-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:47 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यूनीसेफ़ ने, ग़ाज़ा में जल ट्रक ड्राइवरों की हत्या पर जताया आक्रोष, जाँच का आग्रह

Source: UN News: सोमवार, 20 अप्रैल 2026 00:00 AM (IST)
यूनीसेफ़ ने, ग़ाज़ा में जल ट्रक ड्राइवरों की हत्या पर जताया आक्रोष, जाँच का आग्रह
संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) ने इसराइल के क़ब्ज़े वाले ग़ाज़ा पट्टी में, परिवारों तक स्वच्छ पानी पहुँचाने वाले दो ठेकेदारों (contracted workers) की हत्या पर गहरी चिन्ता और आक्रोष व्यक्त किया है. यूनीसेफ़ द्वारा जारी एक वक्तव्य में कहा गया है कि एजेंसी, ग़ाज़ा पट्टी में परिवारों को स्वच्छ पानी प्रदान करने के लिए अनुबन्धित ट्रकों के दो ड्राइवरों की हत्या से बेहद आक्रोशित है.एजेंसी ने आगाह किया है कि यह घटना लाखों लोगों को स्वच्छ पानी पहुँचाने वाले महत्वपूर्ण मानवीय कार्यों के लिए ख़तरा पैदा करती है.ख़बरों के अनुसार, ग़ाज़ा के उत्तरी इलाक़े में स्थित मंसूरा जल संयंत्र पर शुक्रवार तड़के इसराइली गोलाबारी में ये दो व्यक्ति मारे गए, दो अन्य लोग घायल भी हुए हैं. यूनीसेफ़ ने बताया कि यह हमला, नियमित जल आपूर्ति अभियान के दौरान हुआ, जबकि उन ट्रकों के आवागम या प्रक्रियाओं में कोई बदलाव नहीं किया गया था.मंसूरा जल संयंत्र इस समय ग़ाज़ा शहर को सेवा देने वाली 'मेकोरोट' (Mekorot) जल आपूर्ति लाइन के लिए एकमात्र सक्रिय ट्रक भराव केन्द्र है. यूनीसेफ़ और मानवीय सहायता एजेंसियाँ, अक्सर बच्चों सहित आबादी के बड़े हिस्से तक महत्वपूर्ण जल आपूर्ति बनाए रखने के लिए, इस जल केन्द्र का हर दिन कई बार उपयोग करते हैं.एजेंसी ने इसराइली अधिकारियों से "इस घटना की तुरन्त जाँच करने और पूर्ण जवाबदेही सुनिश्चित करने" का आहवान किया है. साथ ही इस बात पर ज़ोर दिया गया है कि "मानवीय कार्यकर्ताओं, आवश्यक सेवाएँ मुहैया कराने वाली एजेंसियों और नागरिक बुनियादी ढाँचे को कभी भी निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए, जिनमें महत्वपूर्ण जल सुविधाएँ शामिल हैं." UN News बुनियादी सेवाओं की सुरक्षा की ज़िम्मेदारीयूनीसेफ़ के वक्तव्य में कहा गया है, "नागरिकों और जीवन रक्षक सहायता प्रदान करने वालों की सुरक्षा सुनिश्चित किया जाना, अन्तरराष्ट्रीय मानवीय क़ानून के तहत एक दायित्व है."फ़लस्तीनी क्षेत्रों में सक्रिय व्यापक मानवीय सहायता समुदाय ने भी इन हत्याओं की निन्दा की है.फ़लस्तीनी क्षेत्र में मानवीय सहायता टीम ने कहा है कि ये दोनों व्यक्ति, विस्थापित और कमज़ोर समुदायों की सहायता के लिए नियमित गतिविधियों के दौरान "आवश्यक जल आपूर्ति" पहुँचाते समय मौत के मुँह में धकेल दिए गए.मानवीय सहायता समूह ने कहा, "इस तरह के हमले, न केवल जान लेते हैं, बल्कि उन महत्वपूर्ण सेवाओं को भी बाधित करते हैं जिन पर समुदाय जीवित रहने के लिए निर्भर हैं." उन्होंने सभी पक्षों से नागरिकों और मानवीय सहायता कार्यों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल क़दम उठाने का आहवान भी किया है.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement