-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दक्षिण सूडान: आधी से अधिक आबादी गम्भीर भूख संकट की चपेट में

Source: UN News: शनिवार, 02 मई 2026 00:02 AM (IST)
दक्षिण सूडान: आधी से अधिक आबादी गम्भीर भूख संकट की चपेट में
दक्षिण सूडान में टकराव और विस्थापन के कारण भूख संकट और गहरा रहा है. संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों ने मंगलवार को जारी एक संयुक्त वक्तव्य में कहा कि देश में 78 लाख लोग गम्भीर खाद्य असुरक्षा का सामना कर रहे हैं, जबकि 22 लाख बच्चे तीव्र कुपोषण से पीड़ित हैं. दक्षिण सूडान में अप्रैल से जुलाई 2026 के बीच देश की 56 प्रतिशत आबादी - यानि आधे से अधिक लोग, गम्भीर खाद्य असुरक्षा का सामना कर सकते हैं. ये लोग विश्व स्तर पर मान्य एकीकृत खाद्य सुरक्षा चरण वर्गीकरण प्रणाली (IPC) के चरण 3 या उससे ऊपर की श्रेणी में हैं.इनमें 73,300 लोग IPC चरण 5, यानि विनाशकारी स्तर पर हैं. यह इस चेतावनी प्रणाली का सबसे गम्भीर स्तर है और पिछले अनुमान की तुलना में इसमें 160 प्रतिशत की तेज़ वृद्धि हुई है.यूएन एजेंसियों के अनुसार, यह संकट बढ़ते संघर्ष, बड़े पैमाने पर विस्थापन, आर्थिक गिरावट, जलवायु झटकों, बाढ़ तथा क्षमता से कम कृषि उत्पादन के कारण और गहरा रहा है.इसके अलावा, 25 लाख लोग IPC चरण 4, यानि आपात स्तर पर हैं, जबकि 53 लाख लोग IPC चरण 3, यानि संकट स्तर पर हैं.सेवाओं में कमीकेवल जोंगलेई में ही लगभग तीन लाख लोग विस्थापित हुए हैं, जिससे कई समुदाय मानवीय सहायता से कट गए हैं. खाद्य पदार्थों की बढ़ती क़ीमतें, बाज़ारों में रुकावटें व परिवारों की कमज़ोर ख़रीद क्षमता, खाद्य असुरक्षा को और बढ़ा रही हैं.स्वास्थ्य और पोषण सेवाओं तक पहुँच कम होने से तीव्र कुपोषण भी बढ़ रहा है. संघर्ष के कारण कई सेवाएँ क्षतिग्रस्त हो गई हैं या बन्द पड़ी हैं.इसके अलावा, आपूर्ति और धन की कमी से जीवनरक्षक उपचार तक पहुँच घट गई है. हैज़ा, मलेरिया और ख़सरा जैसी बीमारियों के प्रकोप से संकट और गम्भीर हो रहा है, विशेषकर उन बच्चों के लिए जो पहले से ही कमज़ोर हैं व तीव्र कुपोषण से पीड़ित हैं.अकाल का जोखिमसंयुक्त राष्ट्र एजेंसियों ने चेतावनी दी है कि ऊपरी नील और जोंगलेई राज्यों की चार काउंटियों में अकाल का वास्तविक जोखिम है.एकीकृत खाद्य सुरक्षा चरण वर्गीकरण प्रणाली (IPC) के अनुसार ऊपरी नील, यूनिटी और जोंगलेई राज्यों की 11 काउंटियों में तीव्र कुपोषण की स्थिति चरण 5, यानि अत्यन्त गम्भीर स्तर तक पहुँच सकती है.कुछ इलाक़ों में मानवीय सहायता बढ़ाई जा रही है, लेकिन इसकी पहुँच अब भी असमान है. कई समुदायों तक पहुँचना अभी भी सम्भव नहीं है और उन्हें बहुत कम, या कोई भी सहायता नहीं मिल पा रही है.विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) में आपात स्थिति और तैयारी मामलों के निदेशक रॉस स्मिथ ने कहा, “इस वर्ष की शुरुआत से हमने जोंगलेई और ऊपरी नील क्षेत्र में संघर्ष में भारी वृद्धि देखी है. इन क्षेत्रों में लोगों तक पहुँचने की हमारी कोशिशों में बार-बार बाधाएँ आई हैं.”उन्होंने कहा, “बारिश का मौसम जल्दी शुरू होने की आशंका को देखते हुए, हम दूरदराज़ इलाक़ों में सहायता तेज़ी से और अधिक मात्रा में पहुँचाने के लिए समय के ख़िलाफ़ दौड़ रहे हैं.”बच्चों पर सबसे ज़्यादा असरबच्चों में पोषण की स्थिति लगातार बिगड़ रही है. छह महीने से पाँच वर्ष तक की उम्र के तीव्र कुपोषण से पीड़ित बच्चों की संख्या, छह महीने पहले की तुलना में एक लाख बढ़ गई है.इस वर्ष जुलाई तक, सात लाख बच्चों के गम्भीर तीव्र कुपोषण से पीड़ित होने का अनुमान है, जो कुपोषण का सबसे घातक रूप है. इसी तरह, 12 लाख गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाएँ भी तीव्र कुपोषण का सामना कर रही हैं, जिससे माताओं एवं शिशुओं दोनों के लिए जोखिम बढ़ गया है.विश्व खाद्य कार्यक्रम के रॉस स्मिथ ने कहा, “संघर्ष का सबसे ज़्यादा असर महिलाओं और बच्चों पर पड़ रहा है. ये बच्चे देश का भविष्य हैं, लेकिन तत्काल सहायता के बिना वह भविष्य ख़तरे में है.”संयुक्त राष्ट्र ने अन्तरराष्ट्रीय समुदाय और सरकारों से तुरन्त कार्रवाई की अपील की है. खाद्य सहायता, पोषण कार्यक्रमों, स्वच्छ जल, साफ़-सफ़ाई व स्वास्थ्य सेवाओं के लिए तत्काल धनराशि की आवश्यकता है, ताकि हालात को और बिगड़ने से रोका जा सके.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement