×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 5:08 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
संक्षेप में: खाड़ी क्षेत्र में स्थिरता के लिए नए ख़तरे; सूडान में ड्रोन हमलों की निन्दा
Source: UN News: शुक्रवार, 08 मई 2026 00:01 AM (IST)
संयुक्त राष्ट्र ने 4 मई को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) पर हुए मिसाइल व ड्रोन हमलों पर गहरी चिन्ता जताते हुए कहा है कि ऐसी घटनाओं से मध्य पूर्व में फिर से लड़ाई भड़कने का ख़तरा है. उधर, सूडान की राजधानी ख़ारतूम के एयरपोर्ट पर हुए ड्रोन हमलों के बाद वहाँ उड़ानों को फ़िलहाल स्थगित कर दिया गया है. UAE में हुए इस हमले में कम से कम तीन लोग घायल हुए और फ़ुजैराह तेल इंडस्ट्री ज़ोन में आग लग गई थी. समाचार माध्यमों के अनुसार, सोमवार को फुज़ैराह में एक टैंकर पर अज्ञात प्रक्षेप्य (projectile) आकर गिरे थे, जोकि अमीरात क्षेत्र में सबसे बड़े तेल भंडारण केन्द्रों में है. यूएन प्रवक्ता स्तेफ़ान दुजैरिक ने मंगलवार को न्यूयॉर्क में पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि होर्मुज़ जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) जलक्षेत्र में भी पिछले कुछ दिनों में जहाज़ों को निशाना बनाकर कई हमले किए गए हैं. इस घटनाक्रम से पूरे मध्य पूर्व क्षेत्र में नए सिरे हिंसक टकराव भड़कने का ख़तरा बढ़ गया है और नाज़ुक परिस्थितियों में लागू युद्धविराम पर दबाव बढ़ता जा रहा है.28 फ़रवरी को इसराइल व संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा ईरान पर बमबारी किए जाने और ईरान के जवाबी ड्रोन व मिसाइल हमलों के बाद, मध्य पूर्व में स्थित अनेक देश हिंसक टकराव की चपेट में थे. इस दौरान ऊर्जा व तेल प्रतिष्ठानों पर भी हमले किए गए, और रणनैतिक रूप से ईंधन, उर्वरक समेत अन्य सामान की आपूर्ति के लिए महत्वपूर्ण संकरे जलमार्ग, होर्मुज़ जलडमरूमध्य में जहाज़ों की रफ़्तार थम गई थी. अप्रैल के शुरुआती दिनों में ईरान और अमेरिका में युद्धविराम पर सहमति बनने के बावजूद इस जलक्षेत्र में तनातनी व नाकेबन्दी की वजह से समुद्री परिवहन थमा हुआ है और तनाव व्याप्त है. यूएन प्रवक्ता स्तेफ़ान दुजैरिक ने सभी पक्षों से अधिकतम संयम बरतने और ऐसे किसी भी क़दम से परहेज करने का आग्रह किया है, जिससे तनाव बढ़े या कूटनैतिक व मध्यस्थता प्रयास कमज़ोर हों.उन्होंने दोहराया है कि अन्तरराष्ट्रीय विवादों के शान्तिपूर्ण निपटारे का कोई अन्य व्यवहारिक विकल्प नहीं है और इसके लिए
यूएन चार्टर
समेत अन्तरराष्ट्रीय क़ानून के तहत प्रयास किए जाने होंगे. सूडान: ड्रोन हमलों के बाद उड़ानें स्थगित © Avaaz/Giles Clarke सूडान की राजधानी ख़ारतूम में सैन्य टकराव से कई इमारतों को भीषण क्षति पहुँची है. (फ़ाइल) सूडान की राजधानी ख़ारतूम में स्थित हवाई अड्डे और शहर के अन्य इलाक़ों को निशाना बनाकर किए गए ड्रोन हमलों के बाद, एयरपोर्ट पर उड़ानें अब भी स्थगित हैं. यूएन प्रवक्ता ने कहा कि यह एयरपोर्ट, मानवीय सहायता पहुँचाने के लिए मार्ग के रूप में महत्वपूर्ण है, विशेष रूप से सहायताकर्मियों की आवाजाही के लिए. संयुक्त राष्ट्र ने इन हमलों की निन्दा करते हुए कहा कि इनसे आम नागरिकों व बुनियादी प्रतिष्ठानों पर असर हुआ है. अन्तरराष्ट्रीय मानवतावादी क़ानून के तहत ऐसे हमले निषिद्ध हैं और इसलिए सभी युद्धरत पक्षों को अपने तयशुदा दायित्वों को निभाना होगा.सूडान के व्हाइट नाइल प्रान्त में सोमवार को हुए ड्रोन हमलों में एक ईंधन स्टेशन और टैंकर को निशाना बनाया गया था. मंगलवार को शहर के कई इलाक़ों में हमले हुए हैं, जिनमें एक व्यस्त इलाक़े में स्थित दो ईंधन केन्द्र भी हैं. हमलों में कुछ लोगों के हताहत होने की ख़बरें हैं और बुनियादी सेवाओं में व्यवधान दर्ज किया गया है.इस बीच, दारफ़ूर क्षेत्र में लड़ाई जारी है. सूडान में अप्रैल 2023 में परस्पर विरोधी सैन्य बलों, सशस्त्र सेना व अर्द्धसैनिक बल (RSF) के बीच हिंसक टकराव भड़क उठा था, जोकि देश में एक विशाल मानवीय व विस्थापन संकट की वजह बना है. RSF ने 1.5 वर्ष की घेराबन्दी के बाद उत्तर दारफ़ूर प्रान्त की राजधानी अल फ़शर को अपने क़ब्ज़े में लिया था, जहाँ कथित रूप से बड़े पैमाने पर मानवाधिकार उल्लंघन व अत्याचार मामलों को अंजाम दिए जाने की घटनाएँ हुईं. अन्तरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन के अनुसार, पिछले वर्ष अक्टूबर से लेकर इस साल मार्च तक, 1.38 लाख पुरुष, महिलाएँ व बच्चे अल फ़शर और अन्य नज़दीकी गाँवों से विस्थापित हुए हैं.यूएन ने लड़ाई को तत्काल रोकने, आम नागरिकों व बुनियादी प्रतिष्ठानों की रक्षा करने और ज़रूरतमन्द आबादी तक जल्द से जल्द मानवीय सहायता पहुँचाने के मार्ग की पुकार लगाई है.ग़ाज़ा: पाबन्दियों के बीच विशाल स्वास्थ्य आवश्यकताएँ © WFP/Maxime Le Lijour ग़ाज़ा के जबालिया में स्थित एक स्कूल में विस्थापित फ़लस्तीनियों ने शरण ली है, जहाँ कुछ बच्चे खेल रहे हैं. संयुक्त राष्ट्र मानवतावादी कार्यालय (
OCHA
) ने बताया है कि क़ाबिज़ फ़लस्तीनी इलाक़े के रिहायशी इलाक़ों में आम नागरिक अब भी हवाई हमलों और गोलीबारी की चपेट में आ रहे हैं. यूएन के साझीदार संगठनों के अनुसार, अक्टूबर 2025 में इसराइल और हमास के बीच युद्धविराम लागू होने के बाद, पिछले सप्ताह के दौरान हुई सुरक्षा से जुड़ी घटनाएँ अब तक के सबसे अधिक मामलों में थी.दो अलग-अलग घटनाओं में मानवीय सहायता केन्द्र भी गोलीबारी की चपेट में आए हैं. यूएन भंडारण केन्द्र के नज़दीक एक हवाई हमला होने की ख़बर है, वहीं पत्थरबाज़ी की घटना में राहत कार्यों के लिए इस्तेमाल में लाए जाने वाले कुछ वाहनों को नुक़सान पहुँचा है.इस बीच, ग़ाज़ा में इंजिन के लिए तेल, मरम्मत के कल-पुर्ज़ों, मलबा हटाने की मशीनरी और अन्य अति-आवश्यक सामग्री के प्रवेश पर पाबन्दियाँ हैं, जिससे अहम सेवाओं पर असर हुआ है.आपात राहत मामलों के लिए यूएन कार्यालय ने बताया है कि ख़राब होने वाले वाहनों या जनरेटर की मरम्मत नहीं हो पा रही है, जिससे खाद्य वितरण, ट्रक के ज़रिए जल आपूर्ति, ऐम्बुलेंस सेवाओं, शैक्षणिक सामग्री व चिकित्सा सामान के वितरण में व्यवधान आया है.जनरेटर ख़राब होने से अस्पतालों में कामकाज पर असर हुआ है और गहन देखभाल कक्ष भी प्रभावित हुए हैं. स्वास्थ्य सैक्टर में सक्रिय यूएन साझीदारों ने बताया है कि ग़ाज़ा में विशाल आवश्यकताएँ हैं, जिन्हें फ़िलहाल पूरा नहीं किया जा सका है. हज़ारों मरीज़ों को जीवनरक्षक सेवाओं की आवश्यकता है, लेकिन फ़िलहाल स्थानीय स्वास्थ्य प्रणाली उसे सुनिश्चित कर पाने में असमर्थ है. इसके मद्देनज़र, कठिनाइयों से जूझ रही स्वास्थ्य प्रणाली को मज़बूती देने के लिए आपात चिकित्सा कर्मियों की तैनाती की गई है.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
सर्दियों में राजस्थान: कहीं झीलों का सुकून, कहीं रेगिस्तान की सुनहरी शाम; ये खूबसूरत जगहें बुला रही हैं आपको
चिंता और गुस्से से आजादी चाहिए तो अपनी दिनचर्या में शामिल करें शशांकासन
अमेरिकी प्रतिबंधों के बीच ईरान के राष्ट्रपति का दावा, नहीं रुका व्यापार और उत्पादन
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
देवउठनी एकादशी पर इन राशियों को मिल सकती है खुशखबरी, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल
रवि किशन जुड़े विंडोज़ प्रोडक्शन और निर्माता रघुवेन्द्र सिंह की अनटाइटल्ड फ़िल्म से, नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी करेंगे निर्देशन
ओएम: ऑपरेशन मोल में धनुष और साई पल्लवी की जोड़ी ने मचाया धमाल! साई के धांसू एक्शन अवतार पर फिदा हुए दर्शक
'हनु-मान' के बाद अब आएगी 'हनुमान 2 - द राइज ऑफ वानरास', सामने आया धमाकेदार पोस्टर
पागलपंती के 7 साल: पुलकित सम्राट की शानदार कॉमिक टाइमिंग और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस का जश्न
और खबरें
Features
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces