अफ़ग़ानिस्तान: तालेबान से पत्रकारों की तत्काल व बिना शर्त रिहाई की अपील
Source: UN News: सोमवार, 04 मई 2026 00:00 AM (IST)
अफ़ग़ानिस्तान में मानवाधिकारों की स्थिति पर संयुक्त राष्ट्र के स्वतंत्र विशेषज्ञ रिचर्ड बैनेट ने, तालेबान शासन से, हिरासत में लिए गए सभी पत्रकारों को तुरन्त और बिना शर्त रिहा करने की अपील की है. यह अपील विशेष रूप से विश्व प्रैस स्वतंत्रता दिवस (3 मई) के अवसर पर विशेष अहमियत रखती है.
रिचर्ड बैनेट ने कहा है कि मीडिया कर्मियों की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अपने अधिकार का प्रयोग करने और किसी प्रतिशोध, उत्पीड़न या गिरफ़्तारी के भय के बिना, अपना कार्य करने का सुरक्षित वातावरण मिलना चाहिए.अफ़ग़ानिस्तान में 2021 में तालेबान के दोबारा सत्ता में आने के बाद से, प्रैस स्वतंत्रता में चिन्ताजनक गिरावट देखी गई है.स्वतंत्र रिपोर्टिंग अब गम्भीर रूप से सीमित हो गई है, और पत्रकार व मीडिया कर्मी एक ऐसे माहौल में काम कर रहे हैं जो लगातार अधिक प्रतिबन्धात्मक और शत्रुतापूर्ण होता जा रहा है.रिपोर्ट के अनुसार, उन पर शासन द्वारा कई तरह के नियंत्रण लगाए जा रहे हैं, जिनमें सैंसरशिप, कड़ी निगरानी और तथाकथित ‘सदाचार के प्रचार और बुराई की रोकथाम’ क़ानून जैसे क़ानूनी प्रतिबन्ध शामिल हैं.साथ ही, भय का माहौल इतना अधिक है कि व्यापक स्तर पर आत्म-सैंसरशिप देखने को मिल रही है, जो केवल पत्रकारों तक सीमित नहीं बल्कि उनके स्रोतों तक भी फैल चुकी है.विशेष रैपोर्टेयर रिचर्ड बैनेट ने कहा कि मीडिया से बात करने वाले अफ़ग़ान लोगों को धमकियों, निगरानी और यहाँ तक कि हिरासत का सामना करना पड़ रहा है, जिससे सूचना के प्रवाह पर और भी असर पड़ रहा है.उनके अनुसार, नियमित रिपोर्टिंग भी अब गम्भीर जोखिमों से जुड़ी हुई है, ख़ासकर जब प्रकाशन तालेबान की आलोचना करते हैं या संवेदनशील मुद्दों, विशेषकर महिलाओं और लड़कियों के अधिकारों पर रिपोर्टिंग करते हैं.उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में धमकियाँ और डराने-धमकाने की घटनाएँ आम हो गई हैं, जबकि विदेशी मीडिया संस्थानों के साथ सहयोग के आरोपों को विशेष रूप से संवेदनशील माना जाता है.
UN Women/Mohammad Al Rifi.
फ़लस्तीनी क्षेत्र ग़ाज़ा में, कुछ युवा पत्रकार, मीडिया विकास केन्द्र में, कोविड-19 महामारी से पहले के समय में, प्रशिक्षण प्राप्त करते हुए.
महिला पत्रकारों की स्थिति और ख़राबअफ़ग़ानिस्तान पत्रकार केन्द्र (AFJC) के अनुसार, 2025 में कम से कम 34 पत्रकारों को हिरासत में लिया गया.महिला पत्रकारों की स्थिति और भी कठिन है, क्योंकि उन्हें गहरी भेदभावपूर्ण बाधाओं का सामना करना पड़ता है, जिनमें महिलाओं की आवाजाही पर प्रतिबन्ध और अनिवार्य ड्रैस कोड शामिल हैं.इसके अलावा, यह भी चिन्ता जताई गई है कि अनेक संस्थानों में महिला पत्रकारों के साथ पुरुषों के समान व्यवहार नहीं किया जाता.डर और धमकी का माहौलविशेष रैपोर्टेयर रिचर्ड बैनेट के अनुसार, ये घटनाक्रम अफ़ग़ानिस्तान में नागरिक स्वतंत्रता के दायरे के लगातार सिकुड़ने और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर बढ़ते दमन के व्यापक सन्दर्भ में सामने आ रहे हैं.मानवाधिकार रक्षक, नागरिक समाज के कार्यकर्ता और तालेबान नीतियों की आलोचना करने वाले लोग बढ़ते जोखिमों का सामना कर रहे हैं. साथ ही, किताबों और अन्य मुद्रित प्रकाशनों पर सैंसरशिप लागू है, जबकि विविध सूचनाओं तक पहुँच भी लगातार सीमित होती जा रही है, और पत्रकारों को उनके सोशल मीडिया पोस्ट के लिए भी दंडित किया जा रहा हैयूएन स्वतंत्र विशेषज्ञ ने कहा कि देश में सार्वजनिक बहस और भी संकुचित हो रही है, आत्म-सैंसरशिप बढ़ रही है, और न केवल पत्रकारों बल्कि कार्यकर्ताओं, शिक्षाविदों और असहमति रखने वालों में भी डर और धमकी का माहौल गहराता जा रहा है
Unsplash/Bank Phrom
सोशल मीडिया पर मुफ़्त समाचार उपलब्ध होने से, समाचार पत्रों की बिक्री पर भारी असर पड़ा है.
फिर भी डटे हुए हैं पत्रकारइन चुनौतियों के बावजूद, अफ़ग़ान पत्रकार बेहद कठिन परिस्थितियों में मानवाधिकार उल्लंघनों को उजागर करने और जनता के सूचना के अधिकार को सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.रिचर्ड बैनेट ने, देश के भीतर काम कर रहे पत्रकारों के साथ-साथ हाइब्रिड मॉडल और अन्य देशों में निर्वासन (exile) में रहकर कार्य कर रहे मीडिया कर्मियों की दृढ़ता को भी मान्यता दी, जो लगातार आवश्यक रिपोर्टिंग जारी रखे हुए हैं.साथ ही, मीडिया क्षेत्र अन्तरराष्ट्रीय वित्तीय और तकनीकी सहायता में कमी से गम्भीर रूप से प्रभावित हो रहा है.ऐसे समय में जब स्वतंत्र रिपोर्टिंग की सबसे अधिक आवश्यकता है, ये कटौतियाँ पत्रकारों की सुरक्षित रूप से काम करने, सूचना तक पहुँच बनाने और मानवाधिकार उल्लंघनों पर निरन्तर, धरातल पर रिपोर्टिंग करने की क्षमता को गम्भीर रूप से सीमित कर रही हैं.एकजुटता की अपीलरिचर्ड बैनेट ने कहा कि विश्व प्रैस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अन्तरराष्ट्रीय समुदाय को अफ़ग़ान पत्रकारों के साथ एकजुटता दिखानी चाहिए.उन्होंने कहा कि स्वतंत्र मीडिया संगठनों के लिए वित्तीय और तकनीकी सहायता बढ़ाना, अफ़ग़ानिस्तान के भीतर और निर्वासन में प्रैस स्वतंत्रता के समर्थन में आवाज़ उठाना तथा जोखिम में पड़े पत्रकारों के लिए सुरक्षा तंत्र सुनिश्चित करना बेहद ज़रूरी है.एक स्वतंत्र और निष्पक्ष प्रैस केवल मानवाधिकारों की आधारशिला ही नहीं है, बल्कि अफ़ग़ानिस्तान के भविष्य के लिए भी अनिवार्य है.स्वतंत्र मानवाधिकार विशेषज्ञमानवाधिकारों की स्थिति पर नियुक्त विशेषज्ञों को, जिनीवा स्थित यूएन मानवाधिकार परिषद, किसी देश में विशेष मानव अधिकार स्थिति या वैश्विक स्तर पर विशेष मानवाधिकार स्थिति से सम्बन्धित मामलों की जाँच-पड़ताल करके रिपोर्ट सौंपने के लिए करती है. विशेष रैपोर्टेयर संयुक्त राष्ट्र के कर्मचारी नहीं होते हैं, उन्हें अपने काम के लिए, संयुक्त राष्ट्र से वेतन नहीं मिलता है और वे किसी सरकार या संगठन से स्वतंत्र होकर काम करते हैं.