-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ईरान: असहमति के कड़े दमन की निन्दा, मानवाधिकारों के सम्मान का आग्रह

Source: UN News: गुरुवार, 30 अप्रैल 2026 00:00 AM (IST)
ईरान: असहमति के कड़े दमन की निन्दा, मानवाधिकारों के सम्मान का आग्रह
मानवाधिकार मामलों के लिए संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष अधिकारी ने चेतावनी दी है कि ईरान में आम नागरिकों के अधिकारों को कठोर, बर्बर ढंग से कुचला जा रहा है, और असहमति के स्वरों को दबाने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े क़ानूनों का इस्तेमाल किया जा रहा है. उच्चायुक्त वोल्कर टर्क ने देश में हज़ारों लोगों की गिरफ़्तारियों और कम से कम 21 लोगों को मृत्युदंड दिए जाने की निन्दा की है. यूएन मानवाधिकार उच्चायुक्त वोल्कर टर्क ने बुधवार को जारी एक वक्तव्य में क्षोभ जताया कि देश में हिंसक टकराव के कारण पहले से ही लोगों पर गम्भीर असर हुआ है, और उसके साथ ही ईरानी जनता से उनके अधिकारों को छीने जाने की प्रक्रिया भी जारी है.उन्होंने कहा कि ईरान में हाल ही में भड़के हिंसक टकराव के दौरान विरोध को दबाने के लिए बड़े पैमाने पर कार्रवाई की गई, और लोगों की सामूहिक गिरफ़्तारियों, कथित दुर्व्यवहार मामलों और मौत की सज़ा के मामलों में उछाल दर्ज किया गया. Tweet URL 28 फ़रवरी को इसराइल व संयुक्त राज्य अमेरिका ने ईरान पर हवाई बमबारी शुरू की थी, जिसके बाद ईरान ने जवाबी ड्रोन व मिसाइल हमले किए थे और खाड़ी क्षेत्र में स्थित देश उनकी चपेट में आ गए थे. इसके बाद अप्रैल में युद्धविराम पर सहमति बनी थी, जोकि नाज़ुक परिस्थितियों में अब भी लागू है.यूएन मानवाधिकार कार्यालय के अनुसार, ईरान में फ़रवरी के अन्तिम दिनों से अब तक, राष्ट्रीय सुरक्षा सम्बन्धी आरोपों के तहत कम से कम 21 लोगों को मृत्युदंड दिया जा चुका है और 4 हज़ार से अधिक लोगों को गिरफ़्तार किया गया है.विरोध प्रदर्शनों में शामिल होने, कथित रूप से विपक्षी दलों का सदस्य होने और जासूसी करने के आरोपों में इन व्यक्तियों को मौत की सज़ा दी गई. मानवाधिकार उच्चायुक्त ने ज़ोर देकर कहा कि युद्धकाल में, बुनियादी संरक्षण उपायों को बनाए रखना होगा.“युद्ध के दौरान, मानवाधिकारों के लिए ख़तरे बहुत तेज़ी से बढ़ जाते हैं.” इसलिए, उन्होंने सचेत किया कि लोगों को मनमाने ढंग से हिरासत में लिए जाने से रक्षा करने और निष्पक्ष मुक़दमे के अधिकार जैसे मूलभूत अधिकारों का सदैव सम्मान करना होगा.समुचित न्याय प्रक्रिया पर बलमानवाधिकार उच्चायुक्त वोल्कर टर्क ने ईरान में प्रशासन से मृत्युदंड देने पर तत्काल, स्वैच्छिक रोक लगाने, समुचित न्याय प्रक्रिया का पालन करने, मुक़दमे की निष्पक्ष कार्रवाई को सुनिश्चित करने का आग्रह किया है. साथ ही, मनमाने ढंग से हिरासत में लिए गए सभी लोगों को तुरन्त रिहा किया जाना होगा.OHCHR ने चेतावनी दी है कि ईरान में बड़े पैमाने पर राष्ट्रीय सुरक्षा प्रावधानों का इस्तेमाल किया जा रहा है, अनेक लोग ऐसे आरोपों के दायरे में हैं, और बच्चों पर भी जोखिम है. मानवाधिकार कार्यालय ने कहा कि लोगों को यातना दिए जाने, आरोपों को स्वीकार करने के लिए दबाव डालने, क़ानूनी प्रतिनिधित्व मुहैया नहीं कराए जाने से न्याय प्रक्रिया के लिए गहरी चिन्ता उपजी है.बन्दी बनाए गए लोगों को कठोर परिस्थितियों में रखा जा रहा है. कारागारों में भीड़ है, बुनियादी सामान की क़िल्लत है और चिकित्सा देखभाल तक सीमित पहुँच है.उच्चायुक्त टर्क ने कहा कि जेल में बन्द नोबेल पुरस्कार विजेता नरगेस मोहम्मदी का स्वास्थ्य निरन्तर बिगड़ रहा है और अन्य क़ैदियों की भी हिरासत में मौत हो चुकी है, जिन्हें यातना दिए जाने की आशंका व्यक्त की गई है. इंटरनेट सेवा ठपमानवाधिकार कार्यालय ने ध्यान दिलाया कि ईरान में पिछले 61 दिनों से इंटरनेट सेवा ठप है, जोकि इन सेवाओं पर अब तक की सबसे लम्बे समय की रोक में मानी गई है. वोल्कर टर्क ने कहा कि देश भर में लोगों को अहम सूचना हासिल करने से रोका जा रहा है, स्वतंत्र आवाज़ो को चुप कराया जा रहा है और विशाल स्तर पर सामाजिक व आर्थिक हानि को अंजाम दिया जा रहा है. उनके अनुसार, देश में पहले से ही चुनौतीपूर्ण मानवीय व आर्थिक परिस्थितियाँ हैं और इस तरह से दमन जारी रहने की वजह से स्थिति और गम्भीर हो गई है और इसलिए उन्हें तुरन्त वापिस लिया जाना होगा. 28 फ़रवरी को हिंसक टकराव से पहले, पिछले वर्ष दिसम्बर में राजधानी तेहरान समेत अन्य शहरों में ईरानी मुद्रा में आई तेज़ गिरावट, बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदर्शन भड़क उठे थे, जिन्होंने व्यापक स्तर पर सरकार-विरोधी प्रदर्शनों का रूप ले लिया. इसके बाद, ईरान की एजेंसियों ने तेहरान व अन्य बड़े शहरों में लगभग पूरी तरह से संचार व्यवस्था व इंटरनेट सेवा को ठप कर दिया था, और प्रदर्शनकारियों के विरुद्ध अत्यधिक बल का प्रयोग किए जाने की भी जानकारी मिली थी.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement