Advertisement
तुर्कीये-सीरिया सहायता मार्ग पर, 65 हज़ार जीवनरक्षक यात्राओं के बाद लगा विराम

यह यूएन सहायता मार्ग, जुलाई 2014 में सुरक्षा परिषद द्वारा एक प्रस्ताव को पारित किए जाने के बाद स्थापित किया गया था. सीमा-पार राहत अभियान पर विराम लगाने का निर्णय दर्शाता है कि व्यापार सम्पर्क अब सामान्य हो रहे हैं, और नियमित मार्गों के ज़रिए अति-आवश्यक मानवीय सहायता पहुँचाना अब सम्भव है.सीरिया में उपजे गम्भीर सुरक्षा हालात और बुनियादी ढाँचे को पहुँची क्षति को ध्यान में रखते हुए यह एक अहम आपात उपाय था, जोकि लाखों सीरियाई नागरिकों के लिए एक अहम जीवनरेखा साबित हुआ.अगस्त 2014 से इस मार्ग के बन्द तक होने तक, 58 हज़ार 955 ट्रकों के ज़रिए सहायता पहुँचाई गई. वहीं, 6 हज़ार से अधिक अतिरिक्त ट्रकों ने सीरियाई प्रशासन के साथ समझौते के तहत आपूर्ति पहुँचाने के लिए आवाजाही की.यानि कुल मिलाकर 65 हज़ार ट्रकों ने सीरिया में आम नागरिकों तक मदद मुहैया कराई.यूएन प्रवक्ता स्तेफ़ान दुजैरिक ने सोमवार को अपनी नियमित पत्रकार वार्ता के दौरान, इस मिशन के औपचारिक रूप से समाप्त होने की घोषणा की.“एक दशक से अधिक समय पहले शुरू होने के बाद, संयुक्त राष्ट्र ने तुर्कीये से सीरिया तक अपने सीमा-पार मानवतावादी अभियान का अब समापन कर दिया है.""नियमित आपूर्ति मार्गों के ज़रिए पहुँच बेहतर होने और व्यावसायिक यातायात के लिए सीमा चौकियाँ फिर खुलने के बाद यह हुआ है.”उन्होंने बताया कि मानवीय सहायता के संचालन के नज़रिए से यह विश्व में सबसे विशाल और जटिल आपूर्ति श्रृंखला अभियानों में था, जहाँ अनेक सीमाओं व प्रशासनों के साथ समन्वय स्थापित किया गया. साथ ही, बदलती सुरक्षा परिस्थितियों और चुनौतियों के अनुरूप मानवीय राहत पहुँचाई गई.यूएन प्रवक्ता ने पत्रकारों को ध्यान दिलाया कि फ़रवरी 2023 में आए भयावह भूकम्प से, सीरिया और तुर्कीये के सीमावर्ती इलाक़ों में बड़ी तबाही हुई थी.
इस पूरे अभियान में, यूएन निरीक्षण दलों ने पारदर्शिता और नियमों के उपयुक्त पालन के सम्बन्ध में स्वतंत्र रूप से सत्यापित जानकारी मुहैया कराई. हर साल, हज़ारों ट्रकों पर लदी राहत सामग्री के माध्यम से 12 लाख से अधिक लोगों की मदद की जा रही थी.
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


