Advertisement
WHO: धन में कटौती के बावजूद अरबों लोगों को मिला स्वास्थ्य लाभ

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने बताया है कि धन में ख़ासी कटौती के बावजूद, संगठन, 2025 में करोड़ों लोगों के लिए, देशों में राष्ट्रीय स्तर पर चलाए गए स्वास्थ्य कार्यक्रमों के ज़रिए लाभों को समर्थन देने में कामयाब रहा है. संगठन की वार्षिक रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है.WHO के महानिदेशक डॉक्टरटैड्रॉस ऐडहेनॉम घेबरेयेससने कहा है, "परिणाम रिपोर्ट 2025 दर्शाती है कि WHO और उसके भागीदारों के सहयोग से, देशों ने लाखों लोगों के लिए ठोस (स्वास्थ्य) लाभ पहुँचाए हैं. साथ ही, इन उपलब्धियों को हल्का-फुल्का नहीं माना जा सकता है."यह रिपोर्ट, मई में आयोजित होने वाली विश्व स्वास्थ्य सभा के अवसर पर जारी की गई है जिसमेंतीन मोर्चों पर प्रगति दर्शाई गई है: आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँच में वृद्धि; स्वास्थ्य आपात स्थितियों से सुरक्षा मज़बूती; और रहन-सहन के समग्र स्तर में सुधार.फिर भी, संगठन के लगभग आधे लक्ष्य अधूरे रह गए, जिसका कारण वित्तीय दबाव और देशों के भीतर आन्तरिक बदलाव रहे. रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया अब भी 2030 तक के स्वास्थ्य सम्बन्धीसतत विकास लक्ष्यों (SDGs) को प्राप्त करने के मार्ग पर पीछे है.बावजूद प्रगतिवैसे तो WHO, अपने 'तिहरे अरब' (Triple Billion) लक्ष्यों को पूरी तरह प्राप्त करने में विफल रहा, जिनका उद्देश्य वर्ष 2018 की तुलना में, 2025 के अन्त तक तीनों श्रेणियों में, एक-एक अरब दीगर लोगों को लाभ पहुँचाना था. इसके बावजूद पर्याप्त प्रगति देखी गई.आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएँ: 2025 में अतिरिक्त 56 करोड़ 70 लाख लोग इसके दायरे में आए. ये संख्या 2024 की तुलना में 13 करोड़ 60 लाख अधिक है.आपातकालीन सुरक्षा: लगभग 69 करोड़ 80 लाख अतिरिक्त लोग, स्वास्थ्य आपात स्थितियों से कहीं बेहतर सुरक्षित हुए, जो पिछले वर्ष की तुलना में 6 करोड़ 10 लाख की वृद्धि है.स्वस्थ जीवन: 1 अरब 75 अरब अतिरिक्त लोग, स्वस्थ जीवन जी रहे थे, जो 2024 के बाद से 30 करोड़ का उछाल है.सार्वभौमिक स्वास्थ्य (UHC) की ओर यह प्रगति, एचआईवी और तपेदिक (TB) जैसी संक्रामक बीमारियों के लिए विस्तारित सेवाओं, बेहतर स्वच्छता और बढ़ते स्वास्थ्य कार्यबल के कारण सम्भव हुई. हालाँकि, मधुमेह (Diabetes) की देखभाल, ख़सरा (Measles) निगरानी और वित्तीय सुरक्षा में अब भी कमियाँ बनी हुई हैं.आपातकालीन तैयारियों में बढ़त को, नए अपनाए गए महामारी समझौते और संशोधित अन्तरराष्ट्रीय स्वास्थ्य नियमों से समर्थन मिला है.WHO ने वर्ष 2025 में 88 देशों में 66 आपात स्थितियों के दौरान सहायता मुहैया कराई, जिनमें ग़ाज़ा में स्वास्थ्य भागीदारों के माध्यम से 3.3 करोड़ चिकित्सा परामर्श प्रदान करना शामिल था. रोग का पता लगाना, आपातकालीन स्थितियों में सहायता कार्रवाई और पोलियो उन्मूलन जैसे क्षेत्र अधिक चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं, जो देशों की क्षमता और धन उपलब्धता की बाधाओं को दर्शाते हैं.इस बीच, WHO ने आपातकालीन मानसिक स्वास्थ्यऔर मनोसामाजिक सहायता प्रणालियों को भी मज़बूत किया, जिससे देशों का कवरेज 28 प्रतिशत से बढ़कर 48 प्रतिशत हो गया.अन्य महत्वपूर्ण उपलब्धियों की बात करें तो HPV वैक्सीन के क्षेत्र में एकल-ख़ुराक निर्धारण के कारण कवरेज, वर्ष 2019 के 17 प्रतिशत से बढ़कर वर्ष 2024 में 31 प्रतिशत हो गई.साथ ही, एक नए वैश्विक रोडमैप का लक्ष्य, वर्ष 2040 तक वायु प्रदूषण से होने वाली मौतों में 50 प्रतिशत की कमी लाना है.
© WHO Pakistan/Hamid Inam
धन की कमी से स्वास्थ्य बढ़त ख़तरे मेंधन की कमी के कारण कर्मचारियों की क्षमता में कमी, सीमित तकनीकी सहायता और कार्यक्रमों के धीमे क्रियान्वयन जैसे तत्काल परिणाम देखने को मिले हैं. साथ ही, WHO के बजट का एक बड़ा हिस्सा, विशिष्ट क्षेत्रों के लिए आरक्षित रहता है, जिससे रणनैतिक लचीलापन सीमित हो जाता है.डॉक्टर टैड्रॉस, इन निष्कर्षों को 18 से 23 मई 2026 तक जिनीवा में आयोजित होने वाली,79वीं विश्व स्वास्थ्य सभामें प्रस्तुत करेंगे.उन्होंने कहा है, "इन उपलब्धियों की रक्षा और विस्तार के लिए निरन्तर समर्थन और निवेश की आवश्यकता होगी, ताकि हम मिलकर, WHO के संविधान में निर्धारित दृष्टिकोण को आगे बढ़ाना जारी रख सकें और वो है - स्वास्थ्य का उच्चतम स्तर प्राप्त करने के लिए अनुकूल हालात. जोकि सभी का अधिकार है."
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


