×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 5:16 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
ऊर्जा बाज़ारों में उथल-पुथल के बीच, हरित ऊर्जा में निवेश से बनेगी बात?
Source: UN News: शुक्रवार, 01 मई 2026 00:01 AM (IST)
मध्य पूर्व में युद्ध और अस्थिरता के कारण वैश्विक ऊर्जा बाज़ारों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है, जबकि तेल की क़ीमतें भी ऊँची बनी हुई हैं. ऐसे में, अधिकतर देश अपनी अर्थव्यवस्थाओं को कोयला, तेल व गैस जैसे जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता से होने वाले झटकों से बचाने, आयात पर किए जाने धन ख़र्च को नियंत्रित करने और जलवायु लक्ष्यों को पूरा करने के लिए नवीकरणीय यानि हरित ऊर्जा में निवेश बढ़ा रहे हैं. जहाँ तेल और गैस, देशों को क़ीमतों में उछाल और भू-राजनैतिक जोखिमों के प्रति संवेदनशील बनाते हैं, वहीं नवीकरणीय यानि ऊर्जा स्थिर और घरेलू स्तर पर उत्पादित बिजली प्रदान करती है. इससे ऊर्जा सुरक्षा मज़बूत होती है, हानिकारक ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन में कमी आती है और दीर्घकालिक विकास को समर्थन मिलता है.ऊर्जा सुरक्षा के भविष्य को आकार देने में नवीकरणीय ऊर्जा की भूमिका पर, इन चार देशों पर एक विशेष नज़र, जो हरित ऊर्जा स्रोतों की हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास कर रहे हैं.
संयुक्त राष्ट्र महासचिव
एंतोनियो गुटेरेश के अनुसार, “ऊर्जा सुरक्षा, आर्थिक सुरक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा का सबसे तेज़ रास्ता स्पष्ट है - जीवाश्म ईंधनों से दूरी और नवीकरणीय ऊर्जा की ओर न्यायसंगत संक्रमण में तेज़ी.”भारत: विकास के लिए नवीकरणीय ऊर्जा का विस्तारभारत एक तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है और दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश है.बिजली उत्पादन के लिए देश अब भी कोयले पर काफ़ी हद तक निर्भर बना हुआ है, हालाँकि सौर और पवन ऊर्जा का तेज़ी से विस्तार हो रहा है.नवीकरणीय ऊर्जा के बढ़ते उपयोग से, महँगे ईंधन आयात पर निर्भरता कम करने और गतिशील अर्थव्यवस्था में ऊर्जा आपूर्ति को स्थिर बनाने में मदद मिल रही है. © World Bank भारत के छत्तीसगढ़ में सौर ऊर्जा पैनल स्थापित करते हुए कामगार. नई तकनीक वाले सोलर पैनल, ना सिर्फ़ ऊपर से बल्कि नीचे से भी बिजली उत्पादन करते हैं, जिससे कम भूमि क्षेत्र में अधिक बिजली का उत्पादन सम्भव हो रहा है. ऊर्जा मिश्रण:नवीकरणीय ऊर्जा, कुल स्थापित क्षमता (अधिकतम सम्भावित उत्पादन) का लगभग 30 प्रतिशत हिस्सा है.सौर ऊर्जा का तेज़ी से विस्तार हो रहा है.कोयला अब भी प्रमुख ऊर्जा स्रोत बना हुआ है.मुख्य चुनौतियाँ:तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के साथ ऊर्जा की मांग भी तेज़ी से बढ़ रही है. ऐसे में, कोयले पर निर्भरता कम करते हुए इस मांग को पूरा करना एक बड़ी चुनौती है, ख़ासकर नवीकरणीय ऊर्जा की लागत और पूरे देश में विश्वसनीय बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की ज़रूरत के मद्देनज़र.पूर्ण ऊर्जा परिवर्तन की दिशा में प्रगति:बड़े सौर पार्क और रूफ़टॉप यानि छतों पर सौर परियोजनाओं का विस्तार.पवन ऊर्जा और हाइब्रिड सिस्टम का विकास.हरित हाइड्रोजन पहलें.सौर ऊर्जा आधारित आजीविका कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीण समुदायों में आय और ऊर्जा पहुँच में सुधार. अधिक जानकारी के लिए
यहाँ पढ़ें...
जर्मनी: ऊर्जा परिवर्तन में तेज़ीजर्मनी, दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में से एक है. देश की पर्यावरण एजेंसी के अनुसार, देश में नवीकरणीय ऊर्जा का लगातार विस्तार हुआ है. यह योरोपीय देश लम्बे समय से जीवाश्म ईंधनों से दूर जाने की दिशा में काम कर रहा है.नवीकरणीय ऊर्जा के बढ़ते उपयोग से आयात किए जाने वाले ईंधनों पर निर्भरता कम हो रही है, उपभोक्ताओं को वैश्विक क़ीमतों के झटकों से सुरक्षा मिल रही है. साथ ही जलवायु परिवर्तन से निपटने में भी मदद मिल रही है. Unsplash/Karsten Würth जर्मनी के मोएलशाइम में एक पवनचक्की फ़ार्म. ऊर्जा मिश्रण:नवीकरणीय ऊर्जा से लगभग 55 प्रतिशत बिजली की खपत पूरी हो रही है.पवन ऊर्जा प्रमुख स्रोत है, जबकि सौर ऊर्जा का योगदान अपेक्षाकृत कम है.बायोमास (जैविक पदार्थ से उत्पन्न ऊर्जा) और जलविद्युत (hydropower) भी इस मिश्रण का हिस्सा हैं.उद्योग और परिवहन क्षेत्रों में अब भी जीवाश्म ईंधनों का प्रयोग जारी है. मुख्य चुनौतियाँ:पवन, ऊर्जा सबसे महत्वपूर्ण स्रोत है, लेकिन इसके साथ उत्पादन में अस्थिरता की समस्या भी जुड़ी रहती है. औद्योगिक मांग को पूरा करना और ग्रिड की स्थिरता बनाए रखना एक बड़ी चुनौती है. वहीं, नवीकरणीय ऊर्जा की ओर संक्रमण के दौरान बैकअप के रूप में जीवाश्म ईंधनों की आवश्यकता भी बनी हुई है.पूर्ण ऊर्जा परिवर्तन की दिशा में प्रगति:अपतटीय पवन (offshore wind) और सौर ऊर्जा का विस्तार किया जा रहा है.ग्रिड का आधुनिकीकरण और विस्तार, साथ ही ऊर्जा भंडारण सुविधाओं में निवेश को इस प्रक्रिया के लिए “अत्यन्त महत्वपूर्ण” माना गया है.बोलीविया: गैस से नवीकरणीय ऊर्जा की ओर बदलावबोलीविया, अपनी ऊर्जा व्यवस्था में प्रमुख भूमिका निभाने वाली प्राकृतिक गैस पर निर्भरता को कम करके ऊर्जा स्रोतों में विविधता लाने की दिशा में काम कर रहा है.जलविद्युत (Hydropower) देश की दीर्घकालिक ऊर्जा स्थिरता और आर्थिक लचीलापन सुनिश्चित करने में एक प्रमुख भूमिका निभा रहा है. © प्रैक्टिकल एक्शन बोलिविया वेरोनिका विला बोलिविया के ग्रामीण समुदायों में उन अनेक महिलाओं में से एक हैं जिन्होंने अपने समुदाय को जल प्रदान करने के लिए सौर ऊर्जा प्रणालियों का संचालन और रखरखाव करना सीखा है. ऊर्जा मिश्रण:नवीकरणीय ऊर्जा, कुल बिजली उत्पादन का लगभग 30 - 35 प्रतिशत प्रदान करती है.जलविद्युत प्रमुख नवीकरणीय स्रोत है.सौर और पवन ऊर्जा का तेज़ी से विस्तार हो रहा है.प्राकृतिक गैस अब भी प्रमुख ऊर्जा स्रोत बनी हुई है.मुख्य चुनौतियाँ:बोलीविया, अब भी गैस राजस्व और उसके निष्कर्षण (extract), प्रसंस्करण (process) और आपूर्ति से जुड़ी मौजूदा संरचना पर काफ़ी हद तक निर्भर है. यह संरचनात्मक निर्भरता और बड़े पैमाने पर नवीकरणीय ऊर्जा विस्तार के लिए पर्याप्त वित्तीय संसाधनों की उपलब्धता एक तेज़ ऊर्जा परिवर्तन को कठिन बनाती है.पूर्ण ऊर्जा परिवर्तन की दिशा में प्रगति:ग्रामीण और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में सौर ऊर्जा का विस्तार.पवन ऊर्जा परियोजनाओं का विकास.राष्ट्रीय स्तर पर नवीकरणीय ऊर्जा के बड़े विस्तार के लिए दिशा तैयार किया गया है.सौर ऊर्जा संचालित सिंचाई परियोजनाएँ ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि उत्पादकता बढ़ाने में मदद कर रही हैं.नाइजीरिया: सौर ऊर्जा क्षमता का उपयोगनाइजीरिया, अफ़्रीका की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और सबसे अधिक आबादी वाला देश है.संयुक्त राष्ट्र के आँकड़ों के अनुसार, देश की 24.1 करोड़ से अधिक आबादी में से 60 प्रतिशत से अधिक लोग, निर्धनता में जीवन यापन कर रहे हैं.देश में, विकास सम्बन्धी चुनौतियों के बावजूद, नवीकरणीय ऊर्जा की अपार सम्भावनाएँ मौजूद हैं, हालाँकि यह अब भी जीवाश्म ईंधनों पर काफ़ी निर्भर है.वहीं, बार-बार होने वाली बिजली कटौती और डीज़ल जैनरेटर पर निर्भरता एक अधिक मज़बूत और नवीकरणीय-आधारित ऊर्जा प्रणाली की आवश्यकता की ओर इशारा करती है. IOM/Jorge Galindo सौर ऊर्जा से चलने वाले एक सोलर लैम्प के साथ एक महिला. ऊर्जा मिश्रण:नवीकरणीय ऊर्जा कुल बिजली उत्पादन का लगभग 20 - 25 प्रतिशत हिस्सा है.जलविद्युत, नवीकरणीय ऊर्जा का प्रमुख स्रोत है.सौर ऊर्जा बढ़ रही है, लेकिन अब भी अपेक्षाकृत कम विकसित है.गैस, बिजली उत्पादन में प्रमुख भूमिका निभाती है.मुख्य चुनौतियाँ:इ पश्चिमी अफ़्रीकी देश का लक्ष्य वर्ष 2030 तक अपनी बिजली का 50 प्रतिशत नवीकरणीय स्रोतों से प्राप्त करना है.इसके लिए मज़बूत आधारभूत ढाँचा, विशेषकर अधिक विश्वसनीय ग्रिड का विकास, अधिक निवेश और उद्योगों को गैस-आधारित बिजली संयंत्रों पर निर्भरता से धीरे-धीरे मुक्त करना आवश्यक होगा.पूर्ण ऊर्जा परिवर्तन की दिशा में प्रगति:ऑफ़-ग्रिड सौर ऊर्जा और मिनी-ग्रिड्स का विस्तार.राष्ट्रीय विद्युतीकरण कार्यक्रम.घरेलू सौर प्रणालियों में बढ़ता निवेश.यूएन समर्थित सौर मिनी-ग्रिड परियोजनाएँ ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली पहुँचाकर व्यवसायों को समर्थन दे रही हैं और जीवन स्तर में सुधार कर रही हैं.जर्मनी जैसे औद्योगिक देशों से लेकर भारत जैसी उभरती अर्थव्यवस्थाओं और बोलीविया व नाइजीरिया जैसे विकासशील देशों तक एक स्पष्ट प्रवृत्ति उभर रही है:नवीकरणीय ऊर्जा ऊर्जा सुरक्षा को मज़बूत कर रही है.यह अस्थिर जीवाश्म ईंधन बाज़ारों पर निर्भरता कम कर रही है.और लोगों व अर्थव्यवस्थाओं को ठोस लाभ प्रदान कर रही है.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
सोनिया गांधी की किताब पर बैन की मांग, भाजपा विधायक ने सीएम फडणवीस को लिखा पत्र
एसआईआर ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल न होने वाले मतदाता फॉर्म-6 के जरिए आवेदन कर सकते हैं: ईसीआई
अमेरिकी प्रतिबंधों के बीच ईरान के राष्ट्रपति का दावा, नहीं रुका व्यापार और उत्पादन
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
पागलपंती के 7 साल: पुलकित सम्राट की शानदार कॉमिक टाइमिंग और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस का जश्न
आईएफएफआई फिल्म फेस्टिवल में 'धुरंधर' क्यों बनी ओपनिंग फिल्म? मधुर भंडारकर ने बताई वजह
अंकिता को लेकर मां के रिएक्शन पर बोले विक्की जैन, कहा- लोगों ने उन्हें विलेन बना दिया था
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
20 नवंबर का पंचांग: मां लक्ष्मी की पूजा के लिए खास है शुक्रवार, जानें सूर्योदय से लेकर राहुकाल तक का समय
और खबरें
Features
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces