Advertisement
भीषण गर्मी से वैश्विक खाद्य व्यवस्था पर बढ़ता दबाव, यूएन एजेंसियों की चेतावनी

बढ़ता जोखिमखाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) के महानिदेशक क्यू डोंगयू ने कहा कि भीषण गर्मी एक ऐसा बड़ा जोखिम है, जो कई मौजूदा ख़तरों को और बढ़ा देती है. इससे फ़सलें, पशुधन, मछली भंडार और वन प्रभावित हो रहे हैं, साथ ही इन पर निर्भर समुदाय और अर्थव्यवस्थाएँ भी.विभिन्न कृषि प्रणालियों में इसके प्रभाव पहले ही स्पष्ट दिखने लगे हैं. 30 डिग्री सैल्सियस (86°F) से ऊपर तापमान होने पर कई प्रमुख फ़सलों की पैदावार घटने लगती है, जिससे पौधों की संरचना कमज़ोर पड़ती है और उत्पादकता कम हो जाती है.पशुधन पर इसका असर, इससे भी कम तापमान पर पड़ सकता है, ख़ासतौर पर सूअर और मुर्गियों में, क्योंकि वे अपने शरीर को पर्याप्त रूप से ठंडा नहीं कर पाते. इसके कारण उनका विकास धीमा हो जाता है, दूध उत्पादन घटता है, और गम्भीर मामलों में अंग काम करना बन्द कर सकते हैं.समुद्रों में बढ़ते तापमान से ऑक्सीजन स्तर घट रहा है, जिससे मछलियों पर दबाव बढ़ रहा है. वर्ष 2024 में दुनिया के 91 प्रतिशत समुद्री क्षेत्रों में कम से कम एक बार समुद्री तापलहर दर्ज की गई.वन भी इससे अछूते नहीं हैं. अत्यधिक गर्मी प्रकाश संश्लेषण (photosynthesis) की प्रक्रिया को बाधित करती है और जंगलों में आग लगने का ख़तरा बढ़ाती है.रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भीषण गर्मी जलवायु से जुड़े अन्य जोखिमों को अधिक गम्भीर बना देती है. इससे सूखा बढ़ सकता है, जल संकट गहरा सकता है, जंगलों में आग का ख़तरा बढ़ सकता है, और कीटों व बीमारियों का फैलाव तेज़ हो सकता है. ये ऐसे मिले-जुले असर हैं, जो पूरे पारिस्थितिकी तंत्र को प्रभावित करते हैं.‘गम्भीर प्रभाव’ – एक वास्तविकताकुछ क्षेत्रों में इसके असर पहले ही बेहद गम्भीर हो चुके हैं.वर्ष 2025 में किर्गिज़्स्तान में, भीषण गर्मी के दौरान तापमान सामान्य से करीब 10 डिग्री सैल्सियस अधिक रहा, जिससे अनाज की पैदावार में 25 प्रतिशत तक गिरावट आई. साथ ही टिड्डियों के हमले बढ़े और सिंचाई क्षमता प्रभावित हुई.ब्राज़ील में 2023 और 2024 के दौरान लम्बे समय तक गर्मी और सूखे ने सोयाबीन उत्पादन को 20 प्रतिशत तक घटा दिया. उत्तर अमेरिका में 2021 की एक बड़ी तापलहर से फलों की फ़सलें प्रभावित हुईं और जंगलों में आग की घटनाएँ बढ़ीं.मानव जीवन पर भी इसका गहरा असर पड़ रहा है. दक्षिण एशिया, उप-सहारा अफ़्रीका और लातिन अमेरिका के कुछ हिस्सों में साल के 250 दिन तक अत्यधिक गर्मी के कारण बाहर काम करना मुश्किल हो सकता है, जिससे लाखों कृषि श्रमिकों की आजीविका एवं खाद्य उत्पादन पर ख़तरा बढ़ सकता है.
© FAO/Samuel Creppy
भीषण गर्मी दुनिया भर में खेती की परिस्थितियों को बदल रही है, जिससे खाद्य सुरक्षा और ग्रामीण आजीविका पर ख़तरा बढ़ रहा है. (फ़ाइल फ़ोटो)
कार्रवाई का आहवानरिपोर्ट में इस चुनौती से निपटने के लिए तत्काल अनुकूलन उपायों की अपील की गई है. इनमें अत्यधिक गर्मी के प्रति सहनसक्षम फ़सलें, बुआई के समय में बदलाव और खेती का बेहतर प्रबंधन व कारगर तौर-तरीक़े शामिल हैं.साथ ही, किसानों को बढ़ते जोखिमों से निपटने में मदद देने के लिए समय रहते चेतावनी देने वाली प्रणालियाँ और वित्तीय सहायता, जैसेकि बीमा व सामाजिक सुरक्षा, को भी बेहद महत्वपूर्ण बताया गया है.संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों ने कहा कि कृषि के भविष्य की रक्षा और वैश्विक खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए केवल खेतों की सहनसक्षमता बढ़ाना ही काफ़ी नहीं होगा. इसके लिए अधिक उत्सर्जन वाले रास्ते से हटकर एक निर्णायक बदलाव भी ज़रूरी है.
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


