×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:41 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
हाशिए पर जीवन जीने वालों के लिए, डिजिटल खाई व धन कटौती से बढ़ा संकट
Source: UN News: शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026 00:01 AM (IST)
आज की दुनिया में, डिजिटल उपकरण हर क्षेत्र में कामकाज के तरीके़ को बदल रहे हैं, चाहे वह शरणार्थियों की निगरानी हो या बुज़ुर्गों की देखभाल. मगर, जनसंख्या के भविष्य पर इस सप्ताह यूएन मुख्यालय में हो रही चर्चा के दौरान दो बड़ी चुनौतियाँ उभरकर सामने आई हैं: वित्तीय कमी और नई तकनीक तक पहुँच रखने वालों व उससे वंचित लोगों के बीच बढ़ता अन्तर. संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में, 13 से 17 अप्रैल 2026 तक आयोजित जनसंख्या और विकास आयोग के नए सत्र की चर्चाओं का केन्द्र रहेगी: तकनीक की भूमिका.लगभग दो दशकों से नाइजीरिया अपने अशान्त पूर्वोत्तर क्षेत्र में बड़े पैमाने पर विस्थापन की समस्या से जूझ रहा है, जहाँ लगभग 20 लाख लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर हुए हैं.इस मानवीय संकट से निपटना एक बड़ी चुनौती है, जिसे जलवायु आपदाएँ, बीमारियों के प्रकोप और घटते सहायता बजट और जटिल बना रहे हैं.ऐतिहासिक रूप से, विस्थापित लोगों के बारे में विश्वसनीय जानकारी की कमी ने उनकी मदद के प्रयासों को बाधित किया है.प्रौद्योगिकी की बढ़ती अहमियतलेकिन, हाल के वर्षों में देशों की सरकारों ने संयुक्त राष्ट्र प्रवासन एजेंसी (
IOM
) द्वारा विकसित
Displacement Tracking Matrix
का उपयोग किया है, जिससे आन्तरिक रूप से विस्थापित लोगों की संख्या, उनके स्थान और उनकी विशेष ज़रूरतों का सटीक आकलन सम्भव हुआ है.आज यह उपकरण दुनिया के क़रीब 91 देशों में नीति-निर्माताओं और मानवीय सहायता कर्मियों की मदद कर रहा है, जो जनसंख्या से जुड़े शोध में तकनीक की बढ़ती अहमियत को दर्शाता है. © IOM/François-Xavier Ada हालाँकि, ऐसे डिजिटल उपकरण जानकारी तक पहुँच बढ़ा रहे हैं, लेकिन वे नई चुनौतियाँ भी उत्पन्न कर रहे हैं, जिनमें बढ़ती डिजिटल खाई, डेटा गोपनीयता के ख़तरे, ग़लत जानकारी का प्रसार और तकनीक के ज़रिए होने वाली हिंसा शामिल है.इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी इस सत्र के दौरान चर्चा की जाएगी.जीवन में बदलावये चर्चाएँ,
संयुक्त राष्ट्र महासचिव
एंतोनियो गुटेरेश की तीन रिपोर्टों के इर्दगिर्द केन्द्रित रहेंगी.पहली रिपोर्ट बताती है कि डिजिटल उपकरण किस तरह स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा, रोज़गार और जानकारी तक पहुँच को बदल रहे हैं. चिकित्सा तकनीक, जीवन प्रत्याशा बढ़ा रही है, जबकि काम और संचार के बदलते तरीक़ों का असर इस बात पर पड़ रहा है कि लोग कहाँ रहते हैं, बच्चों का जन्म कब होता है और परिवार कैसे बनते हैं.यूए प्रमुख ने यह भी चेतावनी दी है कि अनेक लोग अब भी इंटरनैट, डिजिटल सेवाओं और आधुनिक स्वास्थ्य तकनीकों तक पहुँच से वंचित हैं, ख़ासकर कम आय वाले देशों, ग्रामीण क्षेत्रों और हाशिए पर रहने वाले समुदायों तक.ये अन्तर देशों के बीच और उनके भीतर असमानता को और गहरा कर सकते हैं. महिलाओं, बुजु़र्गों और विकलांग व्यक्तियों पर इसका असर सबसे अधिक पड़ता है. UN Women बायोनिक्स टैक्नॉलॉजी से प्रोस्थेटिक्स को एआई टूल का उपयोग करके बनाया गया. दूसरी रिपोर्ट, वृद्ध होती आबादी व बुजु़र्गों की देखभाल सेवाओं और सहायक तकनीकों की बढ़ती ज़रूरत पर केन्द्रित है. इसके लिए देशों को अपनी इंटरनैट संरचना मज़बूत करनी होगी, डिजिटल उपकरणों का विस्तार करना होगा और विज्ञान व प्रौद्योगिकी प्रशिक्षण में निवेश बढ़ाना होगा.अनेक देशों ने महामारी और प्राकृतिक आपदाओं जैसे संकट के समय प्रवासन और मानवीय ज़रूरतों को बेहतर समझने के लिए नवाचारी डिजिटल स्वास्थ्य पहलें शुरू की हैं.उदाहरण के तौर पर, बांग्लादेश की mHealth परियोजना, एसएमएस के जरिए माताओं को स्वास्थ्य सम्बन्धी सलाह से जोड़ती है. भारत का eSanjeevani मंच, 15 करोड़ से अधिक टैलीमेडिसिन सत्रों का आयोजन कर चुका है, जबकि नेपाल का,
UNFPA
द्वारा विकसित - SITA AI, राष्ट्रीय आँकड़ों का तेज़ी से विश्लेषण करके, विस्तृत रिपोर्ट और संक्षिप्त जानकारी तैयार करता है.वित्तीय संकट2023 के बाद, से अन्तरराष्ट्रीय विकास के लिए वित्तीय सहायता में तेज़ गिरावट आई है, जिसका प्रभाव ख़ासतौर पर कम और मध्यम आय वाले देशों में जनसंख्या से जुड़े कार्यक्रमों पर पड़ा है.तीसरी रिपोर्ट इसी गिरावट को रेखांकित करती है, जिसमें तकनीक और शोध के लिए मिलने वाली सहायता में कमी भी शामिल है. यह एक चिन्ताजनक प्रवृत्ति है, जो ज्ञान, कौशल और नवाचार क्षमता में वैश्विक असमानताओं को और बढ़ा रही है.महासचिव ने चेतावनी दी है कि मौजूदा धन कटौती का स्तर, जनसंख्या और विकास पर आयोग के लक्ष्यों को हासिल करने और 2030 के सतत विकास एजेंडा को पूरा करने के लिए पर्याप्त नहीं हैं.उन्होंने यौन और प्रजनन स्वास्थ्य, जनसंख्या डेटा, शोध और तकनीक पर केन्द्रित अधिक मज़बूत और स्थिर वित्तीय समर्थन की अपील की है, विशेषकर सबसे निर्धन और संवेदनशील देशों के लिए.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
चिंता और गुस्से से आजादी चाहिए तो अपनी दिनचर्या में शामिल करें शशांकासन
पंजाब में पराली प्रबंधन मशीनों में बड़े घोटाले का आरोप, एचएस फुल्का ने सीबीआई जांच की मांग
2027 में दस्तक देगी लैंड रोवर की नई Range Rover GT EV, लग्जरी इलेक्ट्रिक कारों को देगी चुनौती
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
'हनु-मान' के बाद अब आएगी 'हनुमान 2 - द राइज ऑफ वानरास', सामने आया धमाकेदार पोस्टर
अंकिता को लेकर मां के रिएक्शन पर बोले विक्की जैन, कहा- लोगों ने उन्हें विलेन बना दिया था
रवि किशन जुड़े विंडोज़ प्रोडक्शन और निर्माता रघुवेन्द्र सिंह की अनटाइटल्ड फ़िल्म से, नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी करेंगे निर्देशन
आईएफएफआई फिल्म फेस्टिवल में 'धुरंधर' क्यों बनी ओपनिंग फिल्म? मधुर भंडारकर ने बताई वजह
टाटा समूह की तकनीक और वाहनों में होंडा-हुंडई की दिलचस्पी, साझेदारी को लेकर चल रही बातचीत
और खबरें
Features
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces