-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लेबनान में लड़ाई व विस्थापन का दंश; ग़ाज़ा में सहायता मार्ग तक पहुँच की अपील

Source: UN News: बुधवार, 06 मई 2026 00:01 AM (IST)
लेबनान में लड़ाई व विस्थापन का दंश; ग़ाज़ा में सहायता मार्ग तक पहुँच की अपील
लेबनान में नए सिरे से भड़की हिंसा और बढ़ती मानवीय सहायता आवश्यकताओं के कारण नाज़ुक परिस्थितियों के बीच लागू युद्धविराम पर दबाव बढ़ रहा है. वहीं, आम नागरिक विस्थापित होने के लिए अब भी मजबूर हैं, बुनियादी सेवाओं पर बोझ है और सहायता में कटौती की जा रही है. बीते सप्ताहांत, लेबनान में यूएन शान्तिरक्षा बल (UNIFIL) के अनुसार, इसराइली सैन्य बलों की गतिविधियों में तेज़ी आई है, अनेक गाँवों में व्यापक स्तर पर हवाई कार्रवाई की गई है, नाक़ोरा के तट के पास नौसेना अभियान भी जारी हैं.इसके अलावा, इसराइल और हिज़बुल्लाह द्वारा ड्रोन विमानों का इस्तेमाल किया जा रहा है. Tweet URL 28 फ़रवरी को इसराइल और अमेरिकी सैन्य बलों ने ईरान पर बमबारी की थी, जिसके बाद ईरान ने जवाबी ड्रोन व मिसाइल हमले किए थे, जिनकी चपेट में खाड़ी क्षेत्र में स्थित देश भी आए थे. उसके बाद, 2 मार्च को लेबनान द्वारा इसराइल पर रॉकेट हमले किए जाने के बाद दोनों पक्षों में टकराव भड़क उठा था, हालांकि अभी संघर्षविराम लागू है. शुक्रवार को, यूएन शान्तिरक्षा मिशन को अल बय्यादा के पास स्थित एक इलाक़े से गुज़रने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा, चूँकि इसराइली टैंकों ने सड़क मार्ग को अवरुद्ध किया हुआ था. UNIFIL के एक अन्य ठिकाने पर भी मशीनगन से गोलीबारी किए जाने की घटना हुई थी और उसके परिसर में खड़ा एक यूएन वाहन भी इसकी चपेट में आ गया था. यूएन प्रवक्ता स्तेफ़ान दुजैरिक ने सोमवार को न्यूयॉर्क में पत्रकारों के साथ बातचीत में दोहराया कि शान्तिरक्षकों को कभी निशाना नहीं बनाया जाना होगा और सभी पक्षों द्वारा उनकी सुरक्षा व सलामती की सदैव गारंटी दी जानी होगी. असुरक्षा के बावजूद, यूएन शान्तिरक्षकों ने 30 ट्रकों के एक सहायता क़ाफ़िले को एक सीमावर्ती इलाक़े तक पहुँचने में मदद की है, जहाँ लगभग 7 हज़ार निवासी, ख़तरनाक व कठिन परिस्थितियों के बीच अब भी रह रहे हैं.गम्भीर स्थितिस्थानीय प्रशासन के अनुसार, दक्षिणी लेबनान में रविवार को हुए हमलों में 1 बच्चे व 4 महिलाओं समेत कम से कम 13 लोग मारे गए और 32 अन्य घायल हुए हैं.1.24 लाख लोगों ने 625 स्कूलों और सार्वजनिक इमारतों में शरण ली हुई है जबकि 11 नगरों में नए विस्थापन आदेश जारी किए गए थे, जिसके बाद वहाँ हवाई कार्रवाई हुई है. इससे कई अन्य परिवार वहाँ से भागने के लिए मजबूर हुए हैं.अपने घर लौट रहे कुछ लोगों ने आश्रय स्थलों में जाने का निर्णय लिया है, चूँकि उनके घर या तो ध्वस्त हो चुके हैं या फिर वहाँ पहुँचना मुश्किल हो गया है.यूएन एजेंसियों और साझीदार संगठनों का कहना है कि दक्षिणी लेबनान के इलाक़ों में स्थिति नाज़ुक है और उन स्थानों में भी, जहाँ विस्थापित लोग वापिस लौटने की कोशिश कर रहे हैं.स्वास्थ्य सेवाओं पर भीषण दबाव है. 3 अस्पतालों और 41 प्राथमिक देखभाल केन्द्रों में स्वास्थ्य सेवाएँ ठप हैं और अनेक अन्य केवल आंशिक रूप से ही काम कर रही हैं. इन परिस्थितियों में बाक़ी स्वास्थ्य केन्द्रों पर अत्यधिक दबाव बढ़ रहा है, देखभाल की गुणवत्ता घट रही है और अनेक समुदाय अति-आवश्यक सेवाओं तक पहुँच से दूर हैं. यूएन एजेंसियों ने आगाह किया है कि यदि इन कमियों को दूर नहीं किया गया तो, जटिलताएँ बढ़ने की वजह से ऐसी मौतों की संख्या बढ़ सकती है, जिन्हें टाला जा सकता था.ग़ाज़ा: सहायता मार्ग का आग्रह © WHO/Hanan Balkhy ग़ाज़ा में विस्थापित परिवार अत्यधिक भीड़भाड़ वाले तम्बूओं और अस्थाई आश्रयों में रहने के लिए मजबूर हैं. इस बीच, संयुक्त राष्ट्र मानवतावादी कार्यालय के प्रमुख टॉम फ़्लैचर ने कहा है कि ग़ाज़ा पट्टी में फ़लस्तीनियों तक सहायता पहुँचाने के लिए राहत एजेंसियों को अपने प्रयास निरन्तर जारी रखने होंगे. लेकिन उन्हें इसके लिए सहायता मार्ग तक पहुँच, आम नागरिकों की सुरक्षा, तटस्थता और साझीदारी की आवश्यकता है.पिछले सप्ताह, मानवतावादी संगठनों ने 4.5 हज़ार घर-परिवारों को टैंट, बिस्तर समेत अन्य आपात सामान की आपूर्ति की थी. वहीं, ख़ान युनिस समेत अन्य दक्षिणी इलाक़ों में आपात आश्रय स्थलों को बेहतर बनाया जा रहा है.मगर, स्वास्थ्य चिन्ताएँ बढ़ रही हैं. सहायताकर्मियों ने त्वचा सम्बन्धी बीमारियों के मामले बढ़ने की बात कही है और रहन-सहन की ख़राब परिस्थितियों की वजह से अन्य रोग भी फैल रहे हैं. 6.6 हज़ार से अधिक लोगों को कृत्रिम अंगों और पुनर्वास देखभाल की आवश्यकता है.7 अक्टूबर 2023 को इसराइल पर हमास व अन्य हथियारबन्द गुटों के आतंकी हमलों के बाद, इसराइल ने बड़े पैमाने पर ग़ाज़ा में सैन्य कार्रवाई शुरू की थी, जिनमें हज़ारों लोग अपंग हुए हैं. मगर, ग़ाज़ा में फ़िलहाल कृत्रिम अंग लगाने में मदद के लिए केवल 8 तकनीशियन ही उपलब्ध हैं.सहायता संगठनों का कहना है कि अपंगता की अवस्था में जीवन गुज़ार रहे लोगों में 20 प्रतिशत बच्चे हैं और ज़रूरी सामान की क़िल्लत की वजह से उनकी आवश्यकताओं को पूरा करने में 5 वर्ष तक का समय लग सकता है.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement