×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:42 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
संक्षेप में: सूडान में ड्रोन हमलों की निन्दा, यूक्रेन में आम नागरिक हिंसा की चपेट में
Source: UN News: बुधवार, 29 अप्रैल 2026 00:01 AM (IST)
संयुक्त राष्ट्र ने युद्धग्रस्त सूडान में हाल के दिनों में हुए दो ड्रोन हमलों की निन्दा की है. इनमें से एक हमले में कम से कम 7 लोगों के मारे जाने की ख़बर है. वहीं, यूक्रेन के अनेक शहरों में बीते सप्ताहांत हुए रूसी सैन्य हमलों में कम से कम 130 नागरिकों के हताहत होने की जानकारी है. संयुक्त राष्ट्र प्रवक्ता स्तेफ़ान दुजैरिक ने सोमवार को न्यूयॉर्क में पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि पिछले शुक्रवार को, सूडान में आपात राहत सामग्री से लदा एक ट्रक ड्रोन हमले की चपेट में आ गया. यूएन शरणार्थी एजेंसी (
UNHCR
) का यह सहायता ट्रक, इस घटना के समय उत्तर दारफ़ूर के एक इलाक़े से होकर गुज़र रहा था. इस हमले में ट्रक चालक सुरक्षित बच गया, लेकिन उस पर लदा पूरा सामान आग लगने की वजह से बर्बाद हो गया.यूएन एजेंसी, राहत सामग्री को तवीला शहर तक पहुँचाने के प्रयासों में जुटी है, जहाँ सूडान के अन्य हिस्सों से जान बचाकर भागने वाले 7 लाख लोगों ने शरण ली हुई है.सूडान में परस्पर विरोधी सैन्य बलों, सशस्त्र सेना और अर्द्धसैनिक बल (RSF) के बीच हिंसक टकराव अपने चौथे वर्ष में प्रवेश कर चुका है, जोकि देश में एक विशाल मानवीय संकट की वजह बना है.यूएन शरणार्थी एजेंसी ने लड़ाई के कारण विस्थापित हुए लोगों तक राहत पहुँचाने के लिए अपना सहायता अभियान जारी रखने की बात कही है. इनमें 90 लाख लोगों ने सूडान के विभिन्न हिस्सों में शरण ली हुई है, जबकि 8.6 लाख लोगों ने सीमा पार करके अन्य देशों में आश्रय लिया है.दूसरी घटना शनिवार को हुई जब उत्तर कोर्दोफ़ान प्रान्त के अल ओबेद शहर के एक रिहायशी इलाक़े में हुए ड्रोन हमले में कई लोग हताहत हो गए. यूएन प्रवक्ता के अनुसार, ये अपने घरों में साधारण परिवार हैं, जो हिंसा में फँसे हुए हैं. “हम इन सभी हमलों की निन्दा करते हैं.”इस बीच, यूएन के साझेदार संगठनों का एक आकलन दर्शाता है कि देश के ब्लू नाइल प्रान्त में स्थित विस्थापन केन्द्रों में मानवीय स्थिति निरन्तर बिगड़ रही है. वहाँ अत्यधिक भीड़भाड़ है, निजता का अभाव है, शरण के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं है, साफ़-सफ़ाई की कमी है और लिंग-आधारित हिंसा की चपेट में आने का जोखिम है.यूक्रेन: सहायताकर्मी, आम लोग व बुनियादी प्रतिष्ठान, हिंसा की चपेट में © UNOCHA/Serhii Korzhov यूक्रेन के ड्निप्रो शहर में हमले के बाद क्षतिग्रस्त हुए वाहन. आपात राहत के लिए यूएन कार्यालय (
OCHA
) ने बताया है कि बीते सप्ताहांत से सोमवार सुबह तक, यूक्रेन के कई शहरों में हमलों के कारण क़रीब 130 आम नागरिक हताहत हुए हैं और बुनियादी प्रतिष्ठानों को व्यापक नुक़सान पहुँचा है.ड्निप्रो और ओडेसा क्षेत्र, हिंसा में सबसे अधिक प्रभावित बताए गए हैं, लेकिन ख़ारकीव, ख़ेरसॉन, दोनेत्स्क, कीव व सूमी समेत अन्य क्षेत्रों में घरों, स्कूलों, परिवहन साधनों, और ऊर्जा प्रतिष्ठानों को क्षति पहुँचने की जानकारी है.यूक्रेन में मानवीय सहायता संगठन, हिंसा प्रभावित आबादी के लिए मनोसामाजिक समर्थन, गर्म भोजन और मरम्मत के सामान की व्यवस्था करने में जुटे हैं. साथ ही, आम नागरिकों को लड़ाई के अग्रिम मोर्चे वाले इलाक़ों से सुरक्षित बाहर निकाला जा रहा है.एक अनुमान के अनुसार, दोनेत्स्क क्षेत्र में लड़ाई के आसपास वाले इलाक़ों से बीते सप्ताहांत, स्थानीय प्रशासन व सहायता संगठनों के समर्थन से लगभग 360 बच्चों समेत 1,900 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. इस बीच, यूएन मानवतावादी कार्यालय ने बताया है कि ख़ेरसॉन शहर में बीते सप्ताह, मानवीय सहायता वाहनों पर कम से कम तीन हमले हुए हैं, जिनमें कई राहतकर्मियों के घायल होने की ख़बर है.दो घटनाओं में एक स्थानीय ग़ैर-सरकारी संगठन के वाहनों को नुक़सान पहुँचा, जबकि एक अन्य में खाद्य सहायता पहुँचाने में जुटा संगठन प्रभावित हुआ है.साझीदार संगठनों के अनुसार, यूक्रेन के विभिन्न हिस्सों में इस वर्ष के पहले तीन महीनों के दौरान हुए हमलों में कम से कम 3 सहायताकर्मी मारे गए हैं और 5 अन्य घायल हुए हैं.दक्षिण अफ़्रीका: विदेशियों के प्रति भय का अन्त ज़रूरी UN Photo कई दशकों तक रंगभेदी शासन के दौर से गुज़रने वाले दक्षिण अफ़्रीका ने नस्लीय भेदभाव से मुक़्त समाज की दिशा में बढ़ने के लिए निरन्तर प्रयास किए हैं.
संयुक्त राष्ट्र महासचिव
एंतोनियो गुटेरेश ने सोमवार, 27 अप्रैल, को दक्षिण अफ़्रीका के स्वाधीनता दिवस के अवसर पर देश को अपना शुभकामना सन्देश प्रेषित किया है. साथ ही, उन्होंने विदेशी नागरिकों को डराए धमकाए जाने, उनके प्रति नापसन्दगी और हमलों पर गहरी चिन्ता व्यक्त की है. यूएन प्रमुख ने अपने प्रवक्ता द्वारा सोमवार को जारी एक वक्तव्य में, ऐसे आपराधिक कृत्यों और क्वाज़ूलू-नटाल और ईस्टर्न केप प्रान्त के कुछ हिस्सों में प्रवासियों के विरुद्ध हिंसा के लिए उकसाए जाने की घटनाओं की निन्दा की है.उन्होंने ध्यान दिलाया है कि दक्षिण अफ़्रीका ने स्वयं रंगभेद (apartheid) के विरुद्ध एक लम्बा संघर्ष किया है, जोकि वैश्विक व अफ़्रीकी एकजुटता की बुनियाद पर खड़ा किया गया था.“हिंसा, भीड़ द्वारा न्याय और नफ़रत के लिए उकसाने के सभी रूपों का किसी समावेशी, लोकतांत्रिक समाज में कोई स्थान नहीं है.” यूएन प्रवक्ता ने कहा कि दक्षिण अफ़्रीका में विकास के लिए, पूरे अफ़्रीकी महाद्वीप के लोगों ने अपना योगदान दिया है. महासचिव ने दक्षिण अफ़्रीका के समक्ष मौजूदा, जटिल सामाजिक-आर्थिक चुनौतियों को स्वीकार किया और नस्लवाद व विदेशियों के प्रति भय के विरुद्ध राष्ट्रीय कार्रवाई योजना के लिए सरकार के संकल्प का स्वागत किया.उन्होंने हाल के दिनों में हुई हिंसा के सभी मामलों में त्वरित, स्वतंत्र व निष्पक्ष जाँच कराए जाने का आग्रह किया है.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
सोनिया गांधी की किताब पर बैन की मांग, भाजपा विधायक ने सीएम फडणवीस को लिखा पत्र
गहलोत का सरकार पर सवाल, दो बजट और 100 करोड़ की घोषणाओं के बावजूद नहीं हुए यूथ गेम्स
एसआईआर ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल न होने वाले मतदाता फॉर्म-6 के जरिए आवेदन कर सकते हैं: ईसीआई
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
देवउठनी एकादशी पर इन राशियों को मिल सकती है खुशखबरी, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल
मुंबईकरों की फैन हुईं माधुरी दीक्षित, बोलीं- यहां के लोग मदद के लिए तुंरत आते हैं आगे
विजय वर्मा ने शेयर की सिक्किम ट्रिप की झलकियां, खूबसूरत वादियों की तारीफ कर जीता दिल
वज्रासन : रोज 10 मिनट बैठने से मिलेगा फायदा, पाचन से लेकर मानसिक शांति तक बेहद कारगर
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
और खबरें
Features
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces