-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सूडान: युद्ध के जारी विनाश में, तीन-चौथाई महिलाएँ असुरक्षित

Source: UN News: बुधवार, 22 अप्रैल 2026 00:02 AM (IST)
सूडान: युद्ध के जारी विनाश में, तीन-चौथाई महिलाएँ असुरक्षित
सूडान में तीन वर्ष से जारी भीषण युद्ध के दौरान महिलाएँ और लड़कियाँ लगातार ख़तरे और लैंगिक हिंसा के जोखिमों का सामना कर रही हैं. उनके लिए सभी स्थान एक जैसे हैं, चाहे वे हिंसा व अस्थिरता से बचने के लिए सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रही हों या विस्थापन शिविरों में पहुँच रही हों, सबको जोखिमों का सामना करना पड़ रहा है. सूडान में संयुक्त राष्ट्र की प्रजनन और यौन स्वास्थ्य एजेंसी (UNFPA) की देश प्रतिनिधि फ़ैब्रीज़िया फ़ाल्सीओनी ने न्यूयॉर्क में पत्रकारों को, 18 में से 16 प्रान्तों में की गई चर्चाओं पर आधारित एक हालिया मूल्यांकन की जानकारी दी.फ़ैब्रीज़िया फ़ाल्सीओनी ने ख़ारतूम से बात करते हुए बताया कि लगभग 1,000 महिलाओं और लड़कियों ने इन चर्चाओं में भाग लिया. इनमें से 25 से 49 वर्ष की 76 प्रतिशत महिलाओं ने, विस्थापन शिविरों में और उनके बाहर के स्थानों पर, असुरक्षित महसूस करने की बात कही. उन्होंने बाज़ारों, पानी के ठिकानों, जलाऊ लकड़ी इकट्ठा करने वाले क्षेत्रों और सड़कों पर भी असुरक्षा की शिकायत की.ग़ौरतलब है कि सूडानी सशस्त्र बल (SAF) और त्वरित समर्थन बल (RSF) के बीच चल रहा यह युद्ध अब चौथे वर्ष में प्रवेश कर चुका है और इसके रुकने के कोई संकेत नहीं नज़र आ रहे हैं. फ़ैब्रीज़िया फ़ाल्सीओनी ने बताया कि उन्होंने उत्तरी प्रान्तों का दौरा किया, जहाँ अधिकांश महिलाओं ने महीनों तक गोलाबारी और भीषण युद्ध के बीच जीवन बिताया है.सम्पूर्ण परिवार बन रहे हैं निशानाबहुत सी महिलाओं को तो कई बार विस्थापित होना पड़ा है. उन सभी ने या तो स्वयं भयानक हिंसा झेली है या अपने परिवार व समुदाय के सदस्यों को हिंसा के शिकार होते देखा है.हिंसा से बचने के लिए सुरक्षित स्थानों की ओर जाने वाले रास्ते भी सुरक्षित नहीं हैं. महिलाओं को उत्पीड़न, यौन हिंसा, शारीरिक हिंसा और भोजन-पानी की कमी का सामना करना पड़ता है.उन्होंने बताया कि जिन विस्थापन शिविरों में, महिलाओं और बच्चों की संख्या सबसे अधिक है, वहाँ गर्भवती महिलाओं को भी रात के अन्धेरे में बिना किसी रौशनी के शौचालय जाने के लिए मजबूर होना पड़ता है. © UNFPA साथ ही, सामाजिक कलंक, बदले के डर और आर्थिक तंगी के कारण, हिंसा की रिपोर्ट करना उनके लिए अत्यन्त कठिन है.सूडान की महिलाओं की ज़रूरतों के बारे में फ़ैब्रीज़िया फ़ाल्सीओनी ने बताया: आर्थिक सशक्तिकरण: तीन-चौथाई महिलाओं ने आर्थिक अवसरों और आजीविका को अपनी मुख्य प्राथमिकता बताया.घर की चाह: वे अपने घरों को वापिस लौटना चाहती हैं.बुनियादी सेवाएँ: वे स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँच, बच्चों के लिए स्कूल और आय के साधन चाहती हैं."सूडान की महिलाएँ केवल भोजन नहीं चाहतीं. वे अवसर और आय के साधन चाहती हैं ताकि वे अपने परिवार और बच्चों का पेट ख़ुद भर सकें."अलबत्ता, मुख्या समस्या धन की कमी की है. फ़िलहाल, सुरक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्रों के लिए धन की उपलब्धता (funding) 14% और 11% ही है. इसे "सुरक्षा संकट" तो कहा जा रहा है, मगर उस अनुपात में मदद नहीं मिल रही है.UNFPA पूरे सूडान में 88 सुरक्षित स्थान (Safe Spaces) संचालित करता है जहाँ महिलाएँ और लड़कियाँ खुलकर बात करने का साहस जुटाती हैं और आवश्यक सहायता प्राप्त करती हैं, लेकिन धन की कमी के कारण इन्हें जारी रखना कठिन हो रहा है.उन्होंने अन्तरराष्ट्रीय समुदाय से सूडान के लोगों को अकेले नहीं छोड़ने का आग्रह किया.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement