-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:39 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

संकट में फँसी पृथ्वी के लिए यूनेस्को स्थलों से निकलती आशा की किरण

Source: UN News: शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026 00:01 AM (IST)
संकट में फँसी पृथ्वी के लिए यूनेस्को स्थलों से निकलती आशा की किरण
यूनेस्को ने, दुनिया में पर्यावरणीय क्षति की तेज़ होती गूंज के बीच, आशा की एक दुर्लभ किरण दिखाई है, और वो ये कि यूनेस्को द्वारा घोषित व संरक्षित धरोहर स्थल, यह साबित कर रहे हैं कि जब हम प्रकृति की रक्षा करते हैं, तो प्रकृति बदले में हमारी रक्षा करती है. वैश्विक भू पार्कों (Global Geoparks) की कोहरे से ढकी चोटियों से लेकर, जीवन्त पानी के नीचे बने विश्व धरोहर प्रवाल भित्तियों (Coral reefs) के कैथीड्रल तक, ये अभयारण्य केवल दृश्यों को संरक्षित नहीं कर रहे हैं; वे पृथ्वी के महत्वपूर्ण अंगों के रूप में कार्य कर रहे हैं.1970 के दशक के बाद से वैश्विक स्तर पर वन्यजीवों की संख्या में 73 प्रतिशत की भारी गिरावट आई है, वहीं संयुक्त राष्ट्र की इस विज्ञान और सांस्कृतिक एजेंसी - UNESCO के संरक्षित क्षेत्रों के भीतर, जीवन अपनी पकड़ बनाए हुए है.'यूनेस्को द्वारा मनोनीत धरोहर स्थलों में लोग और प्रकृति' नामक शीर्षक वाली यह रिपोर्ट, अपनी तरह की पहली ऐसी रिपोर्ट है, जो यूनेस्को के सम्पूर्ण नैटवर्क को सुरक्षा के एक विशाल जाल के रूप में देखती है. 1.3 करोड़ वर्ग किलोमीटर से अधिक क्षेत्र को कवर करने वाला यह 2,260 स्थलों का नैटवर्क, चीन और भारत के संयुक्त क्षेत्रफल से भी बड़ा है. © UNESCO/Congsheng Lin चीन के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र में, माउंट हुआंगशान धरोहर स्थल. जैव विविधता का एक क़िलानवीन आँकड़े किसी को भी आश्चर्यचकित करने के लिए पर्याप्त हैं. ये धरोहर स्थल, पृथ्वी पर मौजूद सभी मानचित्रित प्रजातियों के 60 प्रतिशत से अधिक के घर हैं. इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि इन सीमाओं के भीतर पाई जाने वाली हर 10 में से 4 प्रजातियाँ, किसी अन्य स्थान पर नहीं पाई जाती हैं. यदि ये आवास नष्ट हो गए, तो ये जीव हमेशा के लिए विलुप्त हो जाएंगे.यूनेस्को के महानिदेशक ख़ालेद अल-एनानी कहते हैं, "निष्कर्ष स्पष्ट हैं: यूनेस्को स्थल, लोगों व प्रकृति दोनों के लिए सकारात्मक परिणाम दे रहे हैं. इन क्षेत्रों के भीतर समुदाय फल-फूल रहे हैं, मानवता की विरासत क़ायम है, और जैव विविधता तब भी टिकी हुई है जब यह अन्य जगहों पर ख़त्म हो रही है."ये परिदृश्य पशुओं और पौधों के अलावा, जलवायु परिवर्तन के ख़िलाफ़ लड़ाई में मौन दिग्गज हैं. वे अनुमानित 240 गीगाटन कार्बन जमा करते हैं, जो दुनिया भर में इस समय कार्बन उत्सर्जन के लगभग 20 वर्षों के बराबर है. यदि ये पारिस्थितिकी तंत्र नष्ट हो जाते हैं, तो वह कार्बन, फिर से वायुमंडल में मुक्त हो जाएगा, जो एक "कार्बन बम" की तरह काम करेगा और जलवायु लक्ष्यों तक पहुँचना असम्भव बना देगा. © UNESCO/Tamara Merino संरक्षण की धड़कनरिपोर्ट के सबसे चौंकाने वाली जानकारियों में से एक यह है कि ये निर्जन यानि इनसानों की अनुपस्थिति वाले जंगल नहीं हैं. यूनेस्को धरोहर स्थल लगभग 90 करोड़ लोगों की शरणस्थली यानि उनका घर हैं, यानि पृथ्वी पर हर दस में से लगभग एक व्यक्ति इन स्थलों में रहते हैं.यूनेस्को स्थल, मानवीय संस्कृति के गढ़ भी हैं. इन क्षेत्रों में 1,000 से अधिक भाषाओं का रिकॉर्ड दर्ज किया गया है. अफ़्रीका और लैटिन अमेरिका जैसे क्षेत्रों में, यह आँकड़ा लगभग 50 प्रतिशत तक बढ़ जाता है. रिपोर्ट स्पष्ट करती है: आप उस भूमि की रक्षा उन लोगों के बिना नहीं कर सकते जो सहस्राब्दियों से इसके रक्षक रहे हैं.आर्थिक रूप से भी इसका प्रभाव उतना ही महत्वपूर्ण है. वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद (GDP) का लगभग 10 प्रतिशत इन्हीं क्षेत्रों के भीतर या आसपास उत्पन्न होता है, जो साबित करता है कि संरक्षण और समृद्धि साथ-साथ चल सकते हैं.कमज़ोर पड़ रही है यह जीवनरेखाअलबत्ता, रिपोर्ट एक गम्भीर चेतावनी भी देती है. यह "जीवनरेखा" कमज़ोर पड़ रही है. इन स्थलों में से लगभग 90 प्रतिशत, तीव्र पर्यावरणीय दबाव का सामना कर रहे हैं. पिछले दस वर्षों में, आग और बाढ़ जैसी जलवायु सम्बन्धी आपदाओं में 40 प्रतिशत की वृद्धि हुई है.विशेषज्ञों का कहना है कि वर्ष 2050 तक, चार में से एक यूनेस्को स्थल, "Tipping Point" यानि गिरावट के बिन्दु पर पहुँच सकते है. इससे ग्लेशियर पूरी तरह से ग़ायब हो सकते हैं, प्रवाल भित्तियाँ मलबे में बदल सकती हैं, और हरे-भरे जंगल इतने सूख सकते हैं कि वे कार्बन को सोख़ने के बजाय, उसका उत्सर्जन या विसर्जन करना शुरू कर दें. © UNESCO/Ola Jennersten ये केवल पर्यटक स्थल भर नहींअच्छी ख़बर क्या है? अभी बहुत देर नहीं हुई है. रिपोर्ट बताती है कि यदि हम तापमान में होने वाली प्रत्येक एक डिग्री की वृद्धि को रोक लेते हैं, तो सदी के अन्त तक पूरी तरह से नष्ट होने वाले स्थलों की संख्या आधी हो सकती है.यूनेस्को अब वैश्विक महत्वाकांक्षा को बढ़ाने का आहवान कर रहा है, और सरकारों से आग्रह कर रहा है कि वे इन स्थलों को केवल पर्यटकों के लिए "सुन्दर स्थानों" के रूप में देखना बन्द करें. इसके बजाय, इन्हें रणनैतिक सम्पत्ति के रूप में माना जाना चाहिए.अल-एनानी कहते हैं, "यह जलवायु परिवर्तन से निपटने में यूनेस्को स्थलों को रणनैतिक सम्पत्ति के रूप में मान्यता देने की एक तात्कालिक पुकार है."रणनीति सरल लेकिन साहसिक है: क्षतिग्रस्त पारिस्थितिकी तंत्र को बहाल करें, प्रवासी वन्यजीवों की रक्षा के लिए राष्ट्रीय सीमाओं से आगे जाकर काम करें, और सबसे महत्वपूर्ण बात - यह सुनिश्चित करें कि आदिवासी लोग और स्थानीय समुदाय ही इस मार्ग का नेतृत्व करें.यूनेस्को का कहना है कि आज इन धरोहर स्थलों में निवेश करके, हम केवल एक पार्क या स्मारक को नहीं बचा रहे हैं; हम स्वयं पृथ्वी ग्रह के भविष्य को सुरक्षित कर रहे हैं.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement