-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ग़ाज़ा: आर्थिक बदहाली ने बढ़ाई, उच्च-शिक्षा प्राप्त युवा फ़लस्तीनियों की मुश्किलें

Source: UN News: शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026 00:01 AM (IST)
ग़ाज़ा: आर्थिक बदहाली ने बढ़ाई, उच्च-शिक्षा प्राप्त युवा फ़लस्तीनियों की मुश्किलें
ग़ाज़ा पट्टी में युनिवर्सिटी स्तर की पढ़ाई-लिखाई कर चुके युवा फ़लस्तीनी, कड़ी मेहनत से हासिल किए गए अपने सपनों के साथ समझौता करते हुए और ज्ञान व कौशल को किनारे रखकर किसी भी तरह से अपनी गुज़र-बसर करने की कोशिश कर रहे हैं. अब्दुल्लाह अल-ख़्वाजा के पास इलैक्ट्रिल इंजीनियरिंग की डिग्री है, मगर उन्हें रफ़ाह से ख़ान युनिस में विस्थापित होने के लिए मजबूर होना पड़ा. पिछले कुछ वर्षों में करियर की दिशा भटक जाने की वजह से अब वह मसाले बेचने के लिए एक छोटा सा स्टॉल चलाते हैं.अल-ख़्वाजा ने ग़ाज़ा में यूएन न्यूज़ के संवाददाता को बताया कि युनिवर्सिटी में कई सालों तक संघर्ष करने के बाद, उनके सपने थे और वह अपनी महत्वाकाँक्षाओं को पूरा कर लेना चाहते थे.“लेकिन युद्ध के बाद, ये सभी सपने बर्बाद हो गए हैं और हमारी महत्वाकाँक्षाओं के साथ हमारा सम्पर्क पूरी तरह टूट चुका है.”ग़ाज़ा में अब्दुल्लाह अल-ख़्वाजा की ही तरह अन्य कई लोग हैं, जिन्हें किसी तरह से गुज़र-बसर पर आधारित अर्थव्यवस्था का सहारा लेना पड़ा है. यह एक युवा स्नातक के तौर पर उनकी उम्मीदों से कहीं कम है.डिग्री के सपने से, मिठाई बेचने तक UN News अयहम अल-नज्जर, ग़ाज़ा के ख़ान युनिस में मिठाई और पेय पदार्थ बेचने वाले एक स्टॉल पर काम करते हैं. इसी बाज़ार में, अयहम अल-नज्जर भी हैं, जिन्होंने कभी लेखाकार के रूप में अपने भविष्य की आशा की थी. लेकिन अब उन्होंने मिठाई व पेय पदार्थ बेचने के लिए एक स्टॉल लगाया हुआ है, ताकि अपने परिवार का भरण पोषण कर सकें.“मैंने अपनी युनिवर्सिटी की पढ़ाई पूरी करने, फिर काम करने और एक अच्छा जीवन जीने का सपना देखा था, लेकिन फिर युद्ध हो गया. मैंने अपनी रोज़ी-रोटी कमाने के लिए एक स्टॉल पर काम किया.”मुस्तफ़ा सलूह ने भी युनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है और अब वह सड़क पर साफ़-सफ़ाई के लिए ज़रूरी सामान बेचते हैं. उनके हालात में भी नाटकीय उतार-चढ़ाव आया था.“मैंने वर्तमान वास्तविकता की तुलना में एक बेहतर जीवन का सपना देखा था. युद्ध की परिस्थितियों की वजह से, मैं अब कपड़े धोने का डिटर्जेंट बेच रहा हूँ, ताकि अपना और अपने परिवार का पेट भर सकूँ. हम एक ऐसा जीवन जी रहे हैं, जिसकी हमने कभी कल्पना नहीं की थी.”मुस्तफ़ा सादेक, किताबें, पाठ्य सामग्री समेत अन्य सामान बेचते हैं और उनके पास भी बयाँ करने के लिए यही कहानी है. “मेरी महत्वाकाँक्षाएँ बहुत ऊँची थी.” “लेकिन हमारे जीवन के तीन वर्ष खो चुके हैं और अब हमें एक स्टॉल पर बैठना है और अभी तक जीवित रहने के लिए ईश्वर को धन्यवाद करना है.”कठोर वास्तविकता UN News मुस्तफ़ा सलूह, ग़ाज़ा के ख़ान युनिस बाज़ार में साफ़-सफ़ाई का सामान बेचने वाले एक स्टॉल पर काम करते हैं. इन युवा फ़लस्तीनियों के अनुभव दर्शाते हैं कि हिंसक टकराव में तबाह हो चुके ग़ाज़ा में आर्थिक वास्तविकता बद से बदतर होती जा रही है. बेरोज़गारी दर में 80 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है और अधिकाँश आबादी किसी तरह से अपनी दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करने में जुटी है. स्थानीय प्रशासन के अनुसार, फ़रवरी 2026 में ग़ाज़ा पट्टी में बुनियादी वस्तुओं की क़ीमत में 37.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जिससे परिवारों पर दबाव बढ़ा है.इससे पहले, संयुक्त राष्ट्र, योरोपीय संघ और विश्व बैंक ने सोमवार को अपनी एक साझा रिपोर्ट में बताया था कि ग़ाज़ा में पुनर्बहाली और पुनर्निर्माण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए, अगले 10 वर्षों के दौरान 71.4 अरब डॉलर की आवश्यकता होगी. युद्ध ने ग़ाज़ा में मानव विकास को 77 वर्ष पीछे धकेल दिया है और हिंसक टकराव में भौतिक आधारभूत ढाँचे को पहुँची क्षति की कुल क़ीमत 35.2 अरब डॉलर आंकी गई है. 22 अरब डॉलर से अधिक का आर्थिक व सामाजिक नुक़सान हुआ है.इसके अनुसार, पहले 18 महीनों में, अति-आवश्यक सेवाओं को बहाल करने, महत्वपूर्ण बुनियादी ढाँचों को फिर से खड़ा करने और आर्थिक गतिविधियों को सहारा देने के लिए 26.3 अरब डॉलर की ज़रूरत होगी. रिपोर्ट बताती है कि ग़ाज़ा की अर्थव्यवस्था 84 प्रतिशत तक सिकुड़ चुकी है और गहरे संकट ने हज़ारों स्नातकों व कर्मचारियों को अनौपचारिक गतिविधियों की ओर धकेल दिया है, ताकि वे किसी तरह गुज़ारा चला सकें.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement