कि किसानों की आजीविका या खाद्य सुरक्षा से समझौता किए बिना पर्यावरणीय प्रभाव को कम किया जाए.”इस पद्धति से किसानों को पानी, ऊर्जा और रसायनों के कम उपयोग, बेहतर अनाज गुणवत्ता और सम्भावित रूप से कार्बन क्रेडिट के ज़रिए अतिरिक्त आय का लाभ मिल सकता है. लेकिन इसके लिए जलवायु लाभों को भरोसेमन्द तरीक़े से मापना और सत्यापित करना ज़रूरी है.एंड्रयू वेल्स का कहना है, “विश्वसनीय माप के बिना, जलवायु वित्त किसानों तक नहीं पहुँच सकता और समाधान बड़े पैमाने पर लागू नहीं हो सकते.”“उपग्रह-आधारित निगरानी से यह स्थिति बदल सकती है. इसके ज़रिए हज़ारों खेतों में पानी के इस्तेमाल और मीथेन उत्सर्जन में कमी पर लगातार नज़र रखी जा सकती है.” © UNDP India/Dinesh सह-संस्थापक वैभव जैन और परियोजना मार्गदर्शक प्रोफ़ेसर मोहसिन ख़ान, भारत के हरियाणा राज्य के सोनीपत ज़िले के टिकौला गाँव के पास किसानों से बातचीत करते हुए. युवजन के नेतृत्व में जलवायु कार्रवाईYouth4Climate मई 2022 में शुरू हुई एक वैश्विक पहल है, जिसे इटली सरकार और यूएनडीपी मिलकर संचालित करते हैं. इसे इटली के पर्यावरण एवं ऊर्जा सुरक्षा मंत्रालय और इतालवी बौद्ध संस्थान सोका गक्काई के 8x1000 कोष से समर्थन प्राप्त है.यह पहल युवाओं के नेतृत्व वाले जलवायु समाधानों को ज़मीन पर व्यावहारिक कार्रवाई में बदलने में मदद करती है.TerraTrack के लिए यह समर्थन एक अहम समय पर मिला है.वैभव जैन कहते हैं, “Youth4Climate से मिला समर्थन ऐसे समय पर आया है, जब हम शुरुआती परीक्षण से वास्तविक ज़मीनी उपयोग की ओर बढ़ रहे हैं.""इससे हमें अपनी तकनीक को परखने, सत्यापन प्रणाली को मज़बूत करने और किसानों व कार्यान्वयन एजेंसियों के साथ साझेदारी बनाने में मदद मिलती है.”वो कहते हैं, “अब हमारा ध्यान विस्तार पर है. हम पायलट परियोजनाओं को बढ़ाना चाहते हैं, अलग-अलग क्षेत्रों में भरोसेमन्द परिणाम दिखाना चाहते हैं, और यह साबित करना चाहते हैं कि जलवायु समाधान किसानों की आजीविका बेहतर बनाते हुए मापने योग्य असर डाल सकते हैं.”यह लेख इस साक्षात्कार पर आधारित है.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement