Advertisement
सुरक्षा परिषद: 'होर्मुज़ जलमार्ग को खोलिए, वैश्विक अर्थव्यवस्था को साँस लेने दीजिए'

यूएन प्रमुख ने कहा कि ‘स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़’ विश्व में सबसे अहम संकरे, समुद्री जलमार्गों में है, जहाँ से वैश्विक तेल व्यापार का लगभग 20 प्रतिशत, वैश्विक प्राकृतिक गैस (द्रवीकृत) का 20 प्रतिशत और उर्वरक के लगभग एक तिहाई हिस्से की आपूर्ति की जाती है.मगर, फ़िलहाल इस जलमार्ग पर पाबन्दियों व वहाँ व्याप्त असुरक्षा के कारण परिवहन की रफ़्तार थमी है, बीमा की लागत में उछाल आया है और सप्लाई चेन प्रभावित हुई हैं.इनमें नौवहन की स्वतंत्रता पर जोखिम, व्यावसायिक जहाज़ों पर हमले और समुद्री नाविकों की सुरक्षा से जुड़े मुद्दे शामिल हैं. यूएन प्रमुख ने ध्यान दिलाया कि समुद्री दस्युओं, सशस्त्र गुटों की लूटपाट, और जहाज़ों व समुद्री मार्ग के प्रतिष्ठानों के विरुद्ध आतंकी कृत्यों से अन्तरराष्ट्रीय शान्ति व सुरक्षा के लिए ख़तरे उपज रहे हैं.भूराजनैतिक तनाव में दबाव का औज़ार“भूराजनैतिक तनाव अब जल में बिखर रहा है. व्यापारिक जहाज़ों को दबाव डालने के एक औज़ार के रूप में इस्तेमाल में लाया जा रहा है. नौवहन अधिकार व स्वतंत्रता, समुद्र से जुड़े क़ानून पर के आधारभूत सिद्धान्त हैं, लेकिन उन्हें ठेस पहुँचाई जा रही है.”महासचिव गुटेरेश ने कहा कि कोई भी देश, इन चुनौतियों का अकेले मुक़ाबला नहीं कर सकता है. समुद्री सुरक्षा से जुड़े ख़तरे, हर बन्दरगाह, हर तटरेखा, और हर देश को प्रभावित करते हैं. “इनके लिए सामूहिक कार्रवाई की आवश्यकता है. इसके बावजूद, युद्ध और गहराती दरारों से सामूहिक सुरक्षा प्रणाली में उथलपुथल मची हुई है.”“भरोसा दरक रहा है. अन्तरराष्ट्रीय क़ानून का खुली रौशनी में उल्लंघन किया जा रहा है.”आवाजाही की आज़ादी पर बलयूएन प्रमुख ने कहा कि होर्मुज़ जलमार्ग पर जहाज़ों की रफ़्तार थमने का असर विश्व भर में महसूस किया जा रहा है. ईंधन, भोजन व मानवीय सहायता की आपूर्ति पर गहरा असर हुआ है और भूख व निर्धनता के लिए जोखिम बढ़ रहा है. विशेष रूप से उन क्षेत्रों में जो पहले से ही कठिन चुनौतियों का सामना कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि 20 हज़ार समुद्री नाविक, 2 हज़ार से अधिक जहाज़, समुद्री मार्ग में फँसे हुए हैं. “ये महिलाएँ व पुरुष, किसी हिंसक टकराव का हिस्सा नहीं हैं. वे असैनिक कर्मचारी हैं जो दुनिया में सामान की आपूर्ति कर रहे हैं.”“उनकी सुरक्षा, उनका कल्याण, और उनके अधिकारों की सदैव, हर जलक्षेत्र में रक्षा की जानी होगी.”महासचिव गुटेरेश ने सदस्य देशों से समुद्री जलमार्गों पर आवाजाही की आज़ादी को बनाए रखने और जहाज़ों व नाविकों की सुरक्षा को सुनिश्चित किए जाने की अपील की. “महासागर, शान्ति व सहयोग का इलाक़ा होना चाहिए, टकराव या दबाव का नहीं. जहाज़ों को गुज़रने दीजिए. कोई शुल्क नहीं. कोई भेदभाव नहीं. व्यापार शुरू होने दीजिए. वैश्विक अर्थव्यवस्था को साँस लेने दीजिए.”
व्यापार व नाविकों के लिए जोखिमअन्तरराष्ट्रीय समुद्री संगठन (IMO) के महासचिव आरसेनियो डोमिन्गवेज़ ने सदस्य देशों को सचेत किया कि होर्मुज़ जलडमरूमध्य क्षेत्र में व्याप्त तनाव का नाविकों, जहाज़रानी उद्योग व वैश्विक अर्थव्यवस्था पर गम्भीर असर हो रहा है.उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि अन्तरराष्ट्रीय क़ानून के तहत, ऐसे जलमार्गों से नौवहन की स्वतंत्रता की गारंटी दी गई है. ऐसे में, इन्हें बन्द किए जाने या शुल्क थोपे जाने के क़दमों का कोई क़ानूनी आधार नहीं है और इससे वैश्विक पोत परिवहन व्यवस्था कमज़ोर हो सकती है.IMO प्रमुख ने बताया कि मौजूदा संकट से प्रभावित, चालक दल के सदस्यों के लिए एक फ़्रेमवर्क पर काम किया जा रहा है, ताकि उन्हें वहाँ से सुरक्षित बाहर निकाला जा सके. साथ ही, उन्होंने सम्बद्ध देशों से आग्रह किया कि तनाव व टकराव में तुरन्त कमी लानी होगी और जहाज़ों को सुरक्षित निकलने देने के लिए रास्ता सुनिश्चित किया जाना होगा.
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


