-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

'चैम्पियन ऑफ द अर्थ' सर डेविड ऐटेनबरा को 100वें जन्मदिन पर बधाई

Source: UN News: रविवार, 10 मई 2026 00:00 AM (IST)
'चैम्पियन ऑफ द अर्थ' सर डेविड ऐटेनबरा को 100वें जन्मदिन पर बधाई
दुनिया ने शुक्रवार को अपने जीवन की शताब्दी पूरी करने वाले प्रसिद्ध प्रकृतिवादी सर डेविड ऐटेनबरा को, जन्म दिन की बधाई दी है. Tweet URL जब अधिकांश लोग अपने जीवन में कामकाजी जीवन से रिटायरमेंट की योजना बना रहे होते हैं, उस उम्र में सर डेविड ने पर्यावरण और पृथ्वी ग्रह को इनसानों द्वारा पहुँचाए जा रहे नुक़सान के बारे में आवाज़ बुलन्द करने का बीड़ा उठाया.सर डेविड जब 90 वर्ष की उम्र पार कर चुके थे तो संयुक्त राष्ट्र के पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) ने उनके काम लिए सम्मानित किया गया था. उन्हें वर्ष 2022 में प्रतिष्ठित 'चैम्पियंस ऑफ़ द अर्थ' पुरस्कार प्रदान किया गया था.सर डेविड ने कहा था, "दुनिया को एक साथ आना होगा. इन समस्याओं को कोई एक देश अकेले हल नहीं कर सकता, चाहे वह देश कितना भी बड़ा क्यों न हो.'"हम जानते हैं कि समस्याएँ क्या हैं और हम यह भी जानते हैं कि उन्हें कैसे हल किया जाए. हमारे पास बस मिलजुल कर एकजुट कार्रवाई की कमी है."सर डेविड ने अपने 100वें जन्मदिन के साथ-साथ पर्यावरण पैरोकारी के अपने आजीवन सफ़र का जश्न मनाया. इसमें BBC के लिए निर्मित उनके अत्यन्त प्रभावशाली और लोकप्रिय वृत्तचित्र (Documentary) शामिल हैं, जैसे Life on Earth, The Living Planet, Our Blue Planet.उन्होंने गुरूवार को कहा था कि वे अपनी उम्र के 100 वर्ष पूरे करने के अवसर पर एक शान्त जश्न की उम्मीद कर रहे थे, मगर इसकी सम्भावना कम ही थी.संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश के अलावा, विज्ञान, राजनीति और कला जगत की प्रमुख हस्तियों ने भी सर डेविड ऐटेनबरो को ढेरों बधाइयाँ दी हैं. इनके अलावा, लन्दन के रॉयल अल्बर्ट हॉल में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया.साथ ही, ब्रिटेन के प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय (Natural History Museum) ने हाल ही में खोजे गए परजीवी ततैया (parasitic wasp) का नाम सर डेविड के सम्मान में 'Attenboroughnculus tau' रखने का निर्णय लिया है.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement