Advertisement
प्रवासन समझौते पर प्रगति की समीक्षा, चुनौतियाँ बरक़रार

प्रवासन से श्रम बल को मिलती मज़बूतीअन्तरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन (IOM) की महानिदेशक एमी पोप का कहना था कि सही ढंग से प्रबन्धित प्रवासन से, श्रम की कमी पूरी होती है, आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा मिलता है और मूल स्थानों के धन प्रेषण व कौशल हस्तान्तरण के ज़रिए विकास सुदृढ़ होता है. लेकिन उन्होंने ज़ोर दिया कि ये लाभ अपने‑आप नहीं मिलते; इसके लिए निरन्तर अन्तरराष्ट्रीय सहयोग ज़रूरी है.एंतोनियो गुटेरेश ने ज़ोर दिया कि कोई भी देश प्रवासन का प्रबन्धन अकेले नहीं कर सकता. उन्होंने कार्रवाई के लिए छह प्रमुख बिन्दु प्रस्तुत किए: प्रवासन शासन को गरिमा और मानवाधिकारों पर आधारित करना; प्रवासन को अधिक सुरक्षित बनाना, जिसमें बच्चों और परिवारों की हिरासत समाप्त करना और सम्मानजनक वापसी सुनिश्चित करना शामिल है; मानव तस्करों और तस्करी नैटवर्क के ख़िलाफ़ कड़ा क़दम उठाना; श्रमिकों, छात्रों, परिवारों और सुरक्षा चाहने वालों के लिए व्यावहारिक नियमित प्रवासन मार्ग बनाना; शिक्षा और सम्मानजनक रोज़गार के माध्यम से मूल देशों में अवसरों का विस्तार करना;और सहयोग को मजबूत करना, ख़ासकर तब, जब शरणार्थी और आर्थिक प्रवासी अक्सर साथ‑साथ यात्रा करते हैं.यह दूसरा अन्तरराष्ट्रीय प्रवासन समीक्षा मंच शुक्रवार को समाप्त होगा, जहाँ चार दिनों तक वैश्विक समझौते के क्रियान्वयन और सतत विकास लक्ष्यों से इसके सम्बन्ध पर चर्चा की गई.
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


