×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:54 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
तेज़ रफ़्तार दौड़ती और बेक़ाबू AI पर लगाम कसने की सख़्त ज़रूरत
Source: UN News: शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026 00:00 AM (IST)
आजकल दुनिया भर में हर तरफ़ और हर स्तर पर कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) की चर्चा है. ऐसे में कल्पना करें कि AI अगर एक ऐसी कार हो जिसमें ‘स्टीयरिंग व्हील’ नहीं है और वो बहुत तेज़ गति से आगे जा रही है तो किस तरह के नतीजे होने की सम्भावना है. निसन्देह उसके सुरक्षित संचालन के लिए, उसमें स्टीयरिंग व्हील और ब्रेक लगाए जाने की सख़्त ज़रूरत होगी. ये स्टीयरिंग व्हील और ब्रेक होंगे विनियमन (regulation) और AI के विवेकपूर्ण प्रयोग के रूप में. बिल्कुल यही कहना है नोबेल पुरस्कार विजेता और AI के अग्रणी विशेषज्ञजियोफ़्री हिंटनका, जिन्हें इस स्वतः सीखी जाने वालीतकनीक का "गॉडफ्दर" यानि पितामह माना जाता है.जियोफ़्री हिंटन ने, संयुक्त राष्ट्र सामाजिक विकास अनुसन्धान संस्थान (UNRISD) द्वारा जिनीवा में सह-आयोजित
'डिजिटल विश्व सम्मेलन (DWC): सामाजिक विकास के लिए AI'
में कहा है, “ यदि आप कभी बिना ब्रेक वाली कार लेकर बाहर निकलें, तो पहाड़ी से नीचे उतरते समय आप बड़ी मुसीबत में होंगे. लेकिन अगर उसमें स्टीयरिंग व्हील भी न हो, तो आप और भी बड़ी मुसीबत में होंगे.उन्होंने सम्मेलन में आए प्रतिनिधियों के सामने इस दलील को पेश करते हुए ज़ोर दिया कि AI में हो रही तीव्र प्रगति को, समाज की सेवा करने के लिए अधिक सावधानी से निर्देशित किया जाना होगा, न कि समाज को नुक़सान पहुँचाने दिया जा सकता है.उनकी यह चेतावनी AI नीति निर्धारण के लिए ऐसे समय आई है जब वैश्विक अर्थव्यवस्था और समाज में AI के बढ़ते एकीकरण के बीच, सरकारों और संयुक्त राष्ट्र के पैनलों ने शासन, समावेशिता और जोखिम प्रबन्धन पर चर्चा तेज़ कर दी है.AI तक पहुँच में विशाल खाईAI की गति चौंकाने वाली है. संयुक्त राष्ट्र व्यापार और विकास (
UNCTAD
) की 'प्रौद्योगिकी और नवाचार रिपोर्ट 2025' के अनुसार, वैश्विक AI बाज़ार 2023 के 189 अरब डॉलर से बढ़कर, वर्ष 2033 तक 4.8 ट्रिलियन डॉलर होने का अनुमान है, यानि एक दशक में यह जापान की अर्थव्यवस्था से भी बड़ी अर्थव्यवस्था होगी.UNCTAD के कार्यवाहक महासचिव पैड्रो मैनुअल मोरेनो ने आगाह किया है कि AI की तेज़ रफ़्तार और बढ़ते आर्थिक दायरे के बावजूद, इसे बनाने और आकार देने की क्षमता केवल कुछ ही अर्थव्यवस्थाओं और कम्पनियों के हाथों में है. यह स्थिति, वैश्विक असमानताओं को गहरा करने का जोखिम पैदा करती है. © Unsplash/Omar:. Lopez-Rincon दुनिया भर में AI का विस्तार बहुत तेज़ी से हो रही है, इसके तकनीकी विकास और प्रयोग दोनों मामलों में. ऐसे में इसके विवेकपूर्ण प्रयोग के लिए क़ानून बनाए जाने की ज़ोरदार हिमायत हो रही है. अन्तरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ (
ITU
) की महासचिव डोरीन बोगडान-मार्टिन ने ध्यान दिलाया कि विकसित देशों के क्षेत्र 'Global North' में जैनरेटिव AI को अपनाने की दर, विकासशील देशों के क्षेत्र 'Global South' की तुलना में लगभग दोगुनी तेज़ी से बढ़ रही है. "यदि इस मुद्दे पर ध्यान नहीं दिया गया, तो यह स्थिति, AI को आकार दे रहे देशों और उसका केवल उपभोग करने वाले देशों के बीच विशाल खाई उत्पन्न कर देगा."उन्होंने आगाह करते हुए कहा कि बुनियादी ढाँचे, निवेश और क्षमता में अपर्याप्तता या अन्तर को कोई एक देश या संगठन केवल अकेले नहीं भर सकते.चर्चा के स्पष्ट क्षेत्रजिनेवा व कुछ अन्य स्थानों पर आयोजित इस सम्मेलन की गतिविधियाँ यह सुनिश्चित करने के वैश्विक प्रयास को दर्शाती हैं कि सभी देश AI से लाभान्वित हो सकें. चर्चा के दो मुख्य क्षेत्र उभर कर सामने आए हैं:वैश्विक नीति निर्धारण: जिसमें ध्यान वैश्विक स्तर पर डिजिटल नीतियाँ बनाने पर है.पारदर्शी शासन: 'सामाजिक विकास के लिए AI' सम्मेलन में पूर्वाग्रह और अपारदर्शी ऐल्गोरिदम जैसे जोखिमों को दूर करने के लिए जवाबदेह और अधिकार-आधारित शासन की आवश्यकता पर बल दिया गया.AI शासन के किसी भी प्रस्ताव को डेटा-संचालित होना चाहिए, और यही मुख्य काम, संयुक्त राष्ट्र के 'AI पर स्वतंत्र अन्तरराष्ट्रीय वैज्ञानिक पैनल' का है, जिसकी प्रथम बैठक बुधवार को, स्पेन की राजधानी मैड्रिड में हुई है.पैनल की सह-अध्यक्ष और नोबेल शान्ति पुरस्कार विजेता मारिया रसा ने चेतावनी दी कि शक्तिशाली AI उपकरण, "विमर्श युद्ध" (narrative warfare) के माध्यम से लोकतांत्रिक प्रणालियों को कमज़ोर कर रहे हैं, जहाँ बड़े पैमाने पर झूठ फैलाया जाता है. इससे मीडिया और अदालतों जैसी संस्थाएँ कमज़ोर हो रही हैं और जवाबदेही ख़त्म होने पर भ्रष्टाचार बढ़ रहा है.एक विश्वव्यापी चर्चाइस वैज्ञानिक पैनल की सह-अध्यक्षता मारिया रसा और कनाडा के प्रसिद्ध कम्प्यूटर वैज्ञानिक योशुआ बेंगियो कर रहे हैं. इसके निष्कर्ष जुलाई में जिनीवा में होने वाले'AI शासन पर संयुक्त राष्ट्र के वैश्विक संवाद' के लिए अहम जानकारी मुहैया कराएंगे.यह संवाद संयुक्त राष्ट्र के सभी 193 सदस्य देशों, निजी क्षेत्र, नागरिक समाज और तकनीकी जगत को एक साथ लाता है. उभरती प्रौद्योगिकियों पर संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूतअमनदीप गिलने इस सन्दर्भ में कहा है, "नीतिगत चर्चा, विज्ञान और साक्ष्य पर आधारित होगी, जिसमें दुनिया भर के बहु-विषयक दृष्टिकोण शामिल होंगे. संयुक्त राष्ट्र को विज्ञान और नीति के इस पहले संगम की सुविधा प्रदान करने पर गर्व है."
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
चिंता और गुस्से से आजादी चाहिए तो अपनी दिनचर्या में शामिल करें शशांकासन
मणिपुर में जहरीली शराब त्रासदी: मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हुई, करीब 600 लोग बीमार
नीदरलैंड के विदेश मंत्री का भारत दौरा 22-23 नवंबर को, जयशंकर और अश्विनी वैष्णव से करेंगे मुलाकात
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
अल्लू अर्जुन ने बेटी अरहा को बताया अपनी जिंदगी की खुशी, जन्मदिन पर लिखा प्यारा संदेश
21 नवंबर पंचांग: शनिवार को द्वादशी तिथि; सिद्धि योग में करें ये शुभ काम, जानें राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त
ओरी को मिला सबसे मजेदार रियलिटी चेक! फैन ने पहचाना तो सही, लेकिन कर दी जान्हवी कपूर के साथ फोटो खिंचवाने की डिमांड
ओएम: ऑपरेशन मोल में धनुष और साई पल्लवी की जोड़ी ने मचाया धमाल! साई के धांसू एक्शन अवतार पर फिदा हुए दर्शक
पागलपंती के 7 साल: पुलकित सम्राट की शानदार कॉमिक टाइमिंग और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस का जश्न
और खबरें
Features
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces